मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के माध्यम से स्वच्छता को जन-जन का संकल्प बनाया है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत माँ आशापूर्णा मंदिर परिसर में स्वच्छता हेतु श्रमदान किया।
पूर्व राष्ट्रपति आदरणीय श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
सामान्य परिवार से आकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने की आपकी यात्रा और वंचितों के कल्याण व संवैधानिक दायित्वों के प्रति अपका समर्पण प्रेरणीय है। ईश्वर से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।
It was heartening to see our young students gain a first-hand understanding of Parliament, democracy and public life under the 'Campus Se Sansad' initiative. Appreciate Hon’ble Union Minister Kiren Rijiju Ji for engaging with the students from Maharashtra and encouraging their curiosity, ideas and aspirations.
Such interactions will definitely nurture the spirit of nation-building among our youth.
#CampusSeSansad
कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस को सलाम...
गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी सैकड़ों मासूम जिंदगियों को सुरक्षित बचाना... कैप्टन स्मित मच्छार का यह साहस और समर्पण हर भारतीय का मस्तक गर्व से ऊंचा करता है।
आप सच्चे नायक हैं। देश आपके अदम्य साहस को नमन करता है। महादेव से आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
#CaptainSmitMachhar
ऐतिहासिक रन चेज, सीरीज पर भारत का कब्जा!
वेस्टइंडीज के 405 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने पहली बार 400+ का लक्ष्य चेज करते हुए इतिहास रच दिया। आज तक के इतिहास में ये दूसरी बार हुआ है कि किसी टीम ने 400 रन का लक्ष्य प्राप्त करके जीत हासिल की।
पूरी टीम को हार्दिक बधाई! यह सिर्फ जीत नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के आत्मविश्वास, आक्रामक अंदाज और हर चुनौती को जीत में बदलने के हौसले की शानदार मिसाल है।
जय हिंद! 🇮🇳
New faces, the same restless curiosity.
The second batch of Campus se Sansad is here, and with each batch the idea is growing beyond a single campus and is becoming something shared.
My years in student politics taught me that democracy is not something you watch from a distance. You take part in it. Every student who goes through this programme and sees our institutions up close takes a little of that lesson home and passes it on.
Young India is not waiting in the wings. It is already shaping the nation, in its questions, its choices and its convictions. It is a privilege to be in the room with them.
#CampusSeSansad
आज गाजियाबाद के राजनगर में आयोजित स्नातक एवं शिक्षक बैठक में सम्मिलित होकर संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सार्थक संवाद हुआ।
@BJP4UP
25 वर्ष सुशासन के, संकल्प युवा भारत के...
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत वडनगर से वाराणसी तक यात्रा कर रहे सेवा यात्रियों का उत्साह अद्भुत है।
राष्ट्र सेवा के इस महासंकल्प यात्रा में हर एक युवा साथी की सक्रिय भागीदारी यह साबित करती है कि भारत का स्वर्णिम भविष्य सुरक्षित हाथों में है।
#NarendraModi
#VaranasiSeVadnagarSevaYatra
#SevaSankalpAbhiyan
#PankajChaudhary
#कार्यकर्ता_सर्वोपरि
@narendramodi@BJP4India@BJP4UP
महराजगंज के विकास के लिए निरंतर प्रयास...
महराजगंज में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित ‘जागरण विमर्श-2026’ के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
#PankajChaudhary#ViksitMaharajganj_ViksitUP@BJP4UP
फ़तेहाबाद विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री छोटे लाल वर्मा जी के दुःखद निधन पर उनके आवास पहुँचकर परिजनों से भेंट की तथा अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें तथा पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री यतेन्द्र शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्रदान करें। @YatendraMedia
जनपद महराजगंज के अमरूतिया में विद्या भारती के जिला मंत्री एवं भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री श्री अशोक मद्धेशिया जी के पूज्य पिता जी के निधन उपरांत उनके निवास स्थान पहुंचकर परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
#OmShanti
#अपना_महराजगंज
@BJP4UP
एशियन गेम्स में नारी शक्ति का परचम...
एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के बेहद रोमांचक शूट-ऑफ में ईशा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, कुराश के रिंग में पिंकी बलहारा ने शानदार दांव-पेच दिखाते हुए कांस्य पदक पक्का किया और एशियन गेम्स के इतिहास में कुराश में एक से अधिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मस्तक ऊंचा करने वाली हमारी दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूरे देश को आपकी इस उपलब्धि पर गर्व है।
#Cheer4Bharat
#AsianGames2026
अमर शहीद एवं महान क्रांतिकारी, मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले ‘शहीद-ए-आजम’ सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनका अदम्य साहस, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।
#BhagatSingh#ShaheedEAzam#AmarShahid