24+ वर्षों से हिंदी पत्रकारिता। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, चंडीगढ़ की ताज़ा खबरें, खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य, आध्यात्म आदि
जम्मू-कश्मीर में कैंसर मरीज के परिवार से सस्ती दवा दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने 40 साल पुराने स्कूल के सहपाठी के जरिए शिकायतकर्ता से संपर्क किया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
#JammuKashmir#Fraud#Cancer
नोएडा में डेंगू और स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों ने एहतियात बढ़ा दी है। प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार या फ्लू जैसे लक्षण दिखें तो उन्हें स्कूल न भेजें साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव पर भी जोर दिया गया है।
#Noida#Dengue#SwineFlu
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित 59वीं हरियाणा स्कूल स्टेट वालीबॉल प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सरसा का दबदबा रहा। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों वर्गों में टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
#Volleyball#SportsNews#Sirsa#Haryana
गुरुग्राम में निवेश के नाम पर 13.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि गिरोह बैंक खातों और टेलीग्राम के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाता था।
#CyberCrime#Gurugram#Fraud#BreakingNews
हरियाणा के पानीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। एसीबी ने पटवारी और उसके सहायक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि जमीन का इंतकाल दर्ज करने के लिए 35 हजार रुपये मांगे गए थे, लेकिन 20 हजार में सौदा तय हुआ।
#Haryana#Bribery#CrimeNews
बेंगलुरु में आयकर विभाग ने एक कार से करीब ₹9 करोड़ नकद बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में मामला सोने के कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। आखिर इतना कैश कहां से आया ? जांच जारी है।
#IncomeTax#CashSeizure#Bengaluru#BreakingNews
शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज का शानदार प्रदर्शन ! चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट सूची में कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। यह सफलता मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन का परिणाम है।
#Education#Merit#Sirsa#Success#ssjbc
हरियाणा सरकार ने चीनी की जमाखोरी रोकने के लिए स्टॉक सीमा तय कर दी है। अब व्यापारी चीनी का स्टॉक 30 दिन से ज्यादा नहीं रख सकेंगे और हर शुक्रवार स्टॉक की जानकारी अपडेट करनी होगी। आदेश 1 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा।
#HaryanaNews#Sugar#BusinessNews#IndiaNews
कलांवाली के सरकारी कन्या प्राइमरी स्कूल में पिछले 5 साल से शिक्षकों की कमी बनी हुई है 74 छात्राओं की पढ़ाई एक गेस्ट टीचर के भरोसे चल रही है चार JBT पद स्वीकृत होने के बावजूद दो शिक्षक डेपुटेशन पर हैं अभिभावकों ने स्थायी शिक्षक नियुक्त करने की मांग उठाई है
#Education#SchoolNews
पुलिस बनकर 4 लाख की ठगी !
तीन शातिर बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर युवक से ₹4 लाख ठग लिए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश जारी है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर बिना जांच भरोसा न करें।
#FraudAlert#Police#CrimeNews#StayAlert
डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने 85 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग की देखभाल कर उन्हें उनके परिवार से मिलवा दिया। बुजुर्ग को सुरक्षित रखने, भोजन और आवश्यक देखभाल देने के बाद परिजनों का पता लगाकर उन्हें सौंपा गया।
#Humanity#DeraSachaSauda#FamilyReunion#SocialService
हरियाणा के कैथल जिले में सांप के डसने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। एक बच्चा परिवार के साथ बेड पर सो रहा था, जबकि दूसरी बच्ची जमीन पर सोई हुई थी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
#Kaithal#SnakeBite#HaryanaNews
हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर ₹50 हजार लेने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। किसी भी दलाल या बिचौलिए के बहकावे में न आएं। ऐसी ठगी का शिकार होने पर तुरंत शिकायत करें।
#JobScam#Haryana#CrimeAlert#SachKahoon
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय रहें सतर्क !
सिरसा एसपी दीपक सहारण ने लोगों से फर्जी वेबसाइट, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया विज्ञापनों से बचने की अपील की है। OTP, बैंकिंग या निजी जानकारी किसी से साझा न करें।
#CyberSafety#OnlineShopping#StaySafe#DigitalSecurity