महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने बिलासपुर यार्ड में हाइड्रोलिक रेल टैम्पिंग मशीन के प्रदर्शन का किया अवलोकन!
इस दौरान उन्होंने मशीन की कार्यप्रणाली एवं ट्रैक अनुरक्षण में इसकी उपयोगिता की जानकारी ली। इन आधुनिक मशीनरी के उपयोग से ट्रैक अनुरक्षण में सटीकता, गुणवत्ता एवं कार्यक्षमता को बढ़ावा मिलेगा तथा रेल परिचालन और अधिक संरक्षित एवं सुचारु होगा।
#SECR #IndianRailways #TrackMaintenance #RailwayTechnology
तिरंगे के रंगों में रंगे देशभक्ति के इस उत्सव से जुड़ें!
आइए, इस हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ें—तिरंगा फहराएं, उसके साथ अपनी तस्वीर/वीडियो साझा करें और देशभक्ति के इस उत्सव का हिस्सा बनें।
#HarGharTiranga#SelfieWithTiranga#SECR
टिकट बुकिंग में शॉर्टकट नहीं, सही सोर्स चुनें!
रेल यात्रा के लिए अधिकृत माध्यमों का ही उपयोग करें। RailOne के जरिए आसानी से टिकट बुक करें और अपनी यात्रा को सुविधाजनक बनाएं।
#RailOne#AuthorizedTicketBooking#DigitalRailway#SECR
स्पीकर नही, हेडफोन सही!
रेल यात्रा के दौरान मोबाइल या अन्य डिवाइस का उपयोग करते समय हेडफोन का इस्तेमाल करें और आवाज़ नियंत्रित रखें। आपकी छोटी-सी सावधानी सभी यात्रियों के लिए सुखद यात्रा अनुभव बना सकती है।
#RailwayEtiquette#BeResponsibleRailYatri#SECR
स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में धूम्रपान न करें। स्वच्छता बनाए रखने के साथ सहयात्रियों के स्वास्थ्य एवं सुविधा का भी ध्यान रखें।
ट्रेन या स्टेशन परिसर में धूम्रपान करने पर ₹2,000 तक के जुर्माने का प्रावधान है।
#SwachhRail#SwachhStation#PassengerAwareness#SECR
विश्व आदिवासी दिवस पर जनजातीय संस्कृति, अधिकारों और गौरव को नमन।
भगवान बिरसा मुंडा सहित उन सभी जननायकों को नमन, जिन्होंने देश की अस्मिता और स्वतंत्रता के लिए अपना योगदान दिया।
#विश्व_आदिवासी_दिवस#WorldTribalDay#SECR
आइए, तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति के इस अभियान का हिस्सा बनें! 🇮🇳
राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ 9 से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनें।
अपने घर पर तिरंगा फहराएं, सेल्फी लें और https://t.co/fsl9LFQyad पर अपनी भागीदारी दर्ज करें।
#HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #SECR #IndianRailways
देखें, समझें और सूचित करें!
ट्रेन या स्टेशन परिसर में कोई संदिग्ध गतिविधि, लावारिस सामान या असामान्य स्थिति दिखे तो तुरंत रेलकर्मी, RPF या रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना दें।
#PassengerAwareness#RailSafety#SECR#IndianRailways
तत्परता, संवेदनशीलता और सेवा का मानवीय उदाहरण!
रायपुर स्टेशन पर अस्वस्थ यात्री को रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल सहायता प्रदान कर चिकित्सकीय उपचार की व्यवस्था की। रेलवे चिकित्सक, स्टेशन स्टाफ एवं कमर्शियल टीम के समन्वित प्रयासों से यात्री को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया तथा उनके परिजनों को भी सूचना दी गई।
#HumanityInService #RailwayStaff #PassengerCare #SECR #IndianRailways
यात्री सेवा केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी प्रतिबद्धता है।
रायपुर स्टेशन की रेलवे टीम ने आपात स्थिति में तत्परता, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
#YatriSewa#SECR
7 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 18248, PNR नं. 2460626301, कोच E-14) से भोपाल से रायपुर स्टेशन पर उतरने के दौरान मुझे अचानक गंभीर स्वास्थ्य इमरजेंसी आ गई थी। उस कठिन समय में रायपुर स्टेशन के स्टाफ, टीटीई और मेडिकल स्टाफ ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ मेरी सहायता की और समय पर इलाज उपलब्ध कराया, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ।
मेरी जान बचाने और हरसंभव मदद करने के लिए @DRM_Raipur@secrail और पूरी रेलवे टीम को दिल से धन्यवाद! 🙏🇮🇳
#IndianRailways #RailMinSeva #Gratitude #RaipurDivision
यात्रा के दौरान सहयात्रियों का भी रखें ध्यान!
मोबाइल की आवाज़ नियंत्रित रखें, लाउडस्पीकर का उपयोग न करें और आवश्यकता होने पर ईयरफ़ोन का इस्तेमाल करें। आपकी शालीनता सभी यात्रियों के लिए शांत, सुखद और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करती है।
#TravelEtiquette#CivicSense #ResponsibleTravel #SECR
Indian Railways' Himalayan efforts have resulted in easy, smooth and fast access to Kashmir valley.
#RailInfra4Kashmir#IndianRailways
https://t.co/XLTidem1fN
Indian Railways is now the world’s second-largest freight-carrying network. This milestone reflects India’s expanding logistics strength and showcases a robust rail system driving the nation’s growth.
#IndianRailways#Hungry4cargo
Read more:
https://t.co/TE8kxgD8KL
Powering journeys through seamless digital access and future-ready technology, Indian Railways’ Passenger Reservation System is making ticketing smarter and more efficient.
#PassengerReservationSystem#DigitalRailways#RailTech
Read more: https://t.co/OfHwMgsnPx
Indian Railways strengthens food safety and hygiene standards through QR-enabled packaging, regular inspections, and trained staff.
#FoodSafety#RailJourney
Good News for Container Train Operators ✨
➡️Container Train Operators (CTOs) will be permitted to run container trains on all routes across the network under a single All India license
➡️Indian Railways Simplifies Licensing Framework; Reforms to Reduce Transportation Costs and Pollution, Ease Road Congestion and Benefit Industry, Particularly MSMEs
➡️Other Reforms Include a Uniform Registration Fee of ₹25 Crore and No Renewal Fee for Extension
Get all the details here: https://t.co/tqH2O9O25s
@RailMinIndia