@BIHARSS1 आपने लिखा है 30 सितंबर तक योगदान देना अनिवार्य है जो बिल्कुल गलत है ऐसा लेटर में कहीं भी नहीं लिखा है उसमें लिखा है कि 30 सितंबर तक योगदान देना सुनिश्चित करें।
*1 जनवरी 2025 को योगदान करने वाले शिक्षकों का अगला वेतन वृद्धि 1 जनवरी 2026 को सेट किया जा रहा है।* जो सरासर ग़लत है।
1 जनवरी 2025 को जिस पद पर हम नहीं थे, उस पद पर 1 वेतन-वृद्धि SOP से जोड़ा गया है।
होना तो चाहिए पिछले नियोजित पद के अनुभव के आधार पर कार्यरत विशिष्ट शिक्षक पद पर ही एक वेतन-वृद्धि देकर जैसे 31000 के बजाय 31930 का 1 जनवरी 2025 से दिया जाना चाहिए। तब अगली वेतन वृद्धि 1 जनवरी 2026 को किया जाए, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है।
News18 Bihar, पटना के वरिष्ठ पत्रकार आदरणीय श्री Rajnish Kumar जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
आप यूँ ही सत्य को मुखर करने का साहस बनाए रखें और समाज को सही दिशा दिखाते रहें।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करे।
डेट पर डेट
1 साल से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं। आवेदन ले लिया गया, लेकिन हर बार सिर्फ एक नई तारीख मिलती है।
घर-परिवार से दूर, बच्चों की याद सताती है, बुज़ुर्ग माँ-बाप की तबीयत चिंता बढ़ाती है।
कब मिलेगा इंसाफ?
हम शिक्षक हैं, कोई फाइल नहीं।
#justicforteachertransfar
TRE 1 & 2 शिक्षिकाओं के Transfer लिस्ट जारी करने के बाद पुरुष शिक्षकों का भी Transfer लिस्ट जारी किया जाए उसके बाद ही दूसरे जिले में पदस्थापित सभी महिला-पुरुष शिक्षकों का एक साथ विद्यालय आवंटन किया जाए। @BiharEducation_@sidarths 🙏
बिहार में सारा काम हो रहा है।सिवाय स्थानांतरण के।इससे यह स्पष्ट है कि ऊपर के अधिकारी और सरकार के मंत्री को शिक्षा से कोई मतलब नही है।कोई बात नही जितना आप तंग शिक्षको को कर रहे है उतना कभी आप भी होइएगाū
ये कर्म का चक्कर है बाबू मोसाये।कोई नही बच पाया है इससे @sidarths@Anish97098
ACS @sidarths आपकी निकम्मा अधिकारी और आपके सुस्त कार्यप्रणाली के चलते आज तक ट्रांसफर नहीं हो पाया है..
अब शिक्षक आन्दोलन का सोच लिए है सब का जिम्मेदार आप ही हैं!
*शिक्षकों के Online उपस्थिति दर्ज करने में चंद सेकंड की देरी पर स्पष्टीकरण और वेतन काटने वाला विभाग Transfer की प्रक्रिया में 6 महीने और विशिष्ट शिक्षकों के वेतन भुगतान में 5 माह माह की देरी पर अपने अधिकारियों पर स्पष्टीकरण/वेतन कटौती क्यों नहीं करता?*
@sidarths@BiharEducation_
कहने को 20k लोगो के ट्रांसफर हो गए पर अजीब संयोग है की 20k में से एक भी अभी तक नए विद्यालय नहीं पहुंचा जबकि मीडिया में ट्रांसफर का प्रचार प्रसार जोर शोर से किया गया,शिक्षकों को और कितना परेशान करेंगे @NitishKumar सरकार ध्यान दे
@AnubhawYad19630@BiharTeacherCan@sidarths
बिहार शिक्षा विभाग के ACS; @sidarths सर,
इसे विनती कहूँ, भीख कहूँ, आग्रह कहूँ या फ़िर अनुरोध 🙏 इस वक़्त मुझे हर चीज़ से ज्यादा ट्रांसफर की ज़रूरत है। आपसे भीख माँगता हूँ प्लीज़ हमारी दर्द को समझने का प्रयास कीजिए🙏
गर्मी छुट्टी में ट्रांसफर कर दीजिये!🙏
@BiharEducation_
शिक्षकों की स्थानांतरण प्रकिया की जड़ता से शिक्षकों से ज्यादा नुकसान विद्यालयों में शिक्षायी वातावरण को हो रहा है। शिक्षक मानसिक तनाव से मुक्त होकर अध्यापन कार्य का निष्पादन नहीं कर पा रहे। शिक्षक अपने कार्य से स्वयं संतुष्ट नहीं हैं।
कृपया वस्तुस्थिति को समझा जाय!
#Transfers
ट्रांसफर को पिछले डेढ़ साल से घुमा फिरा कर अटका दिया जा रहा है । शिक्षा विभाग दस 2 मिनट की देरी होने पर शिक्षकों का वेतन काट लेती है । ट्रांसफर को सालो से लटकाने वाले विभाग के पदाधिकारी का वेतन कब कटेगा ? @BiharEducation_@sunilkbv@NitishKumar जवाब तो देना पड़ेगा @sidarths सर
छठे चरण 2022 का शिक्षक नियोजन में बहाल शिक्षक अब नियोजित से विशिष्ट बन तो गये लेकिन उनका बकाया भुगतान अब तक नही हुआ है । 2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा होने के बाद इन शिक्षकों को फ़रवरी या मार्च 2024 से ट्रेन्ड शिक्षक का वेतन मिलना था लेकिन फिक्सेशन होते होते जून , जुलाई और अगस्त हो गया फिर ये बताया गया की सबका बकाया भुगतान एक सप्ताह में कर देने का आदेश दिया गया है लेकिन जिला की स्थिति अब भी उलट है शिक्षक चक्कर लगा रहे है लेकिन उनके बकाया भुगतान को लेकर अब तक कोई तेजी नहीं दिख रहा है जबकि वो अब नियोजित से विशिष्ट बन गये है । शिक्षा विभाग से अनुरोध है की इन शिक्षकों के बकाया भुगतान का कार्य शीघ्र करवाए क्योंकि किसी का 4 तो किसी का 6 महीने का बकाया भुगतान बांकी है । सभी जिलों में लगभग यही स्थिति है इस पर अविलम्ब निर्देश सभी जिलों को जारी करे बिहार शिक्षा विभाग ।अपने ही वेतन के लिए कब तक चक्कर लगाते रहेंगे शिक्षक? @BiharEducation_