प्रदेश में हजारों नए दुग्ध संग्रह केंद्र प्रारंभ किए गए, नई दुग्ध उत्पादक समितियों का गठन हुआ और हजारों नए पशुपालक इस आंदोलन से जुड़े हैं।
@BhajanlalBjp#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
सहकारिता के क्षेत्र में देश में अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। 'सहकार से समृद्धि' के मंत्र के साथ, सहकारिता देश के करोड़ों किसानों, पशुपालकों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण भारत के आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम बन गई है।
@BhajanlalBjp#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
सहकारिता से ग्रामीणों, किसानों, पशुपालकों एवं महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही, सामाजिक सुरक्षा का दायरा भी बढ़ा है।
@AmitShah#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने, सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 'सहकार से समृद्धि' के संकल्प को साकार करने के लिए, सहकारी क्षेत्र में तकनीक आधारित सुधार, ई-पैक्स, डिजिटल भुगतान प्रणाली एवं पारदर्शी सहकारी व्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर दिया। साथ ही, किसानों से अधिक से अधिक प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में देश में अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। ‘सहकार से समृद्धि‘ के मंत्र के साथ सहकारिता देश के करोड़ों किसानों, पशुपालकों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण भारत के आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम बन गई है।
@AmitShah@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में आयोजित, सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने, सिर्फ 36 वर्ष की आयु में अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक के युवा अध्यक्ष के रूप में, अपने प्रबंधन कौशल से 20 करोड़ रुपये से अधिक के घाटे को पूरा कर, बैंक को लाभ में लाने का काम किया।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने, नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस समारोह में, कई महत्वपूर्ण पहलों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, देश में पहली बार, स्वतंत्र सहकारिता मंत्रालय का गठन हुआ। साथ ही, केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने, सहकारिता को देश के करोड़ों किसानों, पशुपालकों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण भारत के, आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम बनाया।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में आयोजित, सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के मात्र 5 वर्षों में, देशभर में जो अभूतपूर्व क्रांति आई है, उसमें राजस्थान को भी, अग्रणी भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला है। पिछले ढाई वर्षों में, राजस्थान में सहकारिता आंदोलन, गाँव-गाँव तक पहुँचा है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में आयोजित, सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, प्राथमिक कृषि ऋण समितियों को, भारतीय बीज सहकारी समिति की सदस्यता दिलाने तथा नई बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों के गठन में, राजस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर, अग्रणी स्थान प्राप्त किया है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर, उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने, प्रदेश के चार प्रमुख पार्कों का नाम, उनके नाम पर करने एवं उनके आदर्शों को समर्पित, स्मारक स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि, जयपुर स्थित वुडलैंड पार्क, जोधपुर के विवेक विहार स्थित सेंट्रल पार्क, कोटा के रामचंद्रपुरा अटवाल नगर स्थित पार्क तथा उदयपुर की सेक्टर-12 योजना स्थित पार्क का नामकरण, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर किया जाएगा। साथ ही, इन सभी स्थानों पर, राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को प्रदर्शित करने वाले, स्मारक भी स्थापित किए जाएँगे।