आज माननीय केंद्रीय वस्त्र मंत्री, भारत सरकार श्री @girirajsinghbjp जी एवं माननीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री @Bhupendraupbjp जी एवं माननीय राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री हंसराज विश्वकर्मा जी के साथ ग्रेटर नोएडा में आयोजित...(1)
इंटरनेशनल ट्रेड शो में सम्मिलित होकर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।
यह ट्रेड शो 'मेक इन इंडिया' और 'वोकल फॉर लोकल' की भावना को सशक्त करता है। उत्तर प्रदेश के ODOP उत्पादों, हस्तशिल्प, कृषि उत्पादों तथा नवीन तकनीकों को यहाँ वैश्विक मंच मिल रहा है।
आयोजन से...(2)
आज नोएडा आगमन पर माननीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री @Bhupendraupbjp जी से आत्मीय भेंट हुई।
इस स्नेहपूर्ण स्वागत सत्कार के लिए आपका हृदय से धन्यवाद।
#SPshahi#SPshahibjp
भारतीय सेना के वीर जवानों के साहस और पराक्रम को नमन करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की गौरवमयी वर्षगांठ पर कोटि-कोटि नमन।
राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए सेना द्वारा प्रदर्शित वीरता और दृढ़ संकल्प सदैव स्मरणीय रहेगा।
#SurgicalStrike
तथा माननीय विधायक - श्री योगेश शुक्ला जी, श्री नीरज बोरा जी, श्री ओ.पी. श्रीवास्तव जी, श्रीमती जय देवी जी एवं श्री अमरेश कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
#SPshahi#SPshahibjp
आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री - श्री @MYogiAdityanath जी की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में...(1)
सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर माननीय पंचायती राज मंत्री - श्री ओम प्रकाश राजभर जी, माननीय महापौर - श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, माननीय सदस्य विधान परिषद - श्री महेंद्र कुमार सिंह जी, श्री मुकेश शर्मा जी, श्री लाल जी प्रसाद निर्मल जी एवं श्री रामचंद्र प्रधान जी...(2)
आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर नव नियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा (पश्चिम क्षेत्र) श्री बिजेंद्र कश्यप जी से शिष्टाचार मुलाकात की एवं उन्हें नवीन दायित्व एवं उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इतिहास रचा गया! 🇮🇳🥈
एक छलांग, एक सपना और 56 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ!
श्री सर्वेश अनिल कुशारे ने #AsianGames2026 में पुरुषों की हाई जंप में 2.25 मीटर की ऐतिहासिक छलांग लगाकर भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।
#TeamIndia
पितृपक्ष के अवसर पर अपने पितरों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए तिल और जल तर्पण किया।
पितरों का आशीर्वाद ही हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे अपने आशीर्वचनों से हम सभी पर सदैव कृपा बनाए रखें।
मां सरस्वती की अनन्य साधिका, 'स्वर कोकिला' के नाम से सुप्रसिद्ध एवं 'भारत रत्न' से अलंकृत लता मंगेशकर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
भारतीय संगीत जगत को समृद्ध बनाने में लता मंगेशकर जी का योगदान अविस्मरणीय है। उनकी मधुर आवाज़ सदैव हर पीढ़ी के श्रोताओं को मोहित करती रहेगी।
महान क्रांतिकारी एवं भारत माता के वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
अपने अदम्य साहस से ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिलाने वाले अमर शहीद भगत सिंह जी का त्याग और राष्ट्र-प्रेम आज भी देश के करोड़ों युवाओं में देशभक्ति का संचार करता है।
वर्तमान में उत्तर प्रदेश में आए चक्रवाती तूफान के कारण पूरे प्रदेश में तेज बारिश और हवाएं चल रही हैं, जिससे व्यापक क्षति हो रही है। इसी के दृष्टिगत आज प्रभार जनपद बस्ती में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, स्वास्थ विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत...(1)