Proud Indian। Minister of Tribal Affairs, Agriculture Development And Farmer Welfare, Government of Chhattisgarh.
6th Term MLA Ramanujganj Constituency
डिजिटल भविष्य से जुड़ रहा बस्तर!
178 नए BSNL 4G टावरों के साथ बीजापुर का वनांचल तेज़ इंटरनेट से जुड़ रहा है। अब शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल भुगतान और सरकारी सेवाएँ हर गाँव तक पहुँच रही हैं।
डबल इंजन सरकार का संकल्प—हर गाँव तक विकास, हर हाथ में डिजिटल अवसर।
#DigitalIndia #Bastar #DoubleEngineSarkar #ViksitChhattisgarh
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO
आज जिला कलेक्ट्रेट #बीजापुर के सभा कक्ष में बीजापुर, दंतेवाड़ा एवं सुकमा जिलों के कृषि एवं संवर्गीय विभागों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की प्रगति, प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से इस बात पर चर्चा हुई कि नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में विकास की नई गति कैसे सुनिश्चित की जाए। आज बस्तर भय के साये से निकलकर विश्वास, विकास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बना रहा है। कृषि, सिंचाई, ग्रामीण अधोसंरचना, आजीविका, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।
डबल इंजन सरकार के संकल्प के अनुरूप हमारा लक्ष्य है कि बस्तर का हर गाँव विकास की मुख्यधारा से जुड़े और क्षेत्र समृद्धि, शांति एवं खुशहाली का नया अध्याय लिखे।
#Bijapur #chhattisgarh #BJP4CGState
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO
संगठन की शक्ति, विकास का संकल्प और नक्सलमुक्त #बस्तर का विश्वास!
आज #बीजापुर स्थित विश्राम गृह में भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संवाद किया।
इस दौरान प्रदेश की डबल इंजन सरकार द्वारा जनकल्याण एवं विकास के क्षेत्र में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों पर चर्चा के साथ-साथ नक्सलमुक्त बस्तर के संकल्प और विकास के नए युग पर विस्तृत चर्चा हुई।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह मंत्री मा. श्री @AmitShah जी के सशक्त मार्गदर्शन में आज बस्तर भय और हिंसा से निकलकर शांति, सुरक्षा, विश्वास और विकास के नए पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री @Mahesh_ji_bjp जी, #छत्तीसगढ़ जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री @RupsinghMandav3 जी सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#Bijapur #Bastar #Chhattisgarh #NaxalFreeBastar #BJP #BJPWorkers #DoubleEngineGovernment #GoodGovernance #PublicService #NationFirst #ViksitChhattisgarh
गतदिवस ग्राम चर्रा, जिला #धमतरी स्थित देवांगन फार्म का भ्रमण कर खरगोश, गिनी पिग, मुर्गी एवं बकरी पालन इकाइयों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न पशुपालन इकाइयों में वैज्ञानिक पालन-पोषण, प्रबंधन एवं उत्पादन व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कृषि के साथ आधुनिक पशुपालन किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। हमारा संकल्प है कि किसानों को नवीन तकनीकों, बेहतर संसाधनों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाया जाए।
समृद्ध किसान ही विकसित #छत्तीसगढ़ और आत्मनिर्भर भारत की सबसे मजबूत आधारशिला हैं।
#Dhamtari #Chhattisgarh #AnimalHusbandry #LivestockDevelopment #GoatFarming #PoultryFarming #RabbitFarming #RuralDevelopment #SelfReliance #FarmerProsperity
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO
"When the Going Gets Tough, The Tough Get Going."
आज जब पूरी दुनिया अनिश्चितताओं और वैश्विक चुनौतियों से जूझ रही है, तब भी भारत 7.7% GDP Growth के साथ दुनिया की Fastest Growing Major Economy बनकर उभर रहा है।
:- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#NarendraModi #ViksitBharat #FastestGrowingEconomy #GDPGrowth #IndianEconomy #NewIndia #AtmanirbharBharat #EconomicGrowth #NationFirst
'एक पेड़ माँ के नाम 3.0' अभियान के अंतर्गत आज बीजापुर के ग्राम नमेड़ स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।
हर लगाया गया पौधा स्वच्छ पर्यावरण, हरित विकास और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है।
आइए, हम सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर इस जन अभियान का हिस्सा बनें और प्रकृति के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन तथा हरित एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।
आज का एक पौधा, कल का सुरक्षित भविष्य।
#EkPedMaaKeNaam #Plant4Mother #TreePlantation #GoGreen #EnvironmentProtection #GreenIndia #SustainableFuture #Bijapur #Bastar #Chhattisgarh
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO
आज #बस्तर संभागीय प्रवास के दौरान जिला बीजापुर के ग्राम नैमेड़ स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण कर मत्स्य बीज उत्पादन एवं प्रक्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर मत्स्य पालन के क्षेत्र में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों, मत्स्य बीज उत्पादन, प्रशिक्षण एवं बीज वितरण व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक मत्स्य पालक तक समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पहुँचे, ताकि उनकी आय में वृद्धि के साथ आत्मनिर्भरता को भी मजबूती मिले।
तत्पश्चात मत्स्य पालकों से संवाद कर उन्हें वैज्ञानिक एवं आधुनिक मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित किया तथा उनके मध्य मछली जाल सहित मत्स्य पालन से जुड़े आवश्यक उपकरणों का वितरण किया।
प्रदेश की डबल इंजन सरकार मत्स्य पालकों की आर्थिक समृद्धि, आजीविका सशक्तिकरण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए पूर्णतः संकल्पित है।
इस अवसर पर #छत्तीसगढ़ जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मांडवी जी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वेंकट जी, भाजपा बीजापुर जिलाध्यक्ष श्री घासीराम नाग जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री निवास मुदलियार जी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री हरिहर साहनी जी, तथा मत्स्य पालक एवं कृषकगण उपस्थित रहे।
#Bijapur #Bastar #Chhattisgarh #Fisheries #FishFarming #BlueRevolution #Aquaculture #RuralDevelopment #FarmerProsperity #DoubleEngineGovernment #PublicService
@RupsinghMandav3
#छत्तीसगढ़ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अंनत मंगल शुभकामनाएँ। माँ महामाया से आपके सुखद,स्वस्थ सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूँ।
@AshokSahubjp
आज चित्रकोट स्थित विश्राम गृह में चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों, क्षेत्र के समग्र विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं का समर्पण, उत्साह और जनसेवा के प्रति उनका अटूट भाव ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। हम सभी प्रदेश और क्षेत्र के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प को और अधिक दृढ़ता एवं प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं।
इस अवसर पर #छत्तीसगढ़ जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूप सिंह मांडवी जी, पूर्व चित्रकोट विधायक श्री लच्छूराम कश्यप जी, मंडल अध्यक्ष श्री मंगतु कश्यप जी, श्री बसंत कश्यप जी, श्री भरत कश्यप जी, श्री सावेंद्र सेठिया जी, श्री सुदरू सेठिया जी, श्री लखन ठाकुर जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#Chitrakot #Bastar #BJP #BJPWorkers #BJPFamily #TeamBJP #Chhattisgarh
@RupsinghMandav3
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ नेता, पूर्व कृषि मंत्री, किसान हितैषी एवं जनसेवा को समर्पित सम्माननीय श्री चंद्रशेखर साहू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगल शुभकामनाएँ।
माँ महामाया से आपके सुखद, स्वस्थ, सुदीर्घ, यशस्वी एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित जीवन की मंगलकामना करता हूँ। आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों तथा आपके मार्गदर्शन से समाज और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहे।
खेतों में नवाचार, किसानों के जीवन में खुशहाली!
#धमतरी प्रवास के दौरान मखाना खेती, मत्स्य पालन, कृषि अनुसंधान, पशुपालन, बीज प्रसंस्करण एवं कृषि नवाचारों का निरीक्षण कर किसानों से आत्मीय संवाद किया। हमारा संकल्प है आधुनिक तकनीक, नवाचार और बेहतर संसाधनों के माध्यम से हर किसान को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त बनाना ।
आधुनिक कृषि • समृद्ध किसान • विकसित #छत्तीसगढ़
#Dhamtari #Chhattisgarh #ModernFarming #AgriculturalInnovation #MakhanaFarming #Fisheries
जय बाबा बर्फानी!🙏 🔱
वन्दे देवम् उमापतिं सुरगुरुं वन्दे जगत्कारणम्।
वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं वन्दे पशूनां पतिम्॥
आज से प्रारंभ हो रही पावन श्री अमरनाथ यात्रा के लिए प्रस्थान कर रहे सभी श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से आप सभी की यात्रा सुरक्षित, सफल, मंगलमय एवं पुण्यफलदायी हो। बाबा बर्फानी समस्त भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करें तथा सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण करें।
हर-हर महादेव! 🚩
जय बाबा बर्फानी! 🙏
#AmarnathYatra #BabaBarfani #HarHarMahadev #OmNamahShivaya
कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ तालुक क्षेत्र स्थित पत्थर खदान में हुई भीषण दुर्घटना में सात श्रमिकों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
माँ महामाया से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें तथा सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
ॐ शांति!
माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम।
📍 #नवा_रायपुर टेक्सटाइल पार्क में गारमेंट यूनिट प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के साथ-साथ वस्त्र उद्योग, निवेश और व्यापार को नई गति प्रदान करेगी।
यह पहल स्थानीय युवाओं को रोजगार, उद्योगों को प्रोत्साहन और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आधारशिला सिद्ध होगी।
#Chhattisgarh #ViksitChhattisgarh #VishnuDeoSai #NavaRaipur #TextilePark #GarmentUnit #Employment #AtmanirbharChhattisgarh
माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा दे रही है।
रीपर मशीन जैसी उन्नत कृषि तकनीक किसानों की लागत घटाने, समय बचाने, फसल की गुणवत्ता बढ़ाने और अगली बुवाई समय पर सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यही सुशासन, नवाचार और किसान समृद्धि की दिशा में विकसित छत्तीसगढ़ का सशक्त संकल्प है।
#VishnuDeoSai #DoubleEngineSarkar #BeejNigamCG #Reaper
रीपर मशीन ने किसान देवाशीष मंडल की खेती को नई गति दी। तेज़ कटाई, कम लागत, बेहतर फसल गुणवत्ता और समय पर अगली बुवाई से खेती बनी अधिक लाभकारी और आधुनिक। #reaper#beejnigamcg
शिक्षा बनेगी जनजातीय समाज की सबसे बड़ी शक्ति।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के माध्यम से आदिवासी अंचल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, डिजिटल सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण आवास की सुविधा मिलेगी। यह पहल जनजातीय युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#EklavyaVidyalaya #TribalEmpowerment #ViksitChhattisgarh #EducationForAll
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO
#बीजापुर प्रवास के दौरान भाजपा के सम्मानित पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ता साथियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किए गए आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन से अभिभूत हूँ।
कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और अपनापन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। आप सभी का यह आत्मीय सम्मान जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ता प्रदान करता है।
इस स्नेहिल स्वागत के लिए जिला कोषाध्यक्ष श्री सोनल कुमार गुप्ता जी, जिला संयोजक श्री लव कुमार रायडू जी, जिला उपाध्यक्ष श्री अजित समरथ जी, जिला मंत्री श्री बलदेव उरसा जी, भैरमगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री चिन्नाराम तेलम जी, मंडल महामंत्री श्री जगत बघेल जी, श्री नितेश पांडे जी, नगर प्रभारी श्री राकेश कुमार नायक जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री पवन नाग जी, मंडल महामंत्री श्री यथार्थ नायक जी, श्री अनमोल गुप्ता, श्री आशीष तामो जी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता साथियों का हृदय से आभार।
#Bijapur #Bastar #Chhattisgarh #BJP #BJPWorkers #BJPFamily #TeamBJP #NationFirst #PublicService
विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री @NitinNabin जी का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देशवासियों के साथ-साथ करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाओं और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का अपमान है।
जिस कांग्रेस की राजनीति परिवारवाद, तुष्टिकरण और व्यक्तिगत कटाक्ष के इर्द-गिर्द सिमट गई हो, उसके मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी करना उनके अहंकार और राजनीतिक संस्कारों का परिचायक है।
रेवंत रेड्डी जी, भाजपा के कार्यकर्ताओं को कम आंकने की भूल मत कीजिए। जनता अहंकार, उपहास और राजनीतिक दंभ का जवाब हमेशा लोकतांत्रिक जनादेश से देती है। तेलंगाना की जनता भी समय आने पर आपके इस अहंकार का उचित उत्तर देगी।
#nitinnabinintelangana