वोट चोरी के विरोध में मार्च निकाल रहे कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा जी समेत अन्य सांसदों को हिरासत में लिया जाना बेहद निंदनीय एवं लोकतंत्र पर कुठाराघात है। डेमोक्रेसी में विपक्ष को अपनी बात उठाने का अधिकार है और प्रदर्शन, मार्च इत्यादि के जरिए ही वो अपने मुद्दों पर जनता की आवाज को बुलंद करते हैं। प्रदर्शन करते नेताओं को हिरासत में लेना उनके इस अधिकार का हनन है।
केन्द्र सरकार एवं चुनाव आयोग श्री राहुल गांधी द्वारा तथ्यों के साथ लगाए गए वोट चोरी के आरोप की जांच करने की बजाय ध्यान भटकाने के लिए दूसरे रास्ते अपना रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तो क्या किसी आम आदमी या मीडिया संस्थान द्वारा भी इतनी बड़ी अनियमितताएं सामने लाने पर चुनाव आयोग का कर्तव्य है कि उनकी जांच करवाए पर चुनाव आयोग का ऐसा रुख इस संस्था में आमजन के विश्वास को खत्म कर रहा है।
वोट चोरी लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा है।
आइए, साथ मिलकर इसके खिलाफ आवाज उठाएं। वोट चोरी रोकें - अपना मताधिकार बचाएं।
कैंपेन से जुड़ने के लिए-
👉 स्कैन करें
👉 https://t.co/Z0EwW5Ef8I पर क्लिक करें
👉 9650003420 पर मिस्ड कॉल दें