Rivers are the lifeline of nature and an essential part of our existence. Let us pledge to keep them clean, free from pollution and flowing uninterrupted. Protecting our rivers today means securing a healthier and greener tomorrow for future generations.
State Mission For Clean Ganga, Uttar Pradesh
#namamigange #ganga #smcgup #uttarpradesh
@cleanganganmcg@myogiadityanath@CMOfficeUP@swatantrabjp@CRPaatil@DoWRRDGR_MoJS@UPGovt
गंगा उत्सव की यादगार झलकियां, मेरठ रंगोलियों के खूबसूरत रंग, स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां, स्वच्छता अभियान और भक्तिमय गंगा आरती... मेरठ में गंगा उत्सव का हर पल उत्साह और उमंग से भरा रहा।
राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला गंगा समिति, मेरठ द्वारा जिला परियोजना अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में गंगा संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचा।
#namamigange #ganga #smcgup #uttarpradesh
@cleanganganmcg@myogiadityanath@CMOfficeUP@swatantrabjp@CRPaatil@DoWRRDGR_MoJS@UPGovt
खरना का प्रसाद, मिट्टी की सौंधी खुशबू और मन में छठी मैया के प्रति अटूट श्रद्धा। छठ महापर्व हमें प्रकृति और जल के महत्व से भी जोड़ता है। आइए, इस पावन अवसर पर नदियों और घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दें।
आस्था का उत्सव, स्वच्छता का संकल्प।
राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश
#namamigange #ganga #smcgup #uttarpradesh #chathpuja
@cleanganganmcg@myogiadityanath@CMOfficeUP@swatantrabjp@CRPaatil@DoWRRDGR_MoJS@UPGovt
राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत 13 नवंबर 2026 को बकर इंटर कॉलेज, रामपुर में जिला गंगा समिति, रामपुर द्वारा गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला परियोजना अधिकारी लव कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता एवं जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को गंगा में प्लास्टिक एवं कचरा न डालने तथा घाटों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
#namamigange #ganga #smcgup #uttarpradesh
@cleanganganmcg@myogiadityanath@CMOfficeUP@swatantrabjp@CRPaatil@DoWRRDGR_MoJS@UPGovt
राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला गंगा समिति, बहराइच एवं नगर पालिका परिषद, बहराइच द्वारा छठ पर्व के दृष्टिगत घाटों पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता कार्य कराया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे की देखरेख में स्वच्छता संबंधी कार्य किए जा रहे हैं।
#namamigange #ganga #smcgup #uttarpradesh #chathpujavibes
@cleanganganmcg@myogiadityanath@CMOfficeUP@swatantrabjp@CRPaatil@DoWRRDGR_MoJS@UPGovt
आपकी रचनात्मकता और जल जीवन मिशन के प्रति आपकी जानकारियों का आइना है प्रश्नोत्तरी, आइये खुद परखिये आज का प्रश्न है,
#namamigange#ganga#smcgup#uttarpradesh
नहाय-खाय: आस्था, पवित्रता और संकल्प का शुभारंभ।
छठ महापर्व के प्रथम दिन नहाय-खाय के साथ शुरू होती है आस्था, आत्मशुद्धि और पवित्रता की अनूठी परंपरा। इस दिन व्रती, स्नान कर शुद्धता के साथ सात्त्विक भोजन ग्रहण करते हैं और सूर्यदेव एवं छठी मैया की आराधना का संकल्प लेते हैं।
लोकआस्था के इस महापर्व का हर अनुष्ठान प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, परिवार की सुख-समृद्धि और लोककल्याण का संदेश देता है।
नहाय-खाय की हार्दिक शुभकामनाएँ!
#ChhathMahaparv #NahayKhay #FaithAndDevotion #SuryaUpasana #ChhathPuja
राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश
आस्था, परंपरा और प्रकृति के सम्मान का पर्व छठ अब गोमती तट पर अपनी छटा बिखेरने को तैयार है। पर्व की तैयारियों के बीच घाटों की सजावट और स्वच्छता के प्रयास उत्सव की सुंदरता को और बढ़ा रहे हैं। आइए, छठ के इस पावन अवसर पर नदियों को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संकल्प लें।
आस्था भी बनी रहे, नदियों की स्वच्छता भी बनी रहे।
#namamigange #ganga #smcgup #uttarpradesh #chathpujavibes
@cleanganganmcg@myogiadityanath@CMOfficeUP@swatantrabjp@CRPaatil@DoWRRDGR_MoJS@UPGovt
राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला गंगा समिति चंदौली द्वारा मिल्कीपुर ताहिरपुर, विकासखंड नियामताबाद स्थित गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
डाला छठ महापर्व के मद्देनज़र घाट की साफ-सफाई की गई और 30 स्वयंसेवकों को सम्मानित कर गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने छठ महापर्व के दौरान जिला प्रशासन के साथ नाव के माध्यम से घाट पर अपनी सेवाएँ देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति चंदौली श्री दर्शन निषाद सहित ग्राम प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#namamigange #ganga #smcgup #uttarpradesh
@cleanganganmcg@myogiadityanath@CMOfficeUP@swatantrabjp@CRPaatil@DoWRRDGR_MoJS@UPGovt
आपकी रचनात्मकता और जल जीवन मिशन के प्रति आपकी जानकारियों का आइना है प्रश्नोत्तरी, आइये खुद परखिये आज का प्रश्न है,
#namamigange#ganga#smcgup#uttarpradesh
नदियां केवल जलधारा नहीं, बल्कि जीवन, प्रकृति और हमारी सांस्कृतिक विरासत का आधार हैं। इनकी अविरलता और निर्मलता बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। आइए, नदियों के संरक्षण का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ जलधारा सुनिश्चित करें।
राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश
#namamigange #ganga #smcgup #uttarpradesh
@cleanganganmcg@myogiadityanath@CMOfficeUP@swatantrabjp@CRPaatil@DoWRRDGR_MoJS@UPGovt