6 हज़ार रुपए महीने के वेतन से 1999 में नौकरी शुरू करने वाले उड़ीसा के इंजीनियर के लॉकर से मिले 2.5 करोड़ रुपए से ज्यादा तो बड़े नौकरशाहों , नेताओं के पास से कितना मिलेगा , यह सवाल भी परीक्षा में रखने लायक है 😅
एक महिला के बेटे की तबीयत अक्सर खराब रहती थी. उसे लगता था कि उसके बेटे पर किसी ने जादू टोना किया है.
महिला एक तांत्रिक के पास पहुंची. तांत्रिक व्यासमुनि पांडेय ने उसे भभूत दी और कहा कि इसे बेटे के सिर पर मल देना.
महिला ने ऐसा ही किया, लेकिन उससे फायदा न हुआ. फिर महिला तांत्रिक के पास पहुंची.
तांत्रिक ने कहा- ये मामला बहुत गंभीर है. तुम्हारे बेटे की जान भी जा सकती है. अगर बेटे को बचाना है तो मेरे साथ संबंध बनाना होगा.
महिला ने इस बात से इनकार किया तो तांत्रिक ने जबरदस्ती उसका रेप कर दिया. रेप के बाद महिला को धमकी दी कि पुलिस के पास गई तो बेटे को खो दोगी.
महिला इस डर के मारे कुछ वक्त पर पुलिस के पास नहीं गई, लेकिन उसका मन कचोट रहा था. आखिर में उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस से शिकायत की.
अब तांत्रिक व्यासमुनि पांडेय गिरफ्तार कर लिया गया है.
📍देवरिया, यूपी
ये भाई वेज बिरयानी का नाम बदलकर पुलाव रखना चाहते हैं। इनके हिसाब से 'बिरयानी' शब्द हैदराबाद से आया है।
वैसे हम इनकी मांग के समर्थक हैं, लेकिन 'पुलाव' शब्द तो सीधे पर्शिया यानी ईरान से आया हुआ है!
65 लाख की आबादी वाले Allahabad में सिर्फ 3 निर्माण अवैध मिले
वो भी Online Coaching Teachers के
48 लाख की आबादी वाले Patna में सिर्फ एक अवैध निर्माण मिला
वो भी Khan Sir का Coaching Centre
21 Lakh की आबादी वाले Sambhal में सिर्फ एक अवैध निर्माण मिला
वो भी एक Masjid
BJP, RSS, Bajrang Dal के लोगों को तानाशाही में मजा आ रहा है
लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता है
1633 ₹ प्रति महीना में देश की अमीरी तय की जा रही है। मैं भाजपा प्रवक्ता और भाजपा समर्थक अर्थशास्त्री को 1633 ₹ देना चाहती हूँ! ये लोग एक महीना जीकर दिखाए, इतने रुपए में नून, तेल, धनिया, आटा खरीदकर दिखाए!
हद है, 1632 ₹ से 1 रुपये भी ज्यादा कमाने वाले इनके हिसाब से अमीर है। ये बुद्धिविरोधी भाजपाई नेता और इनके समर्थक अर्थशास्त्री देश के भयावह सच से कैसे इंकार कर सकते है?
भारत जैसे भुखमरी वाले देश का हाल तो देखिए , जनता के टैक्स के पैसे से इस समय लंदन में पूरा सुप्रीम कोर्ट , अपने लाव लश्कर , सीनियर लॉयर्स के साथ, हमारे कानून मंत्री के साथ बैडमिंटन खेल रहे हैं
पटना में कल अपने रोज़गार का हक़ मांगते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस ने बेरहमी से पीटा - फिर से।
बेरोज़गार युवाओं को BJP का जवाब - लाठी।
भारत में आज सबसे बड़ी बीमारी बेरोज़गारी है और इसकी सबसे भयंकर मार बिहार और उत्तर प्रदेश के युवाओं पर पड़ रही है।
लाखों युवा डिग्री और क़ाबिलियत हाथ में लेकर दर-दर भटक रहे हैं। मगर BJP की सरकार को न इनकी परवाह है, न आपकी। जब युवा सड़कों पर उतरकर अपना हक़ मांगते हैं, उनके हाथ में रोज़गार नहीं - पीठ पर लाठियां रख दी जाती हैं।
भारत का युवा BJP के झूठ से तंग आ चुका है - वो अब चुप नहीं बैठेगा। और, कांग्रेस उनके साथ हर मोड़ पर खड़ी है।
"कोयला खा गए, गैस खा गए, तेल खा गए, SAIL खा गए, एयरपोर्ट खा गए, रोड खा गए, पोर्ट खा गए, पेपर लीक में हजारों करोड़ खा गए, और अब भगवान श्री राम को भी नहीं बख्शा। मंदिर के चढ़ावे में भी चोरी कर ली।
'चंदा चोरों, गद्दी छोड़ो।'"
अंजना ओम कश्यप पूरी दुनिया पर सवाल उठा सकती हैं।
लेकिन उन पर सवाल उठा तो मानहानि हो गई?
खान सर, 4PM चैनल, अभिनय सर, बबिता मैम के ऊपर, अंजना ओम कश्यप और आजतक चैनल ने मुकदमा किया है।
क्या अंजना ओम कश्यप, आलोचनाओं से डर गई हैं?
खासकर, जब पूरे देश में अंजना ओम कश्यप की आलोचना हो रही है, वह मुकदमे के जरिए, लोगों की आवाज दबाना चाहती है?
मीडिया तब कहां थी जब
खान सर हॉस्पिटल बना रहे थे,
सारी सुविधाएं नाममात्र रुपए में उपलब्ध हो रही थी
बिल्कुल कम फीस में कोचिंग करवा रहे थे.....
लेकिन आज़ जब एक TV एंकर को
ज़वाब क्या दे दिया सारा मीडिया बिलबिला उठा ??
व्यक्तिगत रूप से Khan Sir को नहीं जानता पर उन्हें देख सुनकर हमेशा एक सकारात्मक एहसास हुआ। उनके पढ़ाने की शैली और कमज़ोर तबके से आए छात्रों में आत्मविश्वास भरने का उनका तरीक़ा कमाल का है।
आज Khan Sir थोड़ी मुश्किल में हैं। उनपर तमाम तरह के आरोप लग रहे हैं। मैं हक़ीक़त नहीं जनता लेकिन अदालत से पहले किसी को दोषी भी नहीं मानता।
किसी युवा ने अगर कोचिंग में पढ़ाकर सामान्य घरों के बच्चों को सिर्फ़ सरकारी नौकरी पाने में मदद ही नहीं की बल्कि अपनी कमाई से एक अस्पताल भी खोला है तो मैं ऐसे व्यक्ति को क्रिमिनल नहीं मानता। Khan Sir से उन्हें एक रात में Faisal बना देने वाले लोग ऐसा मानने के लिए आज़ाद हैं।
मैं Khan Sir से कहूंगा कि सामने आइये और सामना कीजिये। तपकर कुंदन बने हैं। मानिये कि अग्नि परीक्षा बाक़ी है। छात्र समुदाय को न बंटने दीजिये और न पढ़ाई से उनका ध्यान हटने दीजिये।
पटना और मुंबई नहीं देशभर में ऐसे लोगों की कमी नहीं जो ये मानते हैं कि समाज के प्रति आपका जो दायित्व है उसके एक बड़े हिस्से का पूरा किया जाना अभी बाक़ी है। आपको रोकने की कोई साज़िश सफ़ल नहीं होगी।
भाजपा प्रवक्ता बड़ी तेजी से झूठ बोल रहे थे, लेकिन जैसे ही तथ्यों का आईना दिखाया गया, चेहरे का रंग उड़ गया। फिर वही हुआ जो अक्सर होता है—पानी पीना, बात घुमाना और मुद्दे से भाग जाना।