सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।
न्यायपालिका में हमारी पूर्ण आस्था है, लेकिन जांच एजेंसियों का यह दोहरा मापदंड लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। जहाँ रसूखदारों को 'कवच' मिलता है, वहीं हक की आवाज़ उठाने वाली महिलाओं को सजा
@MahilaCongress की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती @LambaAlka जी की निडरता को सलाम.
सत्ता के अहंकार और दमनकारी नीतियों के खिलाफ यह लड़ाई अब और तेज होगी। हम डरेंगे नहीं,
पूरे देश की महिलाएं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
संघर्ष जारी रहेगा।✊🇮🇳 "
#MahilaCongress
#Congress
बेगूसराय जिले के सम्मानित' जनप्रतिनिधि जी की चुप्पी हैरान करने वाली है। जो मंत्री हर छोटे-बड़े मुद्दे पर सोशल मीडिया पर तुरंत 'हुंकार' भरते हैं, आज अपनी ही लोकसभा क्षेत्र की एक बेटी के साथ हुई दरिंदगी पर खामोश क्यों हैं?
क्या आपकी संवेदनाएं केवल राजनीति तक सीमित हैं?
जब पटना के एक सुरक्षित माने जाने वाले होटल में पिता के सामने बेटी को उठाने की कोशिश की गई, तब आपका बयान कहां गायब है?
44 घंटे से ज्यादा बीत गए हैं, लेकिन आपकी यह चुप्पी अपराधी को संरक्षण देने के समान लग रही है। बेगूसराय की जनता और बिहार की बेटियां आपसे जवाब मांग रही हैं—क्या यह वही 'बेबाक' अंदाज़ है जिसके लिए आप जाने जाते हैं?"
@samrat4bjp@VijayKChy@yadavtejashwi@INCIndia@INCBihar #Begusarai #patna
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का जनता से अपील इस बात का प्रमाण है कि देश की अर्थव्यवस्था गहरे संकट में है।10 साल सत्ता में रहने के बाद अगर प्रधानमंत्री जी को जनता से यह कहना पड़ रहा है कि वे सोना न खरीदें, तो इसका मतलब है कि 'अच्छे दिन' का वादा पूरी तरह खोखला साबित हुआ है।
क्या सरकार ने विलासिता की अन्य वस्तुओं के आयात पर कोई पाबंदी लगाई है?
और एक बात,
अपने देश में शादी-ब्याह और अन्य त्योहारों में सोना खरीदना एक शुभ परंपरा मानी जाती है। सरकार को लोगों की निजी पसंद और परंपराओं में दखल देने के बजाय महंगाई और बेरोजगारी कम करने पर ध्यान देना चाहिए।"
#Begusarai
भागलपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रद्धेय प्रवीण कुशवाहा जी के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन अत्यंत दुखद है।
बीते दिनों उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें 🙏
#ओम_शांति
देश की महिलाओं का मंगलसूत्र कांग्रेस से तो सुरक्षित रहा,लेकिन आपकी आर्थिक नीतियों और महंगाई की मार से कैसे बचेगा?
पहले डराया,अब तरसा रहे हैं।
ये कैसा 'विकसित भारत' है जहाँ बहन-बेटियों को गहने खरीदने से भी रोका जा रहा है?
#Mangalsutra#GoldPrice#ModiVsReality#CongressKeSathNyay
आज फिर देश के 23 लाख होनहार युवाओं के सपने धुंधले पड़ गए हैं। पेपर लीक का यह अंतहीन सिलसिला भाजपा सरकार की प्रशासनिक विफलता और संवेदनहीनता का सबसे बड़ा प्रमाण है।
क्या 'डबल इंजन' की सरकारों में इतनी भी क्षमता नहीं बची कि एक परीक्षा बिना धांधली के संपन्न करा सकें?
दोबारा परीक्षा होने का मतलब है—लाखों परिवारों पर आर्थिक बोझ और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के साथ क्रूर मजाक। क्या प्रधानमंत्री जी ने कभी उन अभिभावकों के दर्द को महसूस किया है जो पाई-पाई जोड़कर अपने बच्चों को पढ़ाते हैं?
दिखावटी जांच और 'इवेंट मैनेजमेंट' के बजाय सरकार को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है। सत्ता के संरक्षण में पनप रहे 'पेपर लीक माफिया' पर नकेल कसने में यह सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है।
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि इस पूरे प्रकरण की जवाबदेही तय हो और दोषियों को ऐसी सजा मिले जो नजीर बने। हम देश के छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और उनके न्याय के लिए सड़क से संसद तक लड़ते रहेंगे। ✋🇮🇳
#NEET2026 #PaperLeak
📢 पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव क्यों रोका गया?
सरकार के दबाव मे कुलपति ने रोका..
सभी छात्र अपनी आवाज़ चुनने के लिए तैयार है तो चुनाव क्यों रोक दी गई?
NSUI का सवाल है --
क्या लोकतंत्र सिर्फ कागज़ों तक सीमित रहेगा?
NSUI की जीत होने वाली थी इसलिए चुनाव रोका गया।
#NSUI
बिहार शक्ति अभियान – बुनियादी कैंप के दूसरे दिन @INCBihar अध्यक्ष श्री @rajeshkrinc जी के साथ शिरकत कर महिला साथियों से संगठन निर्माण, राजनीतिक समझ और नेतृत्व विकास के विषयों पर संवाद की।
साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए पार्टी के साथियों को संबोधित की।
#बेगूसराय #शक्ति_अभियान #बुनियादी_कैंप #womensupportingwomen
बेगूसराय की उर्वर धरा के अनमोल धरोहर अभिभावक स्व० राम कृपाल सिंह जी की कृति और चरित्र इतिहास के पन्नों में अमिट रहेगा। उनके निधनोपरांत परिजनों से मिली।
इतिहास पुरुष को शत शत नमन।
#RKSConstruction#RamKripalSingh#Begusarai
रिश्तों की एक बेहद आत्मीय कड़ी का साथ आज छूट गया। अभिभावक मौसी नानी, बेगूसराय जिला कांग्रेस अध्यक्ष @SarjanSinghINC जी की पूज्य माता जी आज देवलोक सिधार गई। उनका स्नेह, प्यार और आशीर्वाद हमेशा बना रहा।
उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि कर नम आंखों से विदाई दी। ईश्वर आपको अपने श्री चरणों में स्थान दें।
#बेगूसराय
मनरेगा गरीबों को दिया गया संवैधानिक अधिकार था..
जिस योजना ने संकट के समय करोड़ों परिवारों को भूखे रहने से बचाया, उसी पर केंद्र सरकार ने बजट कटौती, भुगतान में देरी और नियम बदलकर हमला किया।
नाम बदलने से इतिहास नहीं बदलता,
और अधिकार छीनने से विकास नहीं होता।
#मनरेगा#MahatmaGandhi #VBGRAMG #Congress #SoniaGandhi
" धरती का सच्चा नायक - किसान "
कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा हैं।
राष्ट्र की प्रगति के आधार स्तंभ सभी अन्नदाताओं को राष्ट्रीय किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#NationalFarmersDay2025
देश हित में समर्पित, लोकप्रिय व्यक्तित्व की धनी, ओजस्वी और कर्तव्यनिष्ठ कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन के सुअवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।
आपके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं।
#SoniaGandhi@INCIndia
बीती संध्या वीरपुर में अभिभावक स्व० फुलेना बाबू के द्वादशा कर्म में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
#वीरपुर