आज केरलम के कोझिकोड हवाई अड्डे पर भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी के आगमन पर उनका स्वागत किया।
-
Welcomed the Hon’ble Vice-President of India, Shri C. P. Radhakrishnan, upon his arrival at Kozhikode Airport, Keralam, today.
लोकभवन, चेन्नई में तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री श्री सी. जोसेफ विजय जी से भेंट हुई।
-
Met Thiru. C. Joseph Vijay, Hon’ble Chief Minister of Tamil Nadu, at Lok Bhavan, Chennai. #LokBhavan#TamilNadu
चेन्नई हवाई अड्डे पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत किया।
-
Welcomed the Hon’ble Prime Minister of India, Shri Narendra Modi, at Chennai Airport.
चेन्नई स्थित ESIC मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के 5वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र (PMDK) के अंतर्गत लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए।
-
Participated as the Chief Guest at the 5th Graduation Day Ceremony of ESIC Medical College and Hospital, Chennai. Distributed assistive devices to beneficiaries under the Pradhan Mantri Divyasha Kendra (PMDK).
तिरुविदंधई, चेंगलपट्टू जिले में आयोजित RHUMI Twin Rocket Launch Mission 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस मिशन का उद्देश्य रॉकेट को पुनः शुरू करने और दोबारा प्रज्वलित करने की प्रक्रियाओं का अध्ययन करना है। मैंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, नवाचार और टीम भावना को बढ़ावा देने के महत्व पर बल दिया, ताकि विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार किया जा सके।
-
Participated as the Chief Guest at the RHUMI Twin Rocket Launch Mission 2026 at Thiruvidanthai, Chengalpattu District. The mission aims to study rocket restart and re-ignition mechanisms, advancing aerospace research and scientific understanding. I emphasised the importance of scientific curiosity, innovation and teamwork among students towards Viksit Bharat@2047.
महाबलीपुरम स्थित ऐतिहासिक शोर मंदिर के दर्शन का अवसर मिला। इसकी कालजयी सुंदरता और उत्कृष्ट शिल्पकला तमिलनाडु की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पल्लव वंश की अद्भुत कलात्मक विरासत को दर्शाती है।
-
Had the opportunity to visit the historic Shore Temple at Mahabalipuram, a UNESCO World Heritage Site. Its timeless beauty and exquisite craftsmanship reflect Tamil Nadu’s rich cultural heritage and the remarkable artistic legacy of the Pallava dynasty. #ShoreTemple #TamilNadu
चेन्नई के कट्टनकुलथुर में आयोजित राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान अकादमी के 66वें वार्षिक सम्मेलन एवं दीक्षांत समारोह NAMSCON 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को सुदृढ़ बनाने तथा करुणा, नैतिकता और समर्पित सेवा के माध्यम से सुलभ, किफायती एवं रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करने पर बल दिया। निवारक स्वास्थ्य सेवा और जनस्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
-
Participated as the Chief Guest at NAMSCON 2026, the 66th Annual Conference and Convocation of the National Academy of Medical Sciences, held in Kattankulathur, Chennai. Emphasised medical education, research and innovation, along with compassionate, ethical and patient-centric healthcare. Highlighted preventive healthcare, public health awareness and the role of young medical professionals in nation-building.
ज्येष्ठ अभिनेते नाना पाटेकर जी यांच्या निधनाने भारतीय चित्रपटसृष्टीची मोठी हानी झाली आहे. आपल्या प्रभावी अभिनयासोबतच शेतकरी आणि ग्रामीण समाजासाठी केलेल्या सामाजिक कार्यातूनही त्यांनी आपली वेगळी ओळख निर्माण केली. नाना पाटेकर जी यांच्या स्मृतींना भावपूर्ण श्रद्धांजली.
-
ज्येष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन से भारतीय फिल्म जगत को बड़ी क्षति हुई है। अपने प्रभावशाली अभिनय के साथ-साथ किसानों और ग्रामीण समाज के लिए किए गए सामाजिक कार्यों से भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। नाना पाटेकर जी की स्मृतियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह को संबोधित किया। वंदे मातरम् के इतिहास, इसकी रचना की परिस्थितियों और राष्ट्रीय आंदोलन पर इसके प्रभाव पर व्यापक शोध एवं प्रामाणिक दस्तावेज के रूप में इसे संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस राष्ट्रीय भावना और चेतना को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है।
-
Addressed the valedictory function of a two-day national seminar at the Central University of Kerala. Emphasised the need for comprehensive research and authoritative documentation on the history of Vande Mataram, the circumstances of its composition and its influence on the national movement. This national consciousness should be carried forward to future generations
श्रीमती अनघा आर्लेकर जी के साथ चेन्नई के खादी ग्रामोद्योग भवन में गांधी जयंती समारोह में सहभागिता की और खादी रिबेट बिक्री का उद्घाटन किया।
महात्मा गांधी जी के स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और श्रम की गरिमा के आदर्शों को स्मरण करते हुए खादी एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर बल दिया।
-
Participated in the Gandhi Jayanti celebrations and inaugurated the Khadi Rebate Sales programme at Khadi Gramodyog Bhavan, Chennai, along with First Lady Tmt. Anagha Arlekar.
Highlighted Mahatma Gandhi’s ideals of Swadeshi, self-reliance and dignity of labour, and emphasised promoting Khadi and indigenous products.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।
सत्य, अहिंसा और शांति के उनके आदर्श सदैव मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। सादगी, सहिष्णुता और सेवा का उनका संदेश आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
-
On the birth anniversary of the Father of the Nation, Mahatma Gandhi, I pay my humble tributes to him.
His ideals of truth, non-violence and peace will continue to guide humanity. His message of simplicity, tolerance and service will continue to inspire generations to come.
चेन्नई में डॉ. एम.जी.आर. एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की और संबोधित किया। “राष्ट्र निर्माण के लिए चरित्र निर्माण” पर जोर देते हुए विद्यार्थियों से सत्यनिष्ठा, अनुशासन, उत्कृष्टता और सेवा भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
-
Participated as the Chief Guest and addressed the 36th Convocation of Dr. M.G.R. Educational and Research Institute, Chennai. Emphasising “Character Building towards Nation Building,” I called upon the graduates to uphold integrity, discipline, excellence and service in contributing to Viksit Bharat.
केरल में युवाओं की सहभागिता को मजबूत करने के लिए लोकभवन में राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक की अध्यक्षता की। विश्वविद्यालय परिसरों का दौरा कर विद्यार्थियों से सीधे संवाद करने तथा उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाली पहलों को शैक्षणिक व्यवस्था में शामिल करने पर चर्चा की। MY Bharat Chapters को विश्वविद्यालयों तक विस्तारित करने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श हुआ।
-
Chaired a meeting of the Vice-Chancellors of universities in Keralam at Lokbhavan to strengthen youth engagement across the State. I announced plans to visit university campuses and interact directly with students, with a focus on meaningful human connection. We also discussed integrating initiatives to promote the physical and mental well-being of students into the academic framework, along with the proposal to establish dedicated MY Bharat Chapters in universities.
केरलम के एक दिवसीय दौरे पर तिरुवनंतपुरम पहुंचे माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी का स्वागत किया।
Received Hon’ble Vice-President of India Shri C. P. Radhakrishnan on his arrival in Thiruvananthapuram for a one-day visit to Keralam.
आज चेन्नई स्थित लोकभवन में दक्षिण भारत क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल उल्हास किर्पेकर जी से भेंट की।
-
Met with Lieutenant General Ulhas Kirpekar, AVSM, SM, General Officer Commanding, Dakshin Bharat Area, at Lok Bhavan, Chennai, today.
बेंगलुरु के एम. वी. ऑडिटोरियम, एफकेसीसीआई में आयोजित मैसूर लांसर्स मेमोरियल व्याख्यान में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। मैसूर लांसर्स के शौर्य, बलिदान और विशिष्ट सेवा को नमन करते हुए भारत की सैन्य विरासत में उनके योगदान को रेखांकित किया।
-
I participated as the Chief Guest at the Mysore Lancers Memorial Lecture held at M.V. Auditorium, FKCCI, Bengaluru. I paid tribute to the valour, sacrifice and distinguished service of the Mysore Lancers and highlighted their contribution to India’s military heritage.
आज चेन्नई के थिरुवेरकाडु स्थित S.A. College of Arts & Science के दीक्षांत समारोह में सहभागिता की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उपाधियाँ और पदक प्रदान किए तथा सभी विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने, नैतिक मूल्यों को बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विकसित भारत@2047 के निर्माण में ज्ञान, नवाचार और प्रतिबद्धता के महत्व पर जोर दिया।
-
Attended the Graduation Day Ceremony of S.A. College of Arts & Science at Thiruverkadu, Chennai today. Presented degrees and medals to the students who excelled in their academic performance and encouraged all graduating students to pursue excellence, uphold ethical values and contribute to nation-building. Emphasised the importance of knowledge, innovation and commitment to building a Viksit Bharat@2047.
आज चेन्नई के VIT में MY Bharat, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित वंदे मातरम कैंप 2026 के उद्घाटन सत्र में सहभागिता की। युवाओं से राष्ट्रीय एकता, संवैधानिक मूल्यों, नागरिक जिम्मेदारी, नेतृत्व और सेवा की भावना के साथ विकसित भारत @2047 के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
-
Attended the inaugural session of the Vande Mataram Camp 2026 at VIT, Chennai, organised by MY Bharat, Ministry of Youth Affairs & Sports, Government of India. I highlighted the role of youth in strengthening national unity, constitutional values and civic responsibility, and encouraged them to contribute to the vision of Viksit Bharat @2047.
#VandeMataramCamp2026 #MYBharat #EkBharatShreshthaBharat
आज लोकभवन, चेन्नई में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्या जी और उनके प्रतिनिधिमंडल से भेंट की। अनुसूचित जनजातियों के कल्याण, विकास और संवैधानिक संरक्षण से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
-
Received Shri Antar Singh Arya, Hon’ble Chairperson, National Commission for Scheduled Tribes, Government of India, along with his delegation, at Lok Bhavan, Chennai, today. Discussed matters concerning the welfare, development and constitutional safeguards of Scheduled Tribes.
आज कोयंबटूर हवाई अड्डे पर भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी का स्वागत किया।
-
Warmly welcomed the Hon’ble Vice-President of India, Shri C. P. Radhakrishnan, upon his arrival at Coimbatore Airport today.