दलित, पिछड़ो की हत्यारी,
भाजपा सरकार है अत्याचारी !
बलिया में थाने में पुलिस की पिटाई से हुई दलित युवक की मौत, अत्यंत शर्मनाक।
मुख्यमंत्री बिष्ट की सरकार में पुलिस PDA समाज पर लगातार अत्याचार कर रही है।
आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो, मृतक के परिजनों को मिले न्याय व मुआवज़ा।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 12.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लिए ‘वृक्षारोपण’ दरअसल ‘भ्रष्टारोपण’ का कार्यक्रम है। ये 35 करोड़ पेड़ लगाने का नहीं बल्कि प्रत्येक पेड़ से कम-से-कम 10 रूपये मतलब कुल मिलाकर 350 करोड़ कमाने की गुप्त भाजपाई योजना है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जिन्होंने प्रभु का दरबार नहीं छोड़ा, वो बगीचा और बाग क्या छोड़ेंगे। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार और लूट है। भाजपा सरकार में योजनाएं भ्रष्टाचार करने के लिए बनाई जाती हैं। सरकार ने 10 साल में कागजों पर ही पेड़ लगाए हैं इनके पेड़ जमीन पर नहीं दिखाई देते हैं। जो कहीं लगे भी वह पानी के बगैर सूख गए। सरकार हर साल वृक्षारोपण के नाम पर भ्रष्टाचार की नई योजना के साथ आती है। बजट का बंदर बांट हो जाने के बाद अभियान समाप्त हो जाता है। फिर सरकार को साल भर तक ना पेड़ों की चिंता रहती है और ना पर्यावरण की। इस सरकार में पेड़ और वनों की अवैध कटाई हो रही है।
श्री यादव ने कहा कि पर्यावरण के लिए गंभीर संकट पैदा होता जा रहा है। हर तरह का प्रदूशण बढ़ता जा रहा है। वायु प्रदूशण के साथ जल प्रदूशण बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही है। भाजपा सरकार ने नदियों की सफाई का झूठा वादा किया। नदियों की सफाई के लिए आया बजट भी भ्रश्टाचार की भेंट चढ़ गया। मां गंगा नदी की सफाई नहीं हुई और न गंगा जी की सहायक नदियों की सफाई हुई। यमुना नदी बुरी तरह प्रदूषित है। प्रदेश में तमाम नदियां अपने अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार में लखनऊ में गोमती नदी की सफाई की गयी। विश्वस्तरीय गोमती रिवरफ्रंट बनाकर नदियों की सफाई का उदाहरण प्रस्तुत किया, लेकिन भाजपा सरकार ने गोमती रिवरफ्रंट को बर्बाद कर दिया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 12.07.2026
आगामी 5 अगस्त को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा जयंती समारोह आयोजन की सफलता के लिए कार्यक्रम संयोजक बलिया लोकसभा सांसद श्री सनातन पाण्डेय ने पहले चरण के अंतर्गत वाराणसी विंध्याचल,प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, कानपुर, उरई जालौन एवं झांसी में मंडलवार तैयारी बैठक में शामिल हुए।
कार्यक्रम संयोजक सांसद श्री सनातन पाण्डेय ने कहा कि 5 अगस्त को लखनऊ में आयोजित होने वाले छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा जयंती समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी रहेंगे। जयंती समारोह आयोजन में उत्तर प्रदेश के कोने कोने से प्रबुद्ध समाज के लोग शामिल होंगे। पूरे प्रदेश में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा सरकार से यूपी की जनता दुःखी एवं आक्रोशित है। प्रबुद्ध समाज के उत्पीड़न और उपेक्षा करने में बीजेपी सरकार ने रिकॉर्ड बना दिया है। उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता इस बार सत्ता परिवर्तन के लिए कमर कस कर बैठी है।
मंडलवार तैयारी बैठक की शुरुआत 3 जुलाई को वाराणसी मंडल से शुरू हुई। जिसके तहत सांसद श्री सनातन पाण्डेय ने गंगा स्नान कर बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर 2027 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने के लिए प्रार्थना किया। तैयारी बैठक यात्रा के क्रम में वाराणसी,विंध्याचल,प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर,कानपुर, उरई जालौन,झांसी,आगरा और अलीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम एवं प्रेस वार्ता को श्री सनातन पाण्डेय ने संबोधित किया।
इसी क्रम में सांसद श्री सनातन पाण्डेय ने मां विंध्यवासिनी, लेटे हनुमान जी प्रयागराज, कामदगिरि परिक्रमा, कामतानाथ दर्शन चित्रकूट, मां पीताम्बरा दतिया, राजा राम मंदिर ओरछा में दर्शन पूजन किया।
छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा जयंती समारोह आयोजन की रूपरेखा रखते हुए तैयारी बैठकों का संचालन यश भारती सम्मानित एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिक्षक सभा श्री मणेन्द्र मिश्रा ने किया।
मंडलवार बैठकों में सर्वश्री वीरेंद्र सिंह सांसद, कृष्णा पटेल सांसद, राजाराम पाल पूर्व सांसद, बालकुमार पटेल पूर्व सांसद, आशुतोष सिन्हा एमएलसी, अमिताभ वाजपेयी विधायक,संदीप पटेल विधायक, रूमी हसन विधायक, डॉ मान सिंह यादव एमएलसी, अपर्णा जैन राष्ट्रीय सचिव,डॉ इमरान इद्रीस राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र सभा, पूर्व विधायक रमेश दूबे, पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला, पूर्व विधायक दीप नारायण,पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत,पूर्व विधायक सतीश निगम सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
तैयारी बैठक आयोजन में सर्वश्री सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान जिला अध्यक्ष वाराणसी,गोपाल यादव जिला अध्यक्ष गाजीपुर, सत्यनारायण राजभर, देवी प्रसाद चौधरी जिला अध्यक्ष, इफ्तिखार हुसैन महानगर अध्यक्ष प्रयागराज, गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, चित्रकूट जिला , कानपुर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, जालौन जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर,झांसी जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र भोजला, महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम,ललितपुर जिला अध्यक्ष नेपाल सिंह की भूमिका रही।
5 अगस्त जयंती समारोह तैयारी बैठक के क्रम में सर्वश्री हिमांशु त्रिपाठी बलिया, ओ पी पाण्डेय, नमो नारायण सिंह,अंगद मिश्रा, सुमन्त तिवारी की सक्रिय भूमिका रही।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 12.07.2026
बस्ती जनपद के बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत मुंडेरवा के अंतर्गत वार्ड-12 पटेल नगर उमरी अहरा निवासी अग्निवीर जवान स्वर्गीय नरेंद्र कुमार यादव पुत्र श्री रक्षाराम यादव, 04 जुलाई 2026 को देश सेवा के दौरान शहीद हो गए।
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी बस्ती के जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव, विधायक रुधौली श्री राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, विधायक कप्तानगंज श्री कवीन्द्र चौधरी अतुल तथा अन्य वरिष्ठ समाजवादी साथियों ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा समाजवादी पार्टी बस्ती द्वारा 100000 (एक लाख) रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए परिवार को ढांढस दिया और हर सम्भव मदद का परिजनों को भरोसा दिया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 12.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री राम अचल राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वृक्षारोपण अभियान चलाकर दर्जनों गांवों में पेड़ लगाए।
श्री राम अचल राजभर ने वृक्षारोपण अभियान में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री अखिलेश यादव पर्यावरण और पेड़ों के प्रति बहुत ही सजग हैं। अपने मुख्यमंत्रित्व काल में पर्यावरण संरक्षण की दिषा में ऐतिहासिक काम किया।
श्री राम अचल राजभर ने भानमती स्मारक पीजी कॉलेज अकबरपुर अंबेडकरनगर, राम चरन रामअवध स्मारक इण्टर कालेज भीखूपुर, बरियावन अम्बेडकरनगर के साथ महाराजगंज, अरिया, पियारेपुर, सोनगांव, अशरफाबाद डढ़िया, जैनापुर, कटुई, इटटौरा, अमौली, पेठिया, दुबखर, सहनेमऊ, कुढ़ा मोहम्मदगढ़, अहलादे, बेवाना, कसेरुआ, रसलपुर दियरा, हासिमपुर बरसावां, खानपुर साहसुलेमपुर, भाऊपुर अटंगी समेत दर्जनों गांव में ग्रामवासियों के साथ पेड़ लगाकर लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 12.07.2026
समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के द्वारा दारुलशफा स्थित बी-ब्लॉक कॉमन हॉल लखनऊ में आयोजित पीडीए प्रशिक्षण शिविर जोश, उत्साह और राजनीतिक संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ। शिविर में सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक मंथन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अम्बेडकरवादी विचारधारा से जुड़े लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिठाई लाल भारती ने बहुजन समाज का आह्वान करते हुए कहा, ‘बहुजन समाज करो विचार, कब तक सहोगे जुल्म-अत्याचार।‘ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में संविधान और आरक्षण पर लगातार खतरा मंडरा रहा है तथा उत्तर प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराध चिंताजनक स्तर पर हैं। उन्होंने कहा कि यदि बहुजन समाज समय रहते संगठित नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ियों के अधिकार और भविष्य दोनों संकट में पड़ जाएंगे।
श्री मिठाई लाल भारती ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों और संविधान की रक्षा के लिए संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा तथा युवाओं को पीडीए की विचारधारा से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को जन-आंदोलन का रूप देना होगा।
उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, सामाजिक न्याय, समान अवसर, समता, सम्मान और पीडीए समाज के अधिकारों की निर्णायक लड़ाई का आंदोलन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अम्बेडकर वाहिनी लखनऊ के जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत एवं संचालन अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव सत्येश कुमार गौतम ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तरुण रावत, राष्ट्रीय महासचिव सत्येन्द्र कुमार पानू, राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू भारती ‘सुदर्शन‘ राष्ट्रीय सचिव ममता रावत (पार्षद), राष्ट्रीय सचिव सोनू भारती गिहार, राष्ट्रीय सचिव सन्नी रावत, आशा रावत (पार्षद), जितेन्द्र रावत, मंजू वर्मा, सरोजनी अम्बेडकर, उत्कर्ष पटेल, बिजेंद्र भारती कनौजिया, राजेश कनौजिया, सुदामा कनौजिया, राम अवतार धीमान, जितेन्द्र जीत, राजकिशोर बारी अयोध्या प्रसाद रावत उत्कर्ष पटेल, जितेन्द्र वाल्मीकि पंचनू , अविरल गौतम, सौरभ कुमार, सुनील गौतम, अविनाश चौधरी, राजन वाल्मीकि, अयोध्या रावत, डॉ. गोविन्द राम, शिवकुमार, बाबू भारती आदि मौजूद थे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 12.07.2026
सोनभद्र जनपद में समाजवादी पार्टी की ब्लॉक स्तरीय बैठक विधानसभा घोरावल के ब्लॉक कर्मा कैकराही में एवं विधानसभा राबटर््सगंज के ब्लॉक चतरा की बैठक रामगढ़ में संपन्न हुई।
बैठक में विधानसभा चुनाव, विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया। संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी एवं मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्री आशुतोष सिन्हा रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य श्री आशुतोष सिन्हा ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर काम करें। तभी आगामी चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल कर सकेंगे ।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक-एक सिपाही एवं कार्यकर्ताओं और पदाधिकारों की जिम्मेदारी है कि आप लोग गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताने का काम करें और आगामी विधानसभा चुनाव विधानसभा परिषद चुनाव के लिए कमर कस लें।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव आजाद राय, घनश्याम गौड़ ,मोहम्मद सईद कुरैशी, बाबूलाल यादव, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, डॉक्टर केडी सिंह पटेल, चंद्रभूषण यादव, लाल बहादुर पाल, उमेश पाल, रमेश, सुभाष, वीरेंद्र, रामेश्वर भाई पटेल के साथ दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 12.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर जनपद के शुकुलअरी निवासी समाजवादी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष पीपी कमैचा श्री महेन्द्र कुमार यादव के पिता जी श्री सम्पति यादव (70वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताया है।
श्री अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 12.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कन्नौज जनपद के विधानसभा छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर्वा के समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता श्री शालू यादव के पिता जी श्री नरेन्द्र सिंह यादव (58वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताया है।
श्री अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 12.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने लखनऊ जनपद के मड़ियांव, जानकीपुरम निवासी समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्री रवि यादव की दादी जी श्रीमती रामलली (96वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताया है।
श्री अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 12.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मेरठ जनपद के कस्बा शाहजहांपुर निवासी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव श्री मुमताज़ आलम के ताऊ श्री अतीकुज्ज़मा खां (78वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताया है।
श्री अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 12.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने रायबरेली जनपद के समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी मोहम्मद मोहसिन के चाचा की पुत्री चौधरी पलक (26वर्ष) के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया है।
श्री अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 12.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कन्नौज जनपद के विधानसभा छिबरामऊ क्षेत्र के नगर पंचायत समधन से समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी श्री तौहीद उर्फ बन्टू के चचेरे भाई खालिद (40वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताया है।
श्री अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु-
दिनांकः 11.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मेरठ में हुई दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और न्याय की इस लड़ाई में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पीड़ित परिवार की हर माँग पूरी करे, मृतक बेटी को न्याय मिले।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मेरठ की बेटी’ के साथ हुए महा-अत्याचार व हत्या के बाद जिस तरह नामजद आरोपियों पर कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आंदोलनकारियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा लगाया गया है, वो नाइंसाफी की पराकाष्ठा है। इससे भी अधिक गंभीर बात ये है कि जिस पुलिस से न्याय की उम्मीद होती है, उनके ही उच्चाधिकारी अन्याय और अपने अहंकार के अनवरत झापड़ आम जनता के गाल पर मार रहे हैं, पूरी दुनिया में फैल चुका जिसका वीडियो उत्तर प्रदेश की पुलिस की छवि को खंडित कर रहा है। इससे वो पुलिसकर्मी भी शर्मिंदा हैं जो अपनी कर्तव्यपरायणता और आम जनता के प्रति संवेदनशील हैं और सदैव मानवीय दृष्टिकोण से अपना काम करते हैं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए अब सहेगा नहीं, कहेगा। सच तो ये है कि जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ, विशेष रूप से एक युवा मृतक की शोक-संतप्त माँ से सरेआम अभद्रता का वाचन करे, उसकी पुलिस से कोई भी उम्मीद करना बेमानी है। मस्तिष्क का आदेश ही, उँगलियाँ मानती हैं। अब जनता भाजपाइयों का भाषण सुनने के मूड में नहीं है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जब वो खुद ही बेलगाम है, जिसके हाथ में लगाम है, तो फिर उनका क्या, जो उनके दरबार में दरबान है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता