Proud Indian। Minister of Tribal Affairs, Agriculture Development And Farmer Welfare, Government of Chhattisgarh.
6th Term MLA Ramanujganj Constituency
श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, जशपुर राजपरिवार के महाराजकुमार श्री विक्रमादित्य सिंह जूदेव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान मधेश्वर महादेव जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
वरिष्ठ पत्रकार श्री राजीव शर्मा जी के निधन का अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक समाचार प्राप्त हुआ।
मां महामाया से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।
सिंघाड़ा की खेती, आत्मनिर्भरता की गारंटी!
सिंघाड़ा की खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रहे सुरखाबांधा क्षेत्र के किसान।
बाजार में भारी मांग के कारण किसानों को बेहतर मूल्य और अधिक आय हो रही प्राप्त।
जलयुक्त खेतों का उपयोग कर सीमित उत्पादन वाले क्षेत्रों को लाभकारी खेती में बदला जा रहा है।
स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती।
#FarmerWelfare #BJP4Farmers #chhattisgarh #BJP4CGState
सशक्त महिला • समृद्ध परिवार • विकसित छत्तीसगढ़।
पशुपालन बना समृद्धि का आधार,स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं सरस्वती पैंकरा।
पशुपालन प्रोत्साहन योजना के तहत 2 उन्नत नस्ल की गायें एवं ₹93,000 की सब्सिडी प्राप्त हुई।
प्रतिदिन 14-15 लीटर दूध उत्पादन से लगभग ₹20,000 प्रतिमाह आय अर्जित कर रही हैं।
आर्थिक रूप से सशक्त बनकर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं।
#empoweredwomen #chhattisgarh #BJP4CGState
छत्तीसगढ़ के महान जनकवि और सुमधुर गीतकार श्री लक्ष्मण मस्तुरिया जी की जयंती पर हार्दिक नमन!
उनके मनमोहक गीतों और जादुई आवाज ने छत्तीसगढ़ के हर दिल को छू लिया। उनके रचनाओं में माटी की सौंधी सुगंध और लोक-जीवन की जीवंत छटा खूबसूरती से उभरकर सामने आती है।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर आइए हम सभी मिलकर खाद्यान्नों की सुरक्षा, पोषणयुक्त भोजन अपनाने के प्रति जागरूक रहने और समाज को भी जागरूक करने का संकल्प लें।
#worldfoodsafetyday
जपाकुसुमसंकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम्।
तमोरिं सर्वपापघ्नं प्रणतोऽस्मि दिवाकरम्॥
भगवान सूर्यदेव के दिव्य दर्शन आप सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं सफलता का प्रकाश फैलाएं तथा आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हों।
#SuryaDev
जनसरोकार सर्वोपरि।
आज #नवा_रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में ग्राम जोगनी मानिकपुर निवासी श्री कृष्ण रवि, श्री नागेन्द्र भारती, श्री संकेंद्र भारती एवं श्री देवगन प्रसाद मेहता जी ने सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उनकी बातों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
प्रदेश की सुशासन आधारित सरकार प्रत्येक नागरिक के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा जनकल्याण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
#NavaRaipur #Chhattisgarh
भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार,
सुशासन को नई धार!
माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी के नेतृत्व में #छत्तीसगढ़ सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और अधिक प्रभावी एवं कठोर बना रही है। अब भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध जांच एवं अभियोजन स्वीकृति के मामलों में 45 दिनों के भीतर निर्णय सुनिश्चित किया जाएगा।
यह निर्णय वर्षों तक लंबित रहने वाली प्रक्रियाओं पर अंकुश लगाते हुए पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी शासन व्यवस्था को सशक्त करेगा। दोषी अधिकारियों पर समयबद्ध कार्रवाई के साथ-साथ भ्रष्ट तंत्र को संरक्षण देने वाले तत्वों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
साय सरकार का स्पष्ट संकल्प है— जनहित सर्वोपरि, सुशासन हमारी प्राथमिकता और भ्रष्टाचार के लिए शून्य सहनशीलता। यही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है।
#ZeroTolerance #GoodGovernance #Chhattisgarh #CorruptionFreeChhattisgarh #TransparentGovernance
#AccountableAdministration #PublicInterestFirst #AntiCorruption
🏑🇮🇳 भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम को एशिया कप 2026 में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पूरे टूर्नामेंट में टीम ने अदम्य साहस, उत्कृष्ट खेल कौशल और शानदार टीम भावना का परिचय देते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि भारतीय महिला हॉकी की बढ़ती ताकत और हमारी युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा का प्रमाण है।
आप सभी खिलाड़ी भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करें और विश्व पटल पर तिरंगे का मान बढ़ाते रहें, यही शुभकामना है।
#U18AsiaCup2026 #IndianWomensHockey #BronzeMedal #PrideOfIndia
♟️ भारत के युवा शतरंज सितारे आर. प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे चेस 2026 का खिताब जीतकर विश्व मंच पर तिरंगे का गौरव और ऊंचा किया है। 🇮🇳
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी असाधारण प्रतिभा, अटूट धैर्य, रणनीतिक सोच और अद्भुत खेल कौशल देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
माँ महामाया से प्रार्थना है कि आप भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए भारत का मान-सम्मान बढ़ाते रहें।
#RPraggnanandhaa #NorwayChess2026 #ChessChampion #PrideOfIndia
आज #नवा_रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी (सूरजपुर) श्री शिवनाथ यादव जी, भाजपा सूरजपुर जिलाध्यक्ष श्री मुरली मनोहर सोनी जी, नगर पंचायत शिवनंदनपुर के अध्यक्ष श्री रितेश जायसवाल जी तथा श्री ठाकुर रजवाड़े जी ने सौजन्य भेंट वार्ता की।
इस अवसर पर संगठन की मजबूती, जनसेवा के संकल्प तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
संगठन के प्रति आप सभी का समर्पण, सक्रियता और समाजहित में निरंतर योगदान अत्यंत ही सराहनीय है।
#NavaRaipur #Chhattisgarh
आज #नवा_रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में जिला #बलरामपुर-#रामानुजगंज साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री अंकित गुप्ता जी एवं उनके परिजनों से आत्मीयता पूर्ण भेंट हुई।
इस अवसर पर उन्होंने सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक आस्था के प्रतीक चार प्रमुख तीर्थस्थलों—चार धाम के सुंदर प्रारूप को सप्रेम भेंट किया।
#NavaRaipur #Balrampur #Ramanujgunj #Chhattisgarh
आज #नवा_रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में #बलरामपुर निवासी श्री विष्णु सिंह जी ने सौजन्य भेंट की।
इस दौरान उनका कुशल क्षेम जाना एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा भी की।
#NavaRaipur#Balrampur
आज #नवा_रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में #छत्तीसगढ़ राज्य नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. गौरव तिवारी जी, जिला महासचिव श्री घनश्याम साहू जी एवं कोषाध्यक्ष श्री सुनील ठाकुर जी ने आगामी 13 जून को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में आयोजित होने वाले महासम्मेलन हेतु सादर आमंत्रण प्रदान किया।
स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय है।
#NavaRaipur #Chhattisgarh
🇮🇳 मजबूत सीमाएं, सशक्त सेना — विकसित भारत की नई पहचान!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की सीमाएं आज केवल सुरक्षित ही नहीं, बल्कि विकास और आत्मनिर्भरता के नए प्रतीक के रूप में उभर रही हैं।
जहां कभी सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क, पुल और कनेक्टिविटी का अभाव था, वहीं आज आधुनिक सड़कें, रणनीतिक पुल, सुरंगें और ऑल-वेदर कनेक्टिविटी राष्ट्र की सुरक्षा और विकास को नई गति प्रदान कर रही हैं।
▪️ BRO का बजट ₹3,000 करोड़ से बढ़कर ₹16,000 करोड़ से अधिक
▪️ सड़क निर्माण की गति लगभग दोगुनी होकर 1,100 किमी प्रतिवर्ष से अधिक
▪️ 1,100 से अधिक रणनीतिक पुलों का निर्माण
अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और सिक्किम जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में विकसित हो रहा मजबूत बुनियादी ढांचा हमारी सेना की सामरिक क्षमता को सुदृढ़ कर रहा है, वहीं सीमावर्ती गांवों को विकास, रोजगार और आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रहा है।
जहां पहले उपेक्षा थी, वहां आज विकास है।
जहां पहले चुनौतियां थीं, वहां आज सामर्थ्य है।
जहां पहले प्रतीक्षा थी, वहां आज निर्णायक नेतृत्व है।
सुरक्षित सीमाएं • सशक्त सेना • आत्मनिर्भर भारत
#ModiHaiToMumkinHai #BorderInfrastructure #ViksitBharat #NewIndia #NarendraModi
🏑🇮🇳 एशिया कप विजेता
युवा शेरों को हार्दिक बधाई! 🇮🇳🏆
भारतीय पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम ने पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 का खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। अपने अद्भुत कौशल, अटूट आत्मविश्वास, शानदार टीमवर्क और जुझारू प्रदर्शन के दम पर हमारे युवा खिलाड़ियों ने विजय का परचम लहराया है।
यह ऐतिहासिक सफलता भारतीय हॉकी के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है और देश के लाखों युवाओं को खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।
समस्त टीम, कोचिंग स्टाफ एवं सहयोगी दल को इस स्वर्णिम उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं भविष्य की अनेक गौरवशाली सफलताओं के लिए शुभकामनाएं।
#AsiaCup2026 #IndiaChampions #HockeyIndia #India #U18AsiaCup #IndianHockey #ChampionsOfAsia
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अंनत मंगल शुभकामनाएं।
माँ महामाया से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु रहें तथा आपका प्रेरणादायी नेतृत्व संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता रहे।
@VanathiBJP