विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, सादगी, धर्मनिष्ठा एवं सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण के प्रतीक श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।
सिख पंथ के तीसरे गुरु, महान समाज सुधारक गुरु अमरदास जी के ज्योतिजोत पर्व पर सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि📷
उनका जीवन मानव सेवा, समानता और सामाजिक सुधार के लिए सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
#GuruAmardas#गुरुअमरदास
देवताभ्य: पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च,
नम: स्वहाये स्वधायै नित्यमेव नमोनम:।"
हमारे अस्तित्व का आधार हमारे पूर्वज हैं। पितृ पक्ष के इस पावन अवसर पर अपने पितरों को सादर नमन। उनके प्रति श्रद्धा भाव से जीवन में सच्चा मार्ग और सार्थकता मिलती है
माँ भारती के महान उपासक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
राष्ट्र प्रथम और जनसेवा को जीवन का ध्येय बनाने वाले महान चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपने विचारों से भारत को आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी और समरस राष्ट्र बनाने का मार्ग दिखाया।
अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
भगवान श्री गणेश जी सभी के जीवन से विघ्न-बाधाएं दूर कर सुख-समृद्धि, सौभाग्य एवं उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें।
आदरणीय श्री पवन साय जी को भाजपा झारखंड प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में नवीन दायित्व मिलने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति आपका समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कुशल संगठनकर्ता, राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री शिव प्रकाश जी को आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और गोवा के संगठनक बनने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐
@shivprakashbjp#ShivPrakash#BJP#Chhattisgarh
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कुशल संगठनकर्ता राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन)
आदरणीय श्री सौदान सिंह जी
को बिहार, झारखंड, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल के संगठक बनने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ
आप सभी को विश्व शांति दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...
भारतीय संस्कृति पूरे विश्व को एक परिवार की दृष्टि से देखती है। आइए, ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः’ के ध्येय के साथ आपसी सहयोग, भाईचारा और वैश्विक शांति स्थापित करने के प्रति संकल्पित हों।
आज विश्व का सबसे बड़ा और मजबूत लोकतंत्र होने पर गर्व करने का दिवस है। लोकतंत्र केवल अधिकारों की व्यवस्था नहीं... बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने तथा समाज एवं राष्ट्र के हित में निष्ठापूर्वक जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ!
ऋषि-मुनियों की तपस्या, ज्ञान और संस्कारों की पावन परंपरा को नमन करते हुए सभी देशवासियों को ऋषि पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ॐ ऋषिभ्यो नमः!
क्षमा से बड़ा कोई धर्म नहीं, मैत्री से बड़ा कोई कर्म नहीं।
संवत्सरी महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ 📷
पर्युषण महापर्व के इस पावन अवसर पर हम सभी अपने मन, वचन और कर्म से हुई भूलों के लिए मिच्छामि दुक्कड़म् कहते हुए क्षमा याचना करें।