राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) - स्टाम्प व न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ( विधायक - 388 वाराणसी उत्तरी )
( BJP MLA VARANASI NORTH )
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सेवा कार्य
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचकर जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री किट एवं आवश्यक दवाइयाँ वितरित कीं।
सेवा, सहयोग और संवेदना के साथ।
#बाढ़राहत#राहतसामग्री#जनसेवा#राहतकार्य#उत्तरप्रदेशसरकार
मन की बात....
30 अगस्त 2026 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री Narendra Modi जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड को पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
**वाराणसी पुलिस के नए भवन का भूमि पूजन**
27 अगस्त 2026 को वाराणसी में लगभग ₹ 78 करोड़ की लागत से पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्री मोहित अग्रवाल एवं पुलिस अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
सर्व वैश्य समाज समिति, काशी द्वारा मारवाड़ी समाज भवन से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकालकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची। हजारों की संख्या में वैश्य समाज के श्रद्धालुओं ने 22 प्रमुख पवित्र नदियों के जल से बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी का जलाभिषेक किया।
वाराणसी में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत उ०प्र० की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं एवं बहनों को नि:शुल्क बस यात्रा का शुभारंभ कर रक्षाबंधन के पूर्व मातृशक्ति को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बहनों से राखी बंधाई साड़ी एवं उपहार भेंट किया।
आपको व आपके परिवार को श्रावण माह के चतुर्थ सोमवार की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
बाबा श्री विश्वनाथ जी आप सभी लोगों पर अपना आशिर्वाद बनाए रखे यही मंगल कामना करता हूं.....
हर हर महादेव…..
शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में सारनाथ स्थित बाबा सारंगनाथ महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं भक्ति से हजारों पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों, सम्मानित नागरिकों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ बाबा सारंगनाथ जी का रुद्राभिषेक किया।
होटल ताज, वाराणसी में जापान के यामानाशी प्रांत से आए 200 सदस्यीय डेलिगेशन का स्वागत किया।
इस अवसर पर यामानाशी प्रांत के माननीय गवर्नर *श्री कोटारो नागासाकी जी* का उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत कर, उनके साथ आए जापानी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
“राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले, सुशासन के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर शत-शत नमन।”
अटल जी अमर रहें! 🇮🇳
आपको व आपके परिवार को श्रावण माह के द्वितीय सोमवार की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
बाबा श्री विश्वनाथ जी आप सभी लोगों पर अपना आशिर्वाद बनाए रखे यही मंगल कामना करता हूं.....
हर हर महादेव…..
22 जुलाई 2026 को पंचायती बाग नाटी इमली में (388) शहर उत्तरी विधान सभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को प्रदेश के संगठन महामंत्री श्री Dharampal Singh जी ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को संबोधित कर बूथ अध्यक्ष को बूथ स्तर कार्य हेतु प्रशिक्षित किए।
सर्व वैश्य समाज समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार श्रीमती रेखा गुप्ता जी का काशी आगमन पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सनातन संस्कृति की अगाध आस्था, सामाजिक समरसता व लोकमंगल की पावन प्रतीक, महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की 'रथ यात्रा' के शुभारंभ की सभी श्रद्धालुओं को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं।
जय जगन्नाथ जी।
आज की कैबिनेट से काशी को बड़ी सौगात!
📍 ₹25,000 करोड़ का मेगा रोड प्रोजेक्ट
✅ 89 किमी एलिवेटेड रोड नेटवर्क
✅ गंगा कॉरिडोर को मंजूरी
✅ वरुणा कॉरिडोर का निर्माण
✅ एयरपोर्ट से शहर तक तेज़ कनेक्टिविटी
✅ काशी विश्वनाथ धाम, नमो घाट और प्रमुख स्थलों तक आसान सफर
7 जुलाई 2026 को सर्किट हाउस सभागार, वाराणसी में प्रदेश के मुखिया मा. मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी के साथ वाराणसी के विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में सम्मिलित रहा।
एक ऐसे राष्ट्रनायक, जिनकी सोच आज भी भारत का मार्गदर्शन करती है।
श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi का विशेष लेख, जिसमें उनके साहस, दूरदृष्टि, राष्ट्रनिष्ठा और जनसेवा के आदर्शों को भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया गया है।
विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित यह विशेष आलेख अवश्य पढ़ें।
आज देश अखंड भारत के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म-जयंती मना रहा है। सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का उनका विजन राष्ट्र निर्माण के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा दे रहा है। इस अवसर पर उनके अमूल्य योगदान को समर्पित मेरा यह आलेख…
https://t.co/sbujuGllC0