थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही,
रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते आरोपियों द्वारा दुकानदार को जबरन स्कॉर्पियो वाहन में बैठाकर अपने साथ ले जाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर थाना एंडोरी क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी द्वारा मैगजीन (विस्फोटक सामग्री) के सुरक्षित संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों का जायजा लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस मुख्यालय भोपाल की सामुदायिक पुलिसिंग शाखा के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड श्री सूरज कुमार वर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन में सृजन संवाद योजना के अंतर्गत आज शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-02 में आयोजित किया गया।
थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
⭐️मुखबिर की सूचना पर शराब की डिलीवरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।
⭐️पूछताछ में बालाजी नगर घर में रखी मिली कुल 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब कीमती 1,10,000/- रुपये की जप्त की गई।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय नईदिल्ली के SLP क्रमांक 11263/2025 जी० गणेश विरुद्ध तामिलनाडु राज्य एवं अन्य में पारित निर्णय में गुम हुए महिला,पुरुष एवं बच्चों के मामलों में FIR के संबंध में एक सेमिनार आयोजित,पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
संयुक्त पुलिस कार्यवाही में आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को सकुशल बचाया
MP एवं UP पुलिस की संयुक्त तत्परता से आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को बचाया गया
निजी परेशानियों एवं मानसिक तनाव से ग्रस्त एक युवक द्वारा अटेर पुल से आत्महत्या करने का प्रयास किया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा आज समस्त अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में महिला संबंधी अपराधों की प्रभावी रोकथाम तथा नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी ,CMHelp लाईन शिकायतों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
⭐️ट्रेन से 50 मीटर पहले पुलिस ने बचाई युवक की जान।
⭐️थाना देहात भिण्ड पुलिस की तत्परता एवं साहस से टला बड़ा हादसा,
कल रात्रि मिश्रन का पुरा,अटेर रोड, भिण्ड निवासी महिला ने डायल-112 पर सूचना दी कि उसका पति घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या की धमकी देकर रेलवे पटरी की ओर चला गया है।
थाना लहार पुलिस की बड़ी कार्यवाही:-
⭐️नाबालिग बालिका की हत्या का पर्दाफाश।
⭐️हत्या कर,घर के पास कुए में फेकी थी लाश।
⭐️ माँ और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी हत्या।
⭐️ दोनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा, थाना अटेर कनेरा घाट पर स्टीमर में सवार सभी यात्री सुरक्षित।
जिला और पुलिस प्रशासन की तत्परता से (थाना अटेर)कनेरा घाट चम्बल नदी में फंसे हुए स्टीमर में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया ।
पुलिस परेड ग्राउण्ड भिण्ड में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित, समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री किरोड़ीलाल मीना ने पुलिस अधीक्षक भिण्ड की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली।
🇮🇳 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳
पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यालय भिण्ड में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।
जिला पुलिस बल भिण्ड द्वारा तिरंगा बाइक रैली का आयोजन।
भिण्ड पुलिस द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।
पुलिस मुख्यालय भोपाल मध्य प्रदेश की सामुदायिक पुलिसिंग शाखा के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड के मार्गदर्शन में पुलिस एवं समुदायों के बीच सृजनात्मक संवाद विकसित करने के उद्देश्य से *सृजन संवाद योजना* का शुभारंभ|