चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री चन्द्रभान सिंह आक्या जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
प्रभु श्री सांवलिया सेठ आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें।
@mlacbsaakya
राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें।
@OnlineKanhaiya
राजस्थान के माननीय उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@DrPremBairwa
भारतीय हॉकी को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले, ‘हॉकी के जादूगर’ एवं पद्म भूषण से सम्मानित महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं सभी प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
उनकी अद्भुत खेल प्रतिभा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देश के युवाओं को खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।
आइए, खेलों को जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सशक्त और आत्मविश्वासी राजस्थान के निर्माण में योगदान दें।
#NationalSportsDay
खेल, युवा शक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार हैं!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार राजस्थान के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है।
राजस्थान का हर खिलाड़ी अब वैश्विक मंच पर राज्य का मान बढ़ा रहा है। आप सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
आज बहनों द्वारा मेरे हाथ पर बांधा गया रक्षा सूत्र केवल एक पवित्र धागा नहीं, बल्कि उनके स्नेह, विश्वास और आत्मीयता की अनमोल भावना है। इस अपनत्व और प्रेम के लिए मैं अपनी सभी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
आपका यह स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के कारण हुई जनहानि एवं भारी तबाही अत्यंत पीड़ादायक है।
इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन घड़ी में धैर्य, संबल एवं शक्ति दें।
Fear of Missing Out (FOMO) को लेकर युवाओं से यही कहना चाहूँगा कि अपने परिजनों से विचार-विमर्श कर लक्ष्य तय करें और इधर-उधर भटकने के बजाय पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ उसे हासिल करने में लगें।
जयपुर के सुबोध कॉलेज में आयोजित 'खेलो इंडिया संवाद' के दौरान छात्र-छात्राओं एवं युवा खिलाड़ियों से संवाद कर उनके सपनों को सुनना, उनकी आँखों में झलकते आत्मविश्वास को देखना और खेलों के प्रति उनके जुनून को महसूस करना अत्यंत सुखद एवं प्रेरणादायी अनुभव रहा।
आज खेल सपनों को पहचान देने, आत्मविश्वास को नई उड़ान देने और प्रतिभा को उसके मुकाम तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बन चुके हैं। प्रत्येक अभिभावक से मेरा आग्रह है कि अपने बच्चों के सपनों पर भरोसा कीजिए, कदम-कदम पर उनका हाथ थामिए और उन्हें अपनी मंजिल चुनने एवं उसे हासिल करने का पूरा अवसर दीजिए।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल मार्गदर्शन में हमारी डबल इंजन सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार, विश्वस्तरीय प्रशिक्षण व्यवस्था और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्यरत है, ताकि राजस्थान का हर युवा अपनी प्रतिभा के अनुरूप मंच पाकर देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर सके।
#KheloIndiaSamvaad #MYBharat
विवेकानंद केंद्र के अखिल भारतीय अध्यक्ष आदरणीय श्री ए. बालकृष्णन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
उनका सरल जीवन, निःस्वार्थ सेवा, त्याग एवं हिन्दुत्व के प्रति अटूट निष्ठा तथा स्वामी विवेकानंद जी के विचारों एवं कार्यों को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों, अनुयायियों और शुभचिंतकों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
विकसित भारत का संकल्प युवा शक्ति के सामर्थ्य से ही साकार होगा। आप अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचानें, आगे बढ़ें और विकसित भारत-विकसित राजस्थान के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ। आपकी हर उड़ान में हमारी सरकार आपके साथ है।
खिलाड़ियों के सपनों को साकार करने, उनकी प्रतिभा को निखारने और उन्हें हर आवश्यक सुविधा एवं अवसर उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
युवाओं का उत्साह, ऊर्जा और समर्पण ही हमारे सुनहरे भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। मैं आप सभी से आह्वान करता हूँ कि सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएँ। आपके सक्रिय और संपूर्ण योगदान से ही वर्ष 2047 तक ‘विकसित राजस्थान, विकसित भारत’ के संकल्प को साकार किया जा सकेगा।
#KheloIndiaSamvaad #MYBharat
आज मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ जी ने भेंट की।
मातृभूमि की रक्षा में सदैव समर्पित हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा पर पूरे देश को गर्व है। उनका समर्पण और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
@adgpi