आम आदमी अधिकार संगठन। भ्रष्टाचार रहित पंचायती व्यवस्था एवं लोकतांत्रिक संवैधानिक आदर्शों के अंतर्गत स्वराज्य तथा जनाधिकार को समर्पित जनांदोलन है AAAS Ngo
सोचिए आप एक मंत्री हैं
और किसी स्कूल में इंस्पेक्शन के लिए जाते हैं
वहां इतिहास पढ़ा रहे अध्यापक से पूछते हैं कि बताओ तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा किसने दिया था ?
अध्यापक जवाब दे सर विवेकानंद जी ने
तो अगर आप एक पढ़े लिखे मंत्री हैं तो आप तत्काल प्रभाव से उसे अध्यापक को सस्पेंड कर देंगे
क्योंकि ये नारा Subhas Chandra Bose ने दिया था
लेकिन जब किसी प्रदेश का मुख्यमंत्री भरे मंच से लोगों को यह कहे की स्वामी विवेकानंद ने कहा था
तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा
तो मुझे यकीन है आपके मन में भी वही ख्याल आएंगे जो मेरे मन में आ रहे हैं
बाकी Yogi Adityanath BSC पास है..
सोचा बता दूं
AAAS @sangathan बहुत ही कम समय में बिहार के कोने कोने में जनसहयोग के लिए पहुंचेगी.
हम अपने क्षेत्र khagaria के सभी पंचायत से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध हैं
-Rupesh krantikari
14 अगस्त 2025
संध्या 9 बजे आस #AAAS संगठन के रजिस्ट्रेशन के अंतिम प्रारूप पर संगठन के कोर मेंबर्स के बीच मीटिंग में चर्चा हुई। संविधान के प्रति जन जागरूकता और सामूहिक चेतना के कार्यक्रम की दिशा तय हो चुकी है।
हमारे राष्ट्र को समाज को संक्रमण लग चुका है।
संक्रमण दूर करने के लिए शरीर में वैक्सीन डाली जाती है,
राष्ट्र रूपी इस शरीर में AAAS (आस) वही वैक्सीन है।
#पंचायतीराज की #गांधीजी की अवधारणा में भ्रष्टाचार और अकर्मण्यता का जो इन्फेक्शन हुआ है, उसका इलाज जन चेतना अभियान द्वारा ही होगा
हमारे राष्ट्र को समाज को संक्रमण लग चुका है।
संक्रमण दूर करने के लिए शरीर में वैक्सीन डाली जाती है,
राष्ट्र रूपी इस शरीर में AAAS (आस) वही वैक्सीन है।
#पंचायतीराज की #गांधीजी की अवधारणा में भ्रष्टाचार और अकर्मण्यता का जो इन्फेक्शन हुआ है, उसका इलाज जन चेतना अभियान द्वारा ही होगा
14 अगस्त 2025
संध्या 9 बजे आस #AAAS संगठन के रजिस्ट्रेशन के अंतिम प्रारूप पर संगठन के कोर मेंबर्स के बीच मीटिंग में चर्चा हुई। संविधान के प्रति जन जागरूकता और सामूहिक चेतना के कार्यक्रम की दिशा तय हो चुकी है।
मैं गाँव बोरना (गोगरी प्रखंड) में बाढ़ की विभीषिका का जायजा लेते हुए, प्रशासन को पहले से ही लगातार हम बांध पर शौचालय तैयार करने हेतु सूचित कर रहे थे मगर प्रशासन ने कोई सुध नही लिया।
क्या हम आम नागरिक सिर्फ वोट देने भर की ही औकात रखते हैं?
@KhagariaDm@NitishKumar@officecmbihar
हमारा गांव-बोरना (जिला-खगड़िया, प्रखंड- गोगरी) बाढ़मग्न हो चुका है, सभी ग्रामीण बांध पर रहने के लिये मजबूर हैं, तस्वीर लिए जाने तक सरकार कुम्भकर्ण की नींद सो रही, आम लोग चन्दा इकट्ठा कर सूखा राशन वितरित करते हुए।
क्या ये देखकर भी सरकार/प्रशासन के आंख में पानी आएगा?
#BornaInFlood
हमारे बाढ़मग्न गांव बोरना में वार्ड संख्या 01 में काफी जनता का लोड हैं एक छोटी नाव से काम नहीं चल रहा हैं। नाव की क्षमता 10 से 12 लोगों की है और आने जाने में घंटो लग जाता है इस एक नाव को।
सरकार कब हम निरीह मानुषों की सुधी लेगी ??
एक अकेला @sangathan कितना आवाज उठा सकेगा !!
मेरा गांव बोरना और भदलय (जिला-खगड़िया) जो की बाढ़मग्न हो चुका है, पूरे गांव के हजारों लोग बांध पर आश्रित हैं, प्रशासन को पूर्व से ही सूचना देते रहने के बावजूद शौचालय का निर्माण अबतक पूरी तरह से नही किया गया। सीट बिठाकर छोड़ दिया गया। स्वच्छ भारत की कैसे धज्जी उड़ाई गयी, देखिये👇
बाढ़ में भले पूरा गाँव डूबा हो लेकिन जिंदगी का आनंद तो इसी में है की कठिन परिस्थितियो को भी हँसते खेलते हुए निकाला जाये. और लोग कर भी रहे हैं. ये वीडियो ही देख लीजिये!
समस्या तो प्रशासन और उनके अधिकारियों से है जो पूर्व सुचना और पत्राचार के बाद भी शौचालय तक की व्यवस्था नहीं करते
@PMOIndia से @narendramodi जी बार बार शौचालय और मां बहनों की इज्जत की रक्षा का भाषण देते हैं मगर जमीन पर हालत शायद मोदी जो को ड्रोन से नजर नहीं आ रही तो आइए हालात हम दिखाते हैं
@KhagariaDm या डबल इंजन के ड्राइवर @NitishKumar जी के हाथ से तो शायद नियंत्रण बाहर ही हो चुका है, क्यो?