राँची पुलिस के द्वारा साईबर जागरूकता, साईबर फॉड संबंधित शिकायत त्वरित दर्ज कराने हेतु एक फेसबुक पेज तैयार किया गया है। इसके लिए केवल क्यू०आर० कोड को स्कैन कर तत्क्षण अपनी शिकायत दर्ज कराने एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में काफी सहायक सिद्ध होगी।
दिनांक-27.05.2026 को केतारी बगान नामकुम स्थित एक घर का ताला तोड़कर घर के अंदर से लगभग 15,00,000/- (पंद्रह लाख) अनुमानित मूल्य के सोने चांदी के जेवर तथा किमती घड़ी एवं 30,000/- रूपये नगद की चोरी की घटना प्रतिवेदित हुई । इसके पूर्व भी नामकुम थाना क्षेत्र में कई बंद घरो में चोरी की घटना प्रतिवेदित हुई थी। लगातार हो रही चोरी घटना की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा आसूचना संकलन एवं अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से चोरी की घटना के दौरान प्रयुक्त किये जाने वाले अवैध हथियार सहित चोरी किये गये जेवर से प्राप्त रकम नगद 1,00,000/- रूपये बरामद किये गये। इसके निशानदेही पर एक ज्वेलरी शॉप से लगभग 212 ग्राम सोना एवं 18 किलो चांदी बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है तथा ज्वेलरी शॉप के मालिक को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चोर के अभ्यासिक अपराध कर्मी है। संगठित गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
बरामद सामाग्री :-
1. विभिन्न प्रकार के सोना के जेवर वजन लगभग 212 ग्राम,
2. विभिन्न प्रकार के चांदी के जेवर वजन लगभग 18 किलोग्राम
3. नगद रकम-1,00,000/-रूपये,
4. देशी पिस्ट- 01,
5. जिन्दा गोली 03 अद्द,
6. घड़ी 01 अद्द
7. मोबाईल फोन-01 अद्द
@JharkhandPolice@Michaelraj_ips@IGRanchi@digranchi@JharkhandCMO@DC_Ranchi@prdjharkhand@hemantsorenjmm
*राँची पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान*
आज दिनांक 15/06/2026 को दिल्ली पब्लिक स्कूल, राँची में राँची पुलिस द्वारा नशा मुक्ति, साइबर अपराध, एवं यातायात सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (यातायात) एवं पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर), राँची द्वारा नशा मुक्ति विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है तथा युवाओं को इससे दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनानी चाहिए।
वहीं पुलिस अधीक्षक (यातायात), राँची द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात संकेतों का पालन करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में यातायात नियमों का अनुपालन करने हेतु प्रेरित किया।
साथ ही पुलिस उपाधीक्षक (साइबर), राँची द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों, ऑनलाइन ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, फर्जी लिंक एवं फर्जी कॉल/मैसेज से सावधान रहने तथा ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी प्रदान की गई।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक, डिजिटल एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने हेतु प्रेरित करना था।
@JharkhandPolice@Michaelraj_ips@IGRanchi@digranchi@JharkhandCMO@DC_Ranchi@prdjharkhand@hemantsorenjmm@deepakbiruajmm@TrafficRanchi
*धुर्वा थाना अंतर्गत लापता बच्चे अर्जुन को आज 14/06/2026 को रांची पुलिस द्वारा पुरी ओड़िसा से सकुशल बरामद कर लिया गया है।*
प्रारंभिक पूछताछ मे यह सामने आया है कि तीनो बच्चे स्वेच्छा से समुंद्र देखने एवं घूमने निकले थे। अपहरण संबंधी कोई भी तथ्य प्रकाश मे नहीं आया है । अग्रतर प्रयास एवं अनुसंधान लगातार जारी है।
@JharkhandPolice@Michaelraj_ips@IGRanchi@digranchi@JharkhandCMO@DC_Ranchi@prdjharkhand@hemantsorenjmm
*थाना में विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित*
फर्स्ट ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करतें हुए चार पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है।प्रतियोगिता में आफताब अंसारी ने रजत पदक, फिजा परवीन, पूर्णिमा उरांव व सिवनी कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किये lसभी विजेता खिलाड़ी पिठोरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं l चैंपियनशिप से लौटने पर पिठोरिया थाना परिसर में आयोजित समारोह में थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया l
@JharkhandPolice@Michaelraj_ips@IGRanchi@digranchi@JharkhandCMO@DC_Ranchi@prdjharkhand@hemantsorenjmm
दिनांक 02.06.26 को समय लगभग 06.00 बजे संध्या को फिरोज अंसारी पिता तफाजुल अंसारी ग्राम मदनपुर कोकदोरो थाना पिठौरिया को लक्षित कर मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति के द्वारा जान मारने की नियत से गोली फायर कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। रांची पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान के क्रम में कांड में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया l दोनों व्यक्तियों द्वारा स्वीकारोक्ति बयान में घटना कारित करने में अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया तथा साथ ही साथ पिठौरिया थाना एंव कांके थाना क्षेत्र में गृहभेदन के कई अपराधिक घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार किया गया, जिस संबंध में अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है।
जप्त सामानों का विवरणः
1. 7.6 mm का एक पिस्तौल
2. एक जिन्दा गोली
3. मोटरसाईकिल JH01EJ-0872 बजाज पल्सर कम्पनी का
@JharkhandPolice@Michaelraj_ips@IGRanchi@digranchi@JharkhandCMO@DC_Ranchi@prdjharkhand@HemantSorenJMM