Man & Mission
The Man who is on a mission to craft a New India for Youngsters!
The Mission that each youngster envisages is #NaMoAgain
I got my hoodie from @namomerchandise
Have you ordered Yours?
Thanks Sh @narendramodi Ji 🙏🏻
राहुल गांधी बच्चों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करने का काम कर रहे हैं।
हम छात्रों के साथ हैं। बच्चों से मैं कहना चाहूंगा कि आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप हमारे हैं। प्रधानमंत्री आपके हैं और हम सब आपके साथ हैं।
आज माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी से मिलकर पुरी लोकसभा क्षेत्र में रेल सेवाओं के विस्तार एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर ट्रेनों के ठहराव, नए पैसेंजर हाल्ट की स्थापना, रोड ओवर ब्रिज (ROB) तथा स्थायी अंडरपास के निर्माण संबंधी मांग पत्र उन्हें सौंपा। माननीय रेल मंत्री जी ने हमारे ज्ञापन को संज्ञान लेते हुए आवश्यक अग्रिम कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया।
• ट्रेन संख्या 18413 पुरी–पारादीप इंटरसिटी एक्सप्रेस का कनास रोड पैसेंजर हाल्ट (KASR) पर ठहराव सुनिश्चित किए जाने हेतु।
• नयागढ़ एवं मानीकाईगोड़ा (इटामटी–चंपातीपुर क्षेत्र) के मध्य एक नए पैसेंजर हाल्ट की स्थापना की हेतु।
• खोरदा रोड मंडल के अंतर्गत निराकारपुर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 219 पर रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण कराए जाने हेतु।
• पुरी रेलवे स्टेशन के निकट मालतीपाटपुर स्थित लेवल क्रॉसिंग पर स्थायी अंडरपास का निर्माण कराए जाने हेतु।
ट्रेन संख्या 18413 पुरी–पारादीप इंटरसिटी एक्सप्रेस का कनास रोड पैसेंजर हाल्ट (KASR) पर ठहराव तथा नयागढ़ और मानीकाईगोड़ा (इटामटी–चंपातीपुर क्षेत्र) के मध्य नए पैसेंजर हाल्ट की स्थापना से कनास प्रखंड, नयागढ़ जिले एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, किसानों एवं आम नागरिकों के लिए दैनिक आवागमन अधिक सुगम, सुलभ और किफायती होगा। साथ ही, क्षेत्र की कृषि उपज, स्थानीय उत्पादों एवं छोटे व्यापार को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
इसी प्रकार, निराकारपुर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 219 पर रोड ओवर ब्रिज (ROB) तथा पुरी रेलवे स्टेशन के निकट मालतीपाटपुर स्थित लेवल क्रॉसिंग पर स्थायी अंडरपास के निर्माण से क्षेत्र की जनता को सुरक्षित, निर्बाध और सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित होगा। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से रेलवे फाटक बंद रहने के कारण होने वाली लंबी प्रतीक्षा, यातायात जाम और दुर्घटनाओं की आशंका में उल्लेखनीय कमी आएगी। विशेष रूप से स्कूली विद्यार्थियों, मरीजों, एम्बुलेंस, किसानों तथा दैनिक यात्रियों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी।
5 अगस्त भारतीय इतिहास का एक ऐसा स्वर्णिम दिवस है, जिसने करोड़ों रामभक्तों की वर्षों पुरानी आस्था, प्रतीक्षा और संकल्प को नई दिशा दी। यह वह शुभ अवसर है, जब प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ और सनातन संस्कृति के गौरव का एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ।
यह दिन केवल एक ऐतिहासिक निर्णय का स्मरण नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय अस्मिता का उत्सव है। अनगिनत संतों के तप, असंख्य रामभक्तों के त्याग और करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था को इस दिन नई ऊर्जा और सम्मान मिला।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्श सत्य, धर्म, करुणा, न्याय और लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत है और राष्ट्र निर्माण की भावना को निरंतर सुदृढ़ करता है।
जय श्रीराम! 🚩
‘एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे’ — डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी
5 अगस्त, 2019 को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाया गया तथा भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को और अधिक सुदृढ़ किया गया।
आत्मिक विकास व्यक्ति के भीतर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना का संचार करता है। इसी से प्रेरित होकर आज हमारी युवा शक्ति देश को हर क्षेत्र में आगे ले जा रही है।
आत्मोदयः परज्यानिर्द्वयं नीतिरितीयती।
तदूरीकृत्य कृतिभिर्वाचस्पत्यं प्रतायते ।।
कल हमने टीवी पर देखा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे जी ने कर्नाटक में हुए पेपर लीक पर क्या कहा। पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों ने आंदोलन किया और मीडिया बंधुओं ने प्रियांक खड़गे जी से पूछा कि क्या आप जिम्मेदारी लेंगे क्योंकि आप राज्य के गृहमंत्री हैं?
तो बड़े अहंकार से प्रियांक खड़गे जी ने कहा कि ठीक है, पहले छात्रों को 25 दिन की हंगर स्ट्राइक करने दो, फिर हम लाठीचार्ज करेंगे, फिर अपने इस्तीफे के बारे में चिंता करेंगे।
और इस पर राहुल गांधी जी की चुप्पी है, और मैं दावे के साथ कहना चाहूंगा कि आज भी वे सदन चलने नहीं देंगे। यह कांग्रेस का डबल स्टैंडर्ड है।
मल्लिकार्जुन खड़गे जी राज्यसभा में खड़े होकर घंटों भाषण देते हैं, लेकिन जब उसी विषय पर उनके सुपुत्र कर्नाटक में ऐसा बयान देते हैं, जो असंवेदनशील है, अमानवीय है, उस पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे चुप हैं।
- डॉ @sambitswaraj
पूरा देखें: https://t.co/KOBPSXe0OZ
FM Smt. Nirmala Sitharaman introduced the Banker’s Books Evidence Bill, 2026.
It is a significant piece of legislation because banking affects every citizen.
Yet, the people of India, who have a direct stake in the banking system, are unable to hear any meaningful discussion on the Banker’s Books Evidence Bill, 2026 because the House is being disrupted (by the Opposition).
- Dr. @sambitswaraj
Watch full video:
https://t.co/KOBPSXe0OZ