समस्तीपुर पहुंची पंजाब पुलिस, हत्या मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर ले गयी होशियारपुर
पंजाब के होशियारपुर के माॅडल टाउन थाना में दर्ज हत्या के मामले में वांछित आरोपित बिथान थाना क्षेत्र के कुआं गांव निवासी लक्ष्मी सहनी के पुत्र मोती सहनी को कांड संख्या 110/24 मामले में दो वर्षों बाद किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने मोती सहनी को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने के लिए संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया, न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद पंजाब पुलिस उसे अपने साथ पंजाब ले गई
#Samastipur #Bithan #Samastipur #PunjabPolice
विजय दशमी से पहले STF ने समस्तीपुर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर 'रावण' को गिरफ्तार कर लिया
बिहार पुलिस के STF की विशेष टीम और समस्तीपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर कुख्यात अपराधी वीरेंद्र राय उर्फ रमण उर्फ रावण को गिरफ्तार किया है, वह समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर का रहने वाला है
पुलिस के अनुसार, आरोपित मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था, इसके लिए वह अन्य अपराधियों के संपर्क में था और हथियार व गोलियों का इंतजाम कर रहा था
सूचना मिलने के बाद STF और समस्तीपुर पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया, वीरेंद्र के खिलाफ समस्तीपुर के अलावा मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा और वैशाली जिले के विभिन्न थानों में अपहरण, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत 15 मामले दर्ज हैं
#Samastipur #SamastipurPolice #BiharPolice #STF
समस्तीपुर में एक नाबालिग लड़की की मांग में सिंदूर डालने का प्रयास करने का मामला सामने आया, घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया
घटना मथुरापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति परिसर स्थित रविवारीय हाट में रविवार को घटित हुई है
जानकारी के अनुसार मथुरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ प्रत्येक रविवार को हाट में मैली मिठाई-पेड़ा बेचती है, रविवार को करीब 10 बजे एक युवक नशे की हालत में वहां पहुंचा और लड़की की मांग में सिंदूर डालने का प्रयास करते हुए भागने लगा
लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और करीब 50 गज की दूरी पर स्थित मथुरापुर थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया
घटना के बाद लड़की रोते-बिलखते अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताई, परिजनों ने उसके माथे से सिंदूर साफ कराया, बताया जाता है कि युवक नशे की हालत में था
#Samastipur #Mathurapur #SamastipurPolice
समस्तीपुर में बेटे के अपहरण का डर दिखाकर 22 हजार की साइबर ठगी, सोशल मीडिया पर गुमशुदगी का पोस्ट देखकर बदमाशों ने जुटाई जानकारी, एआई से बनाया धमकी भरा वीडियो; दो दिन बाद सकुशल लौटा किशोर
https://t.co/eAvbpxOgnZ
समस्तीपुर में साइबर बदमाशों ने 12 वर्षीय बेटे के अपह'रण की कहानी सुनाकर एक परिवार से 22 हजार रुपये की Online ठगी कर ली, हालांकि पीड़ित का पुत्र सकुशल वापस लौट आया
सोशल मीडिया पर गुमशुदगी से संबंधित पोस्ट से साइबर बदमाशों ने फोटो और मोबाईल नंबर निकालकर AI से बच्चे के हाथ-पैर बांधकर पिस्टल से गोली मार देने की धमकी देते हुए वीडियो बनाकर परिजनों को मध्य प्रदेश से भेजा, कई घंटो तक वीडियो कॉल पर बनाए रखा परिजनों को, पास ही मौजूद रही मुफस्सिल पुलिस भी नहीं समझ सकी कुछ
धमकी से डरकर बच्चे के पिता ने पहले 22 हजार UPI के माध्यम से और फिर बच्चा वापस करने पर नगद रूपये देने की कही बात
दो दिनों तक परेशान रही पुलिस और परिजन, हर एक CCTV का किया जा रहा था जांच, तभी शहर के विवेक विहार मुहल्ले में पुलिस और पिता के सामने एकाएक आया पुत्र, सकुशल बेटे को देखकर पिता ने ली राहत की सांस
पूछताछ के दौरान किशोर ने अपने साथ किसी तरह की अप्रिय घटना होने से इनकार किया है, उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बलिया चला गया था, पीड़ित पिता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक निवासी दीपक साह है और शहर में अलग-अलग जगहों पर गोलगप्पा बेचते हैं
बताया गया है कि विगत गुरुवार को उनका पुत्र बाल कटाने घर से निकला और वापस नहीं लौटा, फिर सोशल मीडिया पर गुमशुदगी का पोस्टर किया गया था और थाने को सूचना दी गयी
बच्चे ने बताया कि तिरहुत अकादमी के पास उसे एक आदमी चाबल-दाल खिलाया फिर उत्तर के बलिया लेकर चला गया था, उसे नशीले पदार्थ जैसा कुछ खिलाया गया था, होश आने पर वह बलिया में ट्रेन में था, फिर ट्रेन से उतरकर वह वापस समस्तीपुर पहुंचा है
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया की पुलिस मामले को संवेदनशील मानकर FIR दर्ज कर जांच कर रही थी, इसी बीच बच्चा खुद ही वापस घर आ गया है, मध्यप्रदेश के किसी बैंक अकाउंट में साइबर बदमाशों ने पीड़ित परिवार को भय दिखाकर पैसे ठग लिये, ऑनलाइन ठगी मामले में साइबर पुलिस की मदद ली जा रही है
#Samastipur #SamastipurPolice #MuffasilThana @Samastipur_Pol@bihar_police
समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, DVR भी ले गए बदमाश
हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर रविवार की सुबह बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, मशीन के पिछले हिस्से को तोड़कर निकाली नगदी
SP अरविंद प्रताप सिंह बोले- "टेक्निकल जानकारी रखने वाले शातिरों का हाथ, लोकल लाइनर की भूमिका की भी जांच"
मुंबई से मंगाया जा रहा CCTV का रिकॉर्ड, बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
#Samastipur #Halai #Morwa #SamastipurPolice #ATM #IndiaOneATM @Samastipur_Pol@bihar_police
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत नरहन के रहने वाले युवा क्रिकेटर पुष्पम राज को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है, उन्हें बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम का नया कप्तान चुना गया है
पांडिचेरी में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 टूर्नामेंट में पुष्पम ही बिहार टीम का नेतृत्व करेंगे, उनकी इस शानदार उपलब्धि से समस्तीपुर जिले समेत पूरे उत्तर बिहार के खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह और गर्व का माहौल है
साधारण पृष्ठभूमि और स्थानीय मैदानों से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले पुष्पम राज की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रमाण है
उनके पिता नवीन कुमार एक निजी स्कूल के संचालक हैं, जबकि उनकी माता कुमारी चंद्रकला शिक्षिका हैं; पुष्पम की इस कामयाबी में उनके माता-पिता के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग की अहम भूमिका रही है
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में बिहार की टीम का कड़ा मुकाबला उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, ओडिशा और हरियाणा जैसी मजबूत टीमों से होगा
कप्तान के रूप में पुष्पम राज पर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाने और टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी
#Samastipur #Vibutipur #BCCI #Cricket #BCA #Caption #Under19
समस्तीपुर जिले में कृषि गतिविधियों के लिए मौसम पूरी तरह अनुकूल हो चुका है, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को समय बर्बाद किए बिना रबी फसलों की बोआई शुरू करने की सलाह दी है
विशेष रूप से दलहन फसलों जैसे मटर और मसूर की खेती पर जोर दिया जा रहा है
दलहनी फसलें न केवल खेतों की उर्वरा शक्ति को प्राकृतिक रूप से बढ़ाती हैं, बल्कि कम लागत में किसानों को बेहतर आर्थिक मुनाफा भी देती हैं, मटर की खेती से मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, जिससे जमीन उपजाऊ बनती है
#Samastipur #Farmer #Kisan #Agriculture #RabiFasal
@OMSHANTIRETREAT ब्रह्माकुमारीज में चैतन्य देवियों के रूप में सम्मानित हुईं बहनें, राजयोगिनी रानी दीदी ने दिया आध्यात्मिक जागृति और दैवी गुणों को जीवन में धारण करने का संदेश
https://t.co/XioDxyJ5hU
ब्रह्माकुमारीज में चैतन्य देवियों के रूप में सम्मानित हुईं बहनें, राजयोगिनी रानी दीदी ने दिया आध्यात्मिक जागृति और दैवी गुणों को जीवन में धारण करने का संदेश
#Samastipur#OMShanti@OMSHANTIRETREAT