BJP में सिर फुटव्वल अपनी चरम सीमा पर है
यूपी के डुमरियागंज MP जगदम्बिका पाल ने अपने समर्थकों से अपने ही पार्टी के MLA विनय वर्मा की जमकर कुटाई करवाई
लेकिन इस पर मीडिया में सुई टपक सन्नाटा छाया हुआ है
सुना है सहारनपुर में किसी को गलती से सम्मान दे दिया गया है… इसका मतलब भाजपा सरकार ये कह रही है कि हम सोच-समझकर इनको कभी सम्मान नहीं देते, जो हुआ भूल से हुआ। ये कहना तो सम्मान देने के बाद और भी बड़ा अपमान है।
दरअसल भाजपा सरकार से गलती ये हुई कि जो संबंध दबा-छिपा था उसका भंडाफोड़ हो गया है।
या फिर ये भी हो सकता है कि इनको सम्मान देकर, अप्रत्यक्ष रूप से किसी और का अपमान किया जा रहा हो।
बात कोई भी हो लेकिन ये अच्छा नहीं हुआ। दिक़्क़त ये है कि भाजपा सरकार अपने द्वारा दिया गया सम्मान कैसे वापस ले।
लगता है कि ’कपड़ों से पहचान लेने का दावा करनेवालों से इस बार बहुत भारी भूल हो गई है।’
दरअसल ये पहचान की गलती नहीं है, चरखी से संबंध की डोरी खुल जाने की गलती है। और ये गलती उस विभाग से हुई है जिससे ख़ुफ़िया जानकारी भी रखने की उम्मीद की जाती है। जो कुछ आँख के सामने है अगर उसमें ही इनसे इतनी भारी भूल हो रही है तो दबी-छुपी बातों में इनकी हालत कितनी ख़राब होगी कहने की ज़रूरत नहीं है।
इसमें तो विपक्ष की भी कोई भूमिका नहीं है कि सरकार तुरंत भ्रामक बयान देकर, बड़ी-बड़ी संगीन धाराओं में 4-5 को निरुद्ध और गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया जाए। सच तो ये है कि भाजपा सरकार ने पुलिस को झूठे मुक़दमे, फ़र्ज़ी एनकाउंटर, हिरासत में हत्या करने, चुनावी घपलों व वसूली करने के लिए मजबूर करके, पुलिस विभाग को बुरी तरह भ्रष्ट और नाकाम बना दिया है। जनता के सामने ये सवाल है कि नाकाम पुलिस के ख़िलाफ़ वो एफ़आइआर लिखाये भी तो कहाँ?
उप्र की सरकार और पुलिस विभाग ने तो चुनाव लड़ने से पहले ही इनकी ज़मानत ज़ब्त कर दी है और बोलती बंद। इस ‘सम्मान रूपी अपमान’ के प्रकरण के बाद हैदराबाद तक में भाजपा के ख़िलाफ़ बहुत आक्रोश फैल गया है।
इस बहाने से भाजपा इनकी ये भी बेइज़्ज़ती कर रही है कि आपको कोई पहचानता ही नहीं है।
सुना है पीछे बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है : हम थे जिनके सहारे, वो हुए न हमारे…
विशेष टिप्पणी: उप्र पुलिस कह रही है कि इस हास्यास्पद घटना से संबंधित सोशल मीडिया सामग्री इसलिए हटा दी जाए कि उससे उप्र पुलिस की छवि ख़राब हो रही है। ऐसे में जनता पूछ रही है कि ‘छवि’ बची ही कहाँ है जो ख़राब होगी।
इस बार एक ऐतिहासिक अवसर है जब हम दोनों पंथनिरपेक्ष पार्टियां मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के साथियों को हमेशा के लिए हराकर, देश को गलत हाथों में जाकर बर्बाद होने से बचा सकते हैं।
हम चाहते हैं कि आप और हम जन-अपेक्षाओं व वास्तविकताओं को समझकर गंभीर विचार-विमर्श करें जिससे अधिकांश सीटों पर अपने ‘गठबंधन’ की जीत सुनिश्चित हो। जितनी सीटें आप-हम लड़ें उनमें हमारी जीत की सीटें, न जीत पाने वाली सीटों से अधिक हों। जीत ही बंटवारे को सम्मानजनक बनाएगी क्योंकि जीती हुई सीट ही सम्मान दिलाएगी।
अतः आपकी टीम की तरफ़ से प्राथमिकता के आधार पर दी गई सीटों में से जिन 26 सीटों पर आज बात हो गई है, उनके अतिरिक्त अन्य सभी संभावित सीटें चिह्नित करके हमें भेज दें। फिर मिल बैठकर देखेंगे कि कौन सी सीट और उस पर कौन सा कैंडिडेट जीतने की पोजिशन में है। हो सकता है कि हम अपने आँकलन और जीत के गणितीय समीकरण के आधार पर कांग्रेस को ऐसी कई जीतनेवाली सीटों के बारे में भी बताएं जिन पर उन्होंने किसी कारणवश विचार ही नहीं किया है।
हमारी कोशिश तो ये है कि जब बड़े नेता बैठें तो सभी सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशी के रूप में बात हो, न कि कांग्रेस या सपा के प्रत्याशी के रूप में और सबसे अच्छी और सकारात्मक परिणाम देनेवाली बात तो ये होगी कि हम लोग अपने प्रत्याशी को ‘पीडीए प्रत्याशी’ के रूप में प्रस्तुत करें।
जिस प्रकार लोकसभा में आपके संगठन ने ‘पीडीए’ के साथ पूरी तरह सहयोग किया वो सदैव सराहनीय रहेगा क्योंकि उसने ही मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा को धूल चटाई थी अब इस बार भी हम लोग मिलकर उप्र में और फिर केंद्र में भी भाजपा को हराएंगे। ज़मीनी सर्वेक्षणों से ये बात साफ़ हो गई है कि हर शहर, मोहल्ले, गली व गाँव तक ये बात पहुँच गई है कि जो पीड़ित है, वो पीडीए है। इसीलिए पूरे प्रदेश के हर समाज, हर वर्ग के ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ भाजपा के ख़िलाफ़ लामबंद हो गये हैं क्योंकि उन सबको ये विश्वास है कि ‘PDA ही NDA को हराएगा’ और पीडीए ही परिवर्तन लायेगा।
सच तो ये है कि हम नहीं चाहते हैं कि सीट का बँटवारा हमारे-तुम्हारे के भाव से हो, हम तो इसे बंटवारा नहीं, ‘सीट समायोजन’ कहना चाहते हैं। कठिन समीकरणवाली सीटों पर हम मिलकर कम-से-कम दो प्रत्याशियों पर विचार-विमर्श करके जिसकी अधिक संभावना दिखेगी उसे चुनकर मिलजुल के जिताएंगे। हम नहीं चाहते हैं कि गठबंधन में एक-दूसरे पर उम्मीदवार थोपे जाएं बल्कि सहमति से तय किये जाएं, तब ही आपके-हमारे वोट आपस में ट्रांसफ़र होकर हम लोगों की जीत को सुनिश्चित करेंगे और कल को हम मिलकर कह सकेंगे कि हम लोगों ने तो पहले ही कहा था :
बात सीट की नहीं, जीत की है।
आपका-हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य सरकार बनाना है। नये हालातों और समीकरण में उसके लिए हमें-आपको कुछ लोगों को एडजस्ट और एकमोडेट करना पड़ेगा। एक-दो लोग ऐसे भी होंगे जिनसे आपने और हमने चुनाव लड़ाने का वादा किया होगा लेकिन वास्तविक परिस्थितियों को देखते हुए दो-चार सीटों पर बदलाव भी करने पड़ेंगे। भावी प्रत्याशियों को भी ये समझना होगा कि हर सीट महत्वपूर्ण है, अगर किसी को सीट नहीं मिल पा रही है या मनचाही सीट नहीं मिल रही है तो निराश न हों, अगर उनके दल के बड़े नेता ने कुछ फेरबदल या बदलाव किया है तो उसके पीछे सोच सरकार बनाने की है और सरकार बन गई तो सबको सम्मान-स्थान मिल जाएगा। हर बड़ा नेता अपनी बात का मान ख़ुद रखेगा, इतना विश्वास तो अपने नेताओं पर लोगों को रखना ही पड़ेगा।
इस तरह जो चुनाव लड़ा जाएगा उसमें आपका-हमारा संगठन मिलकर कहेगा कि हम दोनों के मिलने से हमारी तैयारी 806 सीटों के बराबर की है।
देश की जनता ख़ासतौर से किसान, मजदूर, युवा, मध्यम वर्ग, महिलाएँ, छोटे से लेकर बड़ा व्यापारी, सच्चे अधिकारी, कर्मचारी और संपूर्ण प्रगतिशील-पंथनिरपेक्ष व उत्पीड़ित ‘पीडीए समाज’ आपकी और हमारी तरफ़ बड़ी उम्मीद से देख रहा है। आपसी समायोजन से कोई भूल किये बिना हम देश का नया इतिहास लिखने के कगार पर हैं। हम सौहार्द और सूझबूझ से ये कर भी दिखाएंगे, इसी आशा के साथ आप-हम ‘सीट की जगह जीत के समीकरण’ पर विचार करें, जिससे हम जीतें और उप्र में अपनी सरकार आए और फिर दिल्ली में भी और देश का भविष्य सँवारने में हम लोगों का योगदान हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाए।
ये आपत्तिजनक और ग़ैरज़िम्मेदार बात है कि देश के सबसे बड़े न्यूज़ चैनल का दावा करनेवालों के प्रोग्राम में एक महिला रिपोर्टर ने ‘गोरखपुर’ हादसे के बारे में तथ्यहीन बात कही है।
सभी पत्रकारों/मीडियाकर्मियों से आग्रह है कि जो अति संवेदनशील बात ‘सीसीटीवी वीडियो सबूत’ के साथ पूरी दुनिया देख चुकी है, उस पर अपनी बात कहने से पहले सही तरह से जाँच-पड़ताल करके ही कोई बात कही जाए।
अगर सच सामने होने के बावजूद भी कोई बात किसी के विरुद्ध कही जाती है तो जनता इसे पूर्वाग्रह से ग्रसित मानती है। तथ्य के विपरीत अपना मनमाना विश्लेषण पत्रकारों/मीडियाकर्मियों की सत्यनिष्ठा व विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा देता है। ऐसा विश्लेषण ही पत्रकारिता को पक्षकारिता बना देता है।
आशा है इस संबंध में मीडिया संस्थान गंभीरता से संज्ञान लेगा और भविष्य के लिए अपने रिपोर्टस को सार्वजनिक बैठकी में आधारहीन बातें कहने से रोकेगा।
सिद्धार्थनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम के दौरान
BJP सांसद जगदम्बिका पाल और अपना दल के विधायक विनय वर्मा के समर्थकों में मार पीट !
इंजन टकरा रहा है क्या?
आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अपने नेता आदरणीय #श्री_अखिलेश_यादव_जी से एक शानदार एवं आत्मीय मुलाकात हुई । इस अवसर पर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ।
आदरणीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन और स्नेह सदैव प्रेरणादायक रहता है।
@yadavakhilesh
आज श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन करते हुए हम उनके समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय -व्यावहारिक मूल्यों को और भी अधिक दृढ़ता के साथ आत्मसात् और जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय करने का संकल्प दोहराते हैं।
श्रद्धेय नेताजी से हमने जो सबसे सरल सबक सीखा वो था : ’किसी के बुरे वक़्त में साथ देना, और कोई भी हो अगर वो ‘मदद’ की उम्मीद लेकर आये तो यथासंभव सहायता करना। साथ ही एक अच्छी बात ये भी सीखी कि हो सकता है कोई किसी वजह या दबाव से आपके ख़िलाफ़ हो गया हो लेकिन हर कोई हमेशा बुरा या ख़राब नहीं होता है, इसीलिए जब कभी कोई सच्चे मन से, निस्वार्थ भाव से रिश्ते सुधारने के लिए क़दम बढ़ाए तो हाथ आगे बढ़ाने में पीछे मत हटना।
यह दुखद और निंदनीय है कि गोरखपुर एक्सीडेंट मामले में पीडीए समाज के शिवांग निषाद, नरसिंह यादव, राहुल यादव, वीरेंद्र यादव को झूठे आरोपों में निरुद्ध व गिरफ़्तार किये जाने का समाचार मिला है।
इस मामले में वीडियो साक्ष्य उपलब्ध हैं फिर भी ये अन्याय-अत्याचार किया जा रहा है, ये घोर निंदनीय है।
हम माननीय न्यायालय से माँग करते है कि स्वतः संज्ञान लेते हुए इस मामले में तत्काल जाँच करे।
Heartiest congratulations to Saba Haider, the daughter of Uttar Pradesh, on her historic victory in the U.S. Midterm Elections by securing nearly 71 percent of the votes for the House of Representatives in Illinois on behalf of all of us, and endless best wishes for the continuation of her noble work dedicated to human welfare and public service.
अमेरिका के मिड टर्म चुनावों में Illinois के House of Representatives में लगभग 71% वोट पाकर ऐतिहासिक जीत अर्जित करनेवाली उप्र की बेटी सबा हैदर को हम सबकी तरफ़ से हार्दिक बधाई और मानव कल्याण और समाज सेवा के लिए समर्पित उनके सद्कर्मों की निरंतरता के लिए अनंत शुभकामनाएँ!
#SabaHaider
#Illinois
मैं जब कहता हूं कि इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 300 से ऊपर सीटें जीतकर सरकार बनाएगी तो कई लोग इस बात को गंभीरता से नहीं लेते । आप उक्त X सर्वे से अनुमान लगाइए कि यदि लगभग यही रिजल्ट रहा तो पार्टी को 270 सीटें मिलती दिखाई देती हैं । और यह सर्वे मोदीभक्त सरकारी पत्रकार के अकाउंट पर हुआ है । यदि मोदी भक्त के अकाउंट पर 66 पर्सेंट लोग अखिलेश जी के पक्ष में मत दे रहे हैं तो निष्पक्षता के साथ चुनाव होने पर कितने परसेंट देंगे, आसानी से अंदाज लगाया जा सकता है ।
यह दुखद और निंदनीय है गोरखपुर एक्सीडेंट मामले में पीडीए समाज के शिवांग निषाद, नरसिंह यादव, राहुल यादव, वीरेंद्र यादव को झूठे आरोपों में जेल भेजे जाने का समाचार मिला है।
इस मामले में वीडियो साक्ष्य उपलब्ध हैं फिर भी ये अन्याय-अत्याचार किया जा रहा है, ये घोर निंदनीय है।
माननीय न्यायालय स्वतः संज्ञान लेते हुए इस मामले में जाँच करे।
हमारे देश में दूसरे देश की कंपनियाँ अपना व्यवसाय करें; राजनीति नहीं। सबको बराबर मानकर चलना ही एक अच्छी समावेशी कंपनी की पहचान होती है।
सरकार भी विदेशी कंपनियों पर अवांछित दबाव डालकर, उनके व्यवसाय का राजनीतिकरण न करे।
#Meta
मुख्यमंत्री का चेहरा देखिए। एक परिवार ने अपना बच्चा खोया है, और कैमरे के सामने उनकी सारी तत्परता उस मौत को ‘हत्या’ बताने में दिख रही है। शोक में डूबे परिवार के पास जाते हैं तो पहले उनकी बात सुनते हैं। किसी पर आरोप लगाने से पहले जाँच पूरी होने देते हैं।
योगी आदित्यनाथ से एक सवाल है। अगर किसी दुर्घटना को हत्या कहने के लिए आपका बयान ही काफ़ी है, तो कल उत्तर प्रदेश में किसी बदहाल सड़क पर जान जाएगी, क्या उसी तर्क से आपको हत्यारा कहा जाए? सरकार आपकी है। सड़क की हालत और प्रशासन की लापरवाही पर जवाब भी आपसे ही माँगा जाएगा। हत्या का आरोप लगाने के लिए सबूत चाहिए। इतना बुनियादी फ़र्क़ समझने की उम्मीद उत्तर प्रदेश अपने मुख्यमंत्री से तो कर ही सकता है।
जब गोरखपुर में एक्सीडेंट में मारे गये एक बच्चे के संबंध में उप्र के मुख्यमंत्री द्वारा फैलाये गये झूठ का भंडाफोड़ सीसीटीवी के वीडियो से हो गया है तो अब वो बौखला गये हैं और पूरी दुनिया में बदनाम होने की हताशा से अब हमारे पीडीए कार्यकर्ताओं के घर-परिवार को परेशान कर रहे हैं।
हम अपने साहसी कार्यकर्ताओं से कहेंगे कि वो इस जुल्म और नाइंसाफ़ी से डरें नहीं क्योंकि अब बस दो-तीन महीनों के मेहमान मुख्यमंत्री जी की शक्ति बची ही कितने दिनों की है। ये बुरी तरह हारकर हमेशा के लिए हटनेवाले हैं, इसीलिए हताशा में ऐसे उत्पीड़न पर उतारू हैं।
दरअसल इतनी कमज़ोर स्थिति तो आज तक किसी मुख्यमंत्री की नहीं हुई है कि :
- दिल्लीवाले इनको अपने दरबार में बुलवाकर हाज़िरी लगवा रहे हैं;
- उन्हीं के शहर के, उन्हीं के दल के प्रदेश अध्यक्ष अलग दल बनाने की साज़िश करने पर उन्हें धमका रहे हैं;
- प्रदेश संगठन उनकी बनाई प्रत्याशियों की लिस्ट को फ़र्ज़ी बताने के लिए ‘नकार-पत्र’ पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवा रहा है;
- उनके साथ उनके अपने ही दल के 10 विधायक भी नहीं हैं;
- नौकरशाही और पुलिस महकमे में कुछ गिने-चुने महाभ्रष्ट सजातीय अधिकारियों को छोड़कर इनके अन्याय और जुल्म में कोई साथ नहीं दे रहा है;
- इनकी अपनी ही सरकार के उप मुख्यमंत्री इनकी बात को काटते हुए कह रहे हैं कि कोई वोट नहीं कटा है;
- उप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक इनकी बात को ये कहकर नकार रहे हैं कि हम तो धर्म पर आधारित कोई आँकड़ा देते ही नहीं हैं;
- जनता न इनके साथ कभी थी न आज है। लखनऊ के अग्निकांड में युवा मृतक की माँ के साथ किये गये इनके दुर्व्यवहार की वजह से अब पूरे प्रदेश की महिलाएं इनके ख़िलाफ़ हो गई हैं;
- युवाओं को इनकी आरक्षण विरोधी, नौकरी विरोधी दक़ियानूसी-रूढ़िवादी सोच कभी नहीं पसंद थी, अब तो और भी नहीं है;
- निवेशक 5% एडवांस कमीशन वसूली से परेशान हैं और ठेकेदार 50% एडवांस से। हर निर्माण में अपार कमीशनख़ोरी के परिणाम और प्रमाण धंसते हाईवे, गिरती पानी की टंकियों व पुलों में जनता देख रही है। दुकानदार, व्यापारी, कारोबारी इनके टैक्स अधिकारियों और थानों की वसूली से बुरी तरह त्रस्त हैं;
- इनके राज में थाना, कचहरी, तहसील के महाभ्रष्टाचार का गोरखधंधी गिरोह जनता को लूट-खसोट रहा है;
- पीडीए समाज 2024 व 2026 के चुनावों में इनको हराकर अपनी एकजुटता दिखा चुका है;
- प्राध्यापकों, पत्रकारों, अधिकारियों व वकीलों के साथ इनके अशोभनीय व्यवहार की वजह से बुद्धिजीवी इनके साथ नहीं है और इन्हें ‘हाता नहीं भाता है’;
- यश भारती सम्मान बंद करने से कोई भी प्रतिभावान कलाकार, रचनाकार, पेशेवर डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, खिलाड़ीआदि इनके साथ नहीं है;
- किसान की बोरी में चोरी करने व खाद की लाइन में लगाने और छुट्टा पशुओं के कारण रात भर पहरा देने के लिए जगाने के कारण गाँव-ग्रामीण इनको हराने के लिए लामबंद हैं , मजदूर व श्रमिक इनके विरुद्ध सड़कों पर उतर चुके हैं;
- अब तो इनके ‘क़ानून-व्यवस्था’ के झूठे प्रचार की भी कलई खुल गई है। पूरा उत्तर प्रदेश देख रहा है कि मुख्यमंत्री जी ने सरेआम हत्या करनेवाले ‘जेल में बंद अपराधी’ को ‘अच्छे आचरण’ के नाम पर बाहर निकाला है। जिसने सरेआम क़ानून-व्यवस्था की गोलियों से धज्जियाँ उड़ाई हों, उसका आचरण अच्छा कैसे हो सकता है। याद रहे मुख्यमंत्री जी ने ख़ुद पर से भी मुक़दमे हटाए थे। सत्ता-सजातीय माफ़ियाओं पर डर के मारे इनकी घिग्घी बंध जाती है क्योंकि आधे से ज़्यादा सजातीय माफ़िया ही इनके अहंकारी दुर्व्यवहार से अंदर-ही-अंदर इनके ख़िलाफ़ हो गये हैं। इनके फ़र्ज़ी एनकाउंटर व हिरासत में पीडीए को मरवाने से, दलितों व महिलाओं पर अत्याचार-अपराध में उप्र के नंबर एक बन जाने से, STF में एक ही जाति के लोगों का पोस्ट करने से, बुलडोज़र के व्यवस्था की जगह अव्यवस्था का प्रतीक बन जाने से, थानों को ‘भ्रष्टाचार का भट्टा’ बनाने के कारण अब जनता कह रही है कि *अपराध जिनकी कार्यशैली का हिस्सा है, वो क्या क़ानून-व्यवस्था सुधारेंगे।* इस बार भाजपा इनके क़ानून-व्यवस्था के पूरी तरह बर्बाद और फ़ेल होने के कारण ही चुनाव हारेगी, इसीलिए पूरी भाजपा और उसके प्रत्याशी मिलकर इन्हें हटाना चाहते हैं;
गोरखपुर के इतिहास की सबसे लंबी ‘56 फ़ीट’ की महा-माला से हमारे उत्साही समर्थकों ने जो स्वागत किया है, उसके लिए हम हृदय से आभारी हैं।
धन्यवाद गोरखपुर… हम फिर आएंगे!