मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में, राजस्��ान ने जल संरक्षण में रचा नया इतिहास। 'वंदे गंगा' जल संरक्षण- जन अभियान-2026 के माध्यम से, लगभग 4.6 करोड़ प्रदेशवासियों ने एकजुट होकर, जल स्रोतों के कायाकल्प का संकल्प सिद्ध किया है। जन-भागीदारी से मिली यह अभूतपूर्व सफलता एक जल-सुरक्षित और समृद्ध राजस्थान की नींव है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर आइए, हम सब मिलकर खाद्य पदार्थों की शुद्धता, स्वच्छता एवं उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने का संकल्प लें। राज्य सरकार 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत, मिलावटखोरों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति, जागरूक बनें और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में, अपना योगदान दें।
सवाई मानसिंह अस्पताल, देश का एक प्रतिष्ठित अस्पताल है। यहाँ प्रदेश के साथ-साथ, दूसरे राज्यों के रोगी भी ��पचार के लिए आते हैं।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
राज्य सरकार सवाई मानसिंह अस्पताल में, स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बना रही है, जिससे यहाँ मरीजों को समय पर, उचित उपचार मिल सके।
@BhajanlalBjp#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
रोगियों को जाँच और दवाओं के लिए, अन्यत्र न जाना पड़े, इसके लिए संबंधित विभाग की, ओपीडी में ही जाँच और दवा काउंटर क�� समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सवाई मानसिंह अस्पताल पहुँचकर, ओपीडी सेवाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की, ओपीडी में चिकित्सा व्यवस्थाओं, दवाओं, जाँच सहित साफ-सफाई के संबंध में, अस्पताल प्रशासन से विस्तृत जानकारी ली। साथ ही, रोगियों एवं उनके परिजनों से, आत्मीयता से बातचीत की तथा उनसे मिले फीडबैक के आधार पर, स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार के लिए, अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री भीलवाड़ा दौरे से जयप��र वापसी पर, अचानक एसएसएस अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने धन्वंतरी भवन में, ओपीडी सेवाओं का निरीक्षण किया।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में, राइजिंग राजस्थान समिट का आयोजन किया। इसमें 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए, जिनमें से अब तक 9 लाख करोड़ रुपये के एमओयू धरातल पर उतरे हैं।
@BhajanlalBjp#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्य��ंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा जिले के, खारी का लाम्बा गाँव में रात्रि विश्राम के बाद प्रातः भ्रमण कर, ग्रामीणों से संवाद किया, योगाभ्यास में सहभागिता की, श्रमदान एवं वृक्षारोपण कर, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किसानों को, 6 हजार रुपये की किसान सम्मान निधि प्रदान की जा रही है। वहीं, राज्य सरकार भी 3 हजार रुपये की सम्मान निधि दे रही है।
@BhajanlalBjp#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत-विकसित राजस्था��� के विजन को साकार करने के लिए, डबल इंजन सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा के खारी का लाम्बा गाँव में, रात्रि विश्राम के बाद प्रातः भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गाँव के बुजुर्गों, जिनमें विशेषकर 107 वर्ष की कुमकुम देवी और 102 वर्ष के, ओंकार तेली से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य, दिनचर्या एवं जीवन के अनुभवों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री का अपनापन देखकर बुजुर्गों ने भी, उनके सिर पर हाथ फेरकर आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान घर-घर जाकर, ग्रामीणों से हालचाल जाने। साथ ही, बच्चों को दुलार करते हुए उन्हें चॉकलेट वितरित की। उन्होंने गाँव के रघुनाथ मंदिर और हनुमान मंदिर में दर्शन भी किए। वहीं, फूलसागर तालाब किनारे योग कर रहे युवाओं के साथ, योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने श्रमदान के साथ तालाब के सौंदर्यीकरण करन��� के निर्देश भी दिए। इस मौके पर उन्होंने शीशम का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए, गाँव की आवश्यकताओं और विकास कार्यों पर विस्तार से बातचीत की। वहीं, ग्रामीणों की मांगों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए, उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत कर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने तथा खेल मैदान विकसित करने की घोषणा की।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान