Official Twitter Account of the sole political party of India which has remained steadfast with the principles of Social Justice & Secularism against all odds.
सबसे अधिक चंदा प्राप्त करने वाली लूटेरी भारतीय जनता पार्टी को छोड़ शेष सभी राष्ट्रीय पार्टियों को सिर्फ ₹1,480 करोड़ चंदा मिला।
लेकिन 15*15 फुट की छोटी दुकानों में चल रही कभी भी चुनाव नहीं लड़ने वाली गुजरात की छोटी और गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों को कुल ₹1,700 करोड़ का चंदा मिला।
आख़िर ये सभी छोटी बिना पहचान वाली पार्टियां भाजपा शासित गुजरात में ही कैसे हैं? चुनाव नहीं लड़ने वाली गुजरात की इन 6 लापता पार्टियों को हज़ारों करोड़ का चंदा कैसे मिला?
• आम जनमत पार्टी - 620 करोड़
• गरीब कल्याण पार्टी - 138 करोड़
• सत्यवादी रक्षक पार्टी - 330 करोड़
• स्वतंत्र अभिव्यक्ति पार्टी - 219 करोड़
• न्यू इंडिया यूनाइटेड पार्टी - 200 करोड़
• भारतीय नेशनल जनता पार्टी - 191 करोड़
आपको याद होगा कि नोटबंदी से पहले भी गुजरात की अनेक सहकारिता समितियों में 13,000 करोड़ से अधिक कैश जमा हुआ था?
देश के बाकी राज्यों और देशवासियों को सोचना चाहिए कि आखिर यह सब धंधे गुजरात में ही क्यों है? क्या यह सही है कि चंद गुजराती ही देश के भाग्य-विधाता बन सामाजिक ताने-बाने के साथ साथ अर्थव्यवस्था का दिवाला निकाल रहे है।
दान लो! दान लो!
"राष्ट्र सेवा" के लिए दान लो!
विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ ऊपर विभाग के मंत्री सह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तक भी पहुँचा देना "दान" का हिस्सा!
ताकि सम्राट चौधरी बोलें कि AI से बनाया गया वीडियो है!
हरे गमछी वालों का बनाया गया झूठा वीडियो है!
और हमेशा की तरह इस वीडियो के बाद भी कोई कार्रवाई ना हो!
@bihar_police #Corruption #Bihar
@yadavtejashwi #RJD
सौ में नब्बे शोषित हैं, नब्बे भाग हमारा है!
धन-धरती और राजपाट में, नब्बे भाग हमारा है!!
समाज के शोषित, वंचित, दलित और पिछड़ों को उनकी आबादी के अनुपात में अधिकार और हिस्सेदारी के पक्षधर बिहार लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी को उनकी बलिदानी दिवस पर कोटि कोटि नमन।
@yadavtejashwi@laluprasadrjd
#RJD #bihar
छात्रों के अधिकारों के लिए आंदोलनरत दलित सामाजिक कार्यकर्ता और उसके पिता पर हमला कर अधमरा करने वाले अराजक उपद्रवी आतंकी “स्वतंत्र भारद्वाज” नाम के व्यक्ति को चिराग पासवान बचाते है।
दलितों पर अत्याचार करने वाले के खेवनहार बने चिराग पासवान दलितों के लिए क्या आवाज उठायेंगे, यह पासवान समाज के लिए विचारणीय विषय है?
नीतीश कुमार और भाजपा ने बीच चुनाव ₹10,000 बाँटने के लिए मुख्य रूप से जिन तीन विभागों का खजाना खाली किया, उसमें आपदा प्रबंधन विभाग भी एक विभाग है!
खजाना खाली हो जाने के कारण इस बार आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ की रोकथाम के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया!
पैसे ही नहीं थे!
यह सरकार केवल मना रही थी कि किसी तरह इस बार बाढ़ टल जाए!
इस बार ना ही किसी तरह का मरम्मती कार्य किया गया और ना ही तटबंध बनाया गया!!
बिहार में आज हर जगह बाढ़ है, इसके पीछे मुख्य कारण है बीच चुनाव ₹10000 बांटकर आपदा प्रबंधन विभाग का खजाना खाली कर देना।
@yadavtejashwi #RJD
एक लड़की ने अपशब्द कहे तो प्रधानमंत्री ने बयान जारी कर दिया!
अब इस लंपट के बयान पर भी प्रधानमंत्री मोदी की जिम्मेदारी है कि अपना पक्ष रखें।
प्रधानमंत्री मोदी के चरित्र, गुंडई को भाजपा से मिल रहे संरक्षण और देश में कानून व्यवस्था की स्थिति को इस भाजपाई लम्पट सड़कछाप ने बहुत अच्छे से उजागर कर दिया!
लेकिन BJP वाले इतने निर्लज्ज हैं कि उन्हें इस बात पर शर्म आने की बजाय गर्व हो रहा है!
@yadavtejashwi #RJD #India
आप सबों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई!
श्रीकृष्ण #जन्माष्टमी का पावन पर्व आपके जीवन में नई उम्मीद, उमंग और ऊर्जा का संचार करे। हर विपदा टले, नई सोच और जोश के साथ बिहार विकास पथ पर आगे बढ़े।
हे नाथ नारायण वासुदेवा ।।
आशीर्वाद से आपके
हम करते रहें जन-जन की सेवा
सर्वदा ईश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री कृष्णा।
#Janmashtami #TejashwiYadav #Bihar
बिहार में कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गंगा, सोन, पुनपुन, गंडक, बुढी गंडक, बागमती, कोसी इत्यादि नदियों में बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के कारण लोगों में दहशत है। 15 से अधिक जिले बाढ़ की चपेट में है लेकिन एनडीए सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों की अभी तक कोई तैयारी नहीं की है। सरकार की ओर से आमजन की सुरक्षा और बाढ़ प्रभावितों को किसी प्रकार की कोई सुविधा प्रदान नहीं की गई है। ना ही कोई जागरूकता अभियान चलाया गया है।
दियारा क्षेत्रों के बाढ़ के कहर और कटाव से किसानों की मक्का और हरी सब्जियों की फसलें पानी में डूब गई है। घरों, सड़कों, स्कूलों और खेतों में पानी भर गया है।
दियारा क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीणों को अंधेरे के साथ-साथ पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूटने के कारण राशन और जरूरी सामान की कमी होने लगी है। हमारी सरकार से माँग है कि दियारा क्षेत्रों को अविलंब बाढ़ग्रस्त घोषित किया जाए।
सरकार की तरफ़ से बाढ़ राहत शिविर, सामुदायिक किचन और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। राहत शिविर नहीं होने से लाइफ जैकेट, दवाएं और सांप-बिच्छू काटने जैसी आपात स्थितियों के लिए प्रशासन संचालित नावें और इमरजेंसी बोट की तत्काल व्यवस्था होनी चाहिए।
ये मुसलमान है। ये महिला है। ये पत्रकार है। ये Gen-Z है।
जुर्म इतना है कि देशभक्त महिला पत्रकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से सवाल पूछ लिया। फिर अमित शाह की दिल्ली पुलिस ने बेरहमी से इस बहन की पिटाई कर दी।
मोदी जी के अमृतकाल वाले कथित न्यू इंडिया में अब मुसलमान होना, महिला होना और निष्पक्ष पत्रकार होना, सबसे बड़ा गुनाह है।
भाजपा ने पूरे देश में सत्ताई निरंकुशता की हर सीमा को लाँघ दिया है। निरंकुश भाजपा सरकारों से अब सवाल पूछना उनकी आलोचना करना ही सबसे बड़ा अपराध है।
दिल्ली हो या बिहार, हर जगह कायर भाजपाई अब पुलिस से पत्रकारों को पिटवा रहे हैं, डरा रहे हैं। भाजपा के शासनकाल में संवैधानिक संस्थाएं और पुलिस लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का प्रतीक बन गई है।
वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्।
देवकीपरमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व की सभी श्रद्धालुओं, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
@yadavtejashwi#RJD
मंत्री लखेंद्र पासवान के दबाव में वैशाली में पत्रकार की गलत गिरफ्तारी, हिरासत में पिटाई, गलत आरोपों में जानबूझकर फंसाए जाने, अन्य गंभीर आरोपों में फँसाने के प्रयास करने, पीड़ित पत्रकार एवं परिजनों से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध नेता प्रतिपक्ष श्री #TejashwiYadav ने आवाज़ उठाई!
नतीजतन दोषी पुलिस कर्मियों पर हुई कार्रवाई!
कोई आए ना आए, @yadavtejashwi जी आएँगे!
हर पीड़ित का साथ देने; हर अन्यायी, अत्याचारी को घेरने; हर अहंकारी मंत्री को उसकी सीमाएं याद दिलाने, लोकतंत्र और मानवाधिकार का पाठ पढ़ाने #तेजस्वी जी आएँगे!
#RJD
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दारोगा प्रसाद राय जी की जयंती पर माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री @yadavtejashwi जी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की! #TejashwiYadav#Bihar#RJD
भाजपा जदयू सरकार के रहते फर्जी एनकाउंटर से हत्या करना बिहार पुलिस के लिए गुड्डा गुड्डी का खेल है, टाइम पास है!
सत्तारूढ़ नेताओं के आदेश पर निर्दोष लोगों को लॉकअप में खत्म कर देना बिहार पुलिस के लिए बाएं हाथ का खेल है!
इस पुलिस बल में कोई नैतिकता बची ही नहीं है!
सब सफेदपोश वर्दीधारी हत्यारों की तरह इंतजार में बैठे रहते हैं कि कहां से आदेश आए और किसको कहां फंसा दें, किसको हमेशा मिटा दें, कितना पैसा किससे हथिया लें और कितना घूस में हड़प लें!
गृहमंत्री मंत्री के चरित्र और ट्रैक रिकॉर्ड का असर पूरे विभाग पर पड़ रहा है!
#Crime
@yadavtejashwi #RJD
भाजपा जदयू सरकार में बिहार पुलिस का ऐसा आचरण हो गया है कि पुलिसकर्मियों को देखकर बिहारवासियों के मन में कोई सुरक्षा या सकुशलता का भाव नहीं बल्कि भय और घृणा का भाव उत्पन्न होता है!
@bihar_police भाजपा नेताओं की निजी सेना की तरह काम कर रही है!
जिन्हें बिहारवासियों का रक्षक होना चाहिए था, वह भक्षक बनकर लोगों को डरा रहे हैं!!
#Crime
@yadavtejashwi #RJD