पटना स्थित लोकसेवक आवास के 'संकल्प' सभागार में गयाजी में प्रस्तावित लगभग ₹6,000 करोड़ की एकीकृत इस्पात परियोजना की स्थापना हेतु उद्योग विभाग एवं महाशक्ति ग्रुप के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर एवं आदान-प्रदान किया गया।
1.0-1.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) उत्पादन क्षमता वाली यह परियोजना बिहार में औद्योगिक विकास, निवेश और बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही सहायक एवं लघु उद्योगों को भी नई गति मिलेगी तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।
#InvestInBihar #समृद्ध_बिहार #विकसित_भारत #SteelProject #IndustrialGrowth #Employment #MakeInBihar
वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और राष्ट्रभावना का अमर प्रतीक है।
देश की संसद से 'राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' का पारित होना भारत की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय सम्मान को और अधिक सशक्त बनाने वाला एक ऐतिहासिक कदम है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 'वंदे मातरम्' को भी राष्ट्रगान ���े समान कानूनी संरक्षण प्रदान कर राष्ट्रीय अस्मिता के सम्मान का एक नया अध्याय लिखा है। यह निर्णय हमारे राष्ट्रीय ��्रतीकों के प्रति सम्मान को और सुदृढ़ करेगा तथा आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल बनाएगा।
लोकसभा से लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 का पारित होना देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सशक्त व्यवस्था तैयार कर रही है। अब पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और संगठित नकल कराने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। यह निर्णय हर मेहनती छात्र के सपनों की रक्षा करेगा और प्रतिभा को उसका अधिकार दिलाएगा।
#PublicExaminationBill2026
प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व के मूल में है। आइए, हम इनके प्रति पूरी कृतज्ञता और सेवाभाव के साथ एक स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनें।
शं नो द्यावापृथिवी पूर्वहूतौ शमन्तरिक्षं दृशये नो अस्तु।
शं न ओषधीर्वनिनो भवन्तु शं नो रजसस्पतिरस्तु जिष्णुः॥
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुष लॉन्ग जंप स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर श्री मुरली श्रीशंकर जी को हार्दिक शुभकामनाएं।
लगातार दूसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर आपने भारत का गौरव बढ़ाया है। आपकी यह उपलब्धि देश के युवाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी। उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत मंगलकामनाएं।
#CWG2026
#Cheer4Bharat
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर T47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले श्री दिलीप गावित जी एवं रजत पदक विजेता श्री मोहम्मद बासिल जी को हार्दिक बधाई।
आप दोनों ने तिरंगे की शान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आप दोनों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
#CWG2026
#Cheer4Bharat
पहले मतदान, फिर जलपान।
लोकतंत्र की मजबूती हर जागरूक मतदाता की भागीदारी से सुनिश्चित होती है। आइए, अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।
#VoteFirst
पावन एवं पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि यह पावन मास आप सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि तथा आध्यात्मिक चेतना का संचार करे। भ��वान भोलेनाथ की असीम कृपा से प्रत्येक परिवार आनंद, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण हो तथा हमारा समाज सद्भाव, सेवा और संस्कार के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे।
।।हर-हर महादेव।। 🚩
#श्रावण_मास #ॐनमःशिवाय
दादीजी मंदिर, गांधी मैदान, पटना एवं बाबा बलराम आश्रम, यारपुर में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं एवं संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता हमारी अमूल्य धरोहर है।
देश के युवाओं का हित और उनका उज्ज्वल भविष्य आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
लोकसभा में पारित लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
पेपर लीक जैसे जघन्य अपराधों पर स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट, 10 वर्ष तक की कठोर सजा और ₹10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान, युवाओं के सपनों से खिलवाड़ करने वालों के लिए स्पष्ट और कड़ा संदेश है।
मोदी सरकार का संकल्प स्पष्ट है, हर ईमानदार अभ्यर्थी को न्याय, हर परीक्षा में निष्पक्षता और हर युवा के सपनों को पूर्ण सुरक्षा।
केंद्र प्रायोजित अमृत 2.0 मिशन के अंतर्गत लखीसराय एवं किशनगंज जलापूर्ति परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
• लखीसराय जलापूर्ति परियोजना - ₹150.96 करोड़
• किशनगंज जलापूर्ति परियोजना - ₹53.71 करोड़
इन परियोजनाओं के माध्यम से लाखों परिवारों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा तथा शहरी आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलेगी। हमारी सरकार हर घर तक गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाने और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्यरत है।
#CabinetDecisions
दरभंगा के रैयाम एवं मधुबनी के सकरी स्थित बंद पड़ी चीनी मिल परिसरों में नई सहकारी चीनी मिलों तथा गन्ना उपोत्पाद (By-products) आधारित उद्योगों की के लिए स्वीकृत परियोजना प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
इस पहल से गन्ना किसानों को बेहतर अवसर, स्थानीय युवाओं को रोजगार तथा मिथिलांचल के औद्योगिक विकास को नई ऊर्जा मिलेगी।
#CabinetDecisions
पथ निर्माण विभाग द्वारा जमुई जिले में NH-333A पर दो उच्चस्तरीय आरसीसी पुल निर्माण परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
• खैरा-सोनो पथ के 72वें किमी पर नरियाना घाट (क्यूल नदी) पर ₹93.82 करोड़ की लागत से नए पुल का निर्माण।
• खैरा-सोनो पथ के 80वें किमी पर मंगोबंदर-सुकनर नदी पर ₹55.96 करोड़ की लागत से नए पुल का निर्माण।
इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होगा, आवागमन सुगम बनेगा तथा स्थानीय व्यापार, कृषि एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। हमारी सरकार आधुनिक एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
#CabinetDecisions
बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन योजना के अंतर्गत वेजफेड की त्रि-स्तरीय सहकारी व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए ₹106.39 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है।
प्रखंड स्तरीय आधारभूत संरचना का निर्माण, सहकारी समितियों को कार्यशील पूंजी तथा रीफर वाहनों की व्यवस्था विकसित की जाएगी।
#CabinetDecisions
'वंदे मातरम्' भारत की आत्मा का स्वर है।
स्वाधीनता संग्राम के प्रत्येक चरण में इस मंत्र ने करोड़ों देशवासियों में राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान की चेतना जगाई।
राज्यसभा में 'राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' का पारित होना हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रगौरव के संरक्षण की दिश��� में एक ऐतिहासिक कदम है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम की भावना और हमारी गौरवशाली विरासत के सम्मान का यह संकल्प निरंतर सशक्त हो रहा है।
भारत माता की जय!
खुशखबरी!
बिहार के युवाओं के लिए एक और ऐतिहासिक सौगात।
TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह ��क महत्वपूर्ण कदम है।
पदों का विवरण:
• कक्षा 1–5 : 3,847
• कक्षा 6–8 : 8,563
• कक्षा 9–10 : 3,877
• कक्षा 11–12 : 16,101
कुल पद : 32,388
हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
#TRE4 #BPSC #TeacherRecruitment #JobsForYouth #समृद्ध_बिहार #विकसित_भारत
Greetings to all wildlife enthusiasts on Global Tiger Day. The people of India are proud of the fact that we are home to almost 70% of the global tiger population. India’s tiger conservation efforts are inspired by our centuries-old culture of living in harmony with nature and powered by the collective will of our people. We also reaffirm our commitment to science-based conservation, community participation and sustainable development that strengthens tiger conservation.