उत्तर प्रदेश –
जिला बिजनौर में 4 दिन पहले खेत में गोकशी हुई। हिंदू संगठन पहुंचे, हंगामा किया। हसन, शमीम, शफीक पर गोकशी का आरोप लगाया।
पुलिस जांच में पता चला है कि मौजूदा प्रधान जगपाल ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी हसन को फंसाने के लिए ऐसा करवाया था। ब्रह्मपाल उर्फ संता गाय का बच्चा (बछड़ा) लेकर आया था, जिसे काटा गया।
इस मामले में प्रधान जगपाल, उसका भाई किरणपाल लाला, खेत मालिक रामअवतार, ब्रह्मपाल उर्फ संता और फैजान गिरफ्तार हैं। जुबैर, सलमान, फारुख फरार हैं।
बिहार का भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। वकील विशाल तिवारी ने जनहित याचिका दायर की। एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार–
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) CM योगी के आवास पहुंच गई है। SIT ने सारे सबूत और लोगों से पूछताछ का ब्योरा 7 पेन ड्राइव में सुरक्षित रखा है।
>अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी केस में SIT अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आज UP सरकार को सौंप सकती है।
>चंदे की गिनती, उसकी निगरानी को लेकर भी रिपोर्ट में सवाल खड़े किए गए हैं।
>ट्रस्ट पदाधिकारियों से लेकर कर्मचरियों की भूमिका संदिग्ध है, जांच पूरी होने तक इनके अयोध्या से बाहर जाने पर मनाही है।
>ट्रस्ट से कई लोग हटाए जा सकते हैं।
Breaking:
तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में सीफूड एक्सपोर्ट कंपनी में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 7 महिला कर्मचारियों की मौत हुई। 67 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 9 वेंटीलेटर पर हैं। बचाव राहत कार्य जारी है।
उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर में पिछले दिनों रॉबिन नाम के लड़के ने सड़क पर खड़े होकर डांस किया, इससे लड़कियां असहज हो गईं। पुलिस ने रॉबिन को गिरफ्तार कर लिया है। वह पुलिस स्टेशन के अंदर लंगड़ाता हुआ दिखा।
वाराणसी में करीब एक हजार साल पुरानी शहीदा मस्जिद को तोड़ने के लिए रेलवे ने नोटिस चिपका दिया है !!
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भारत में ऐतिहासिक मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर हो रहे विध्वंस और खतरों पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
उन्होंने भारत से ऐसे कार्यों को तुरंत रोकने का आह्वान किया और चेतावनी दी कि इससे भारत का विघटन और स्थायी अराजकता फैल सकती है। उन्होंने ऐसे कार्यों को तुरंत रोकने का आह्वान किया और अल्पसंख्यकों के अधिकारों और साझा सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने का आग्रह किया।
मध्य प्रदेश के महू में NEET के एग्जाम सेंटर से 19 मई को 2 CCTV कैमरे चोरी कर लिए गए। इस मामले में विनय शर्मा और हिमांशु वर्मा पकड़े गए हैं। पुलिस पता लगा रही है कि परीक्षा से 2 दिन पहले कैमरे चुराने का मकसद क्या था?
दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट रातभर चला। बहुत सारे प्रदर्शनकारी खुले आसमान के नीचे ही सो गए।
दरअसल, प्रोटेस्ट की परमिशन एक दिन की ली गई थी। अब प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि पहले धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो, तब यहां से हटेंगे।
अजमेर (राजस्थान) में DAV कॉलेज की छात्रा को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उसके पास NEET का पूरा पेपर मौजूद है। छात्रा ने सबूत मांगा तो उस व्यक्ति ने Video कॉल पर कथित पेपर दिखाया। पेपर देने के बदले 30 हजार रुपए की डिमांड की गई। छात्र संघ अध्यक्ष और ABVP नेता कृष्ण ठाकुर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR कराई है। पुलिस पता लगा रही है क्या यह कोई पेपर लीक गैंग है या फिर साइबर फ्रॉड जैसा मामला है।
दिल्ली मेट्रो में सिक्योरिटी गार्ड पंकज धामा की शाहदरा रेलवे स्टेशन पर पीट–पीटकर हत्या कर दी गई। कल सुबह जब वह ट्रेन से उतर रहे थे तो कंधा टकराने पर कुछ युवकों से विवाद हुआ। करीब 10 युवकों ने उसे घेरकर पीटा। GTB हॉस्पिटल में मौत हो गई। पुलिस ने मुजफ्फरनगर, यूपी से 8 सन्दिग्ध पकड़े हैं, उनसे पूछताछ चल रही है।
दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट रातभर चला। बहुत सारे प्रदर्शनकारी खुले आसमान के नीचे ही सो गए।
दरअसल, प्रोटेस्ट की परमिशन एक दिन की ली गई थी। अब प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि पहले धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो, तब यहां से हटेंगे।
>अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी केस में SIT अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आज UP सरकार को सौंप सकती है।
>चंदे की गिनती, उसकी निगरानी को लेकर भी रिपोर्ट में सवाल खड़े किए गए हैं।
>ट्रस्ट पदाधिकारियों से लेकर कर्मचरियों की भूमिका संदिग्ध है, जांच पूरी होने तक इनके अयोध्या से बाहर जाने पर मनाही है।
>ट्रस्ट से कई लोग हटाए जा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर में पिछले दिनों रॉबिन नाम के लड़के ने सड़क पर खड़े होकर डांस किया, इससे लड़कियां असहज हो गईं। पुलिस ने रॉबिन को गिरफ्तार कर लिया है। वह पुलिस स्टेशन के अंदर लंगड़ाता हुआ दिखा।
Breaking –
महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हॉल की छत गिरी। हादसे में 30 से 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ लोगों की मौत होने की खबर है।
क्या उत्तर प्रदेश में पाप धोने की कोई मशीन लग गई है?
>पैसे से मजबूत विजेंद्र हुड्डा ने 2015 के आसपास मीडिया हाउस खड़ा किया। कुछ दिन में अलग–थलग हो गया।
>2018 में ओला/उबर की तरह बाइक बोट टैक्सी सर्विस शुरू की। इसमें 7 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला किया। UP पुलिस ने 100 से ज्यादा मुकदमे लिख डाले। 5 लाख रुपए का इनाम हुआ। वह पुलिस से बचकर विदेश भाग गया। वहां से लौटा तो इतनी तगड़ी सेटिंग करी कि माई लॉर्ड ने बाहर ही बाहर "अभयदान" दे दिया।
>2024 में विजेंद्र हुड्डा ने नेता बनने की ठानी। लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गया।
>कुछ ही दिन बाद एक यूनिवर्सिटी खरीद ली। सीधे चांसलर बन गया। UP–STF ने पिछले साल इस यूनिवर्सिटी में छापेमारी की। पैसे लेकर डिग्री बांटने का भंडाफोड़ किया। हुड्डा साहब जेल चले गए। कुछ महीने पहले जेल से बाहर आ गए।
>साहब ने कल उत्तर प्रदेश में फिर से TV चैनल Nation–27 लॉन्च किया है। पक्ष, विपक्ष के सारे ही नेताजी वहां मौजूद थे। दूसरे राज्य के गवर्नर साहब तक आए।
क्या उत्तर प्रदेश में इतने सारे पाप यूं ही धुल जाते हैं??
Breaking –
महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हॉल की छत गिरी। हादसे में 30 से 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ लोगों की मौत होने की खबर है।