पंचायत चुनाव में भाजपा की हार के कई कारण गिनाए जा सकते हैं, पर 4 बड़ी वजहें साफ हैं -
1. कोई लोकप्रिय फ्लैगशिप योजना नहीं, गावों में बताने के लिए कुछ नहीं
2. मंत्रियों का कमजोर परफॉर्मेंस
3. सत्ता में होकर भी संगठन सोया हुआ
4. तीन साल से विपक्ष से मुकाबले के लिए अकेले CM मैदान में…
गावों का यह संदेश 2028 के लिए खतरे की घंटी है….
टायर किलर लगाकर खूब वायरल हुई सीकर पुलिस, लेकिन ग्राउंड पर क्या बदला?
टायर किलर लगाकर कार्रवाई करते हुए सीकर पुलिस के वीडियो खूब वायरल हुए। लेकिन सवाल यह है कि इन कार्रवाइयों से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में वास्तविक बदलाव कितना आया?
आज भी शहर की सड़कों से अतिक्रमण नहीं हटा। ऑटो और बसें कहीं भी रुककर सवारियां भरती हैं। सड़कें चलने के लिए कम और पार्किंग के लिए ज्यादा इस्तेमाल हो रही हैं। पार्किंग की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। कल ही स्टेशन रोड पर सड़क के आधे से ज्यादा हिस्से में गाड़ियां खड़ी थीं।
ट्रैफिक पुलिस के पर्याप्त जवान नजर नहीं आते और शहर में लगातार बढ़ती गाड़ियों की संख्या को देखते हुए कोई ठोस ट्रैफिक प्लान भी दिखाई नहीं देता।
यहां सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि जाम क्यों लगा? सवाल यह भी है कि जाम से बचने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक क्या प्रयास किए?
हर कुछ महीनों में ऑटो स्टैंड बनाने, बस स्टैंड निर्धारित करने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के दावे सुनाई देते हैं। लेकिन कुछ महीनों बाद भी जमीन पर कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आता।
ट्रैफिक जाम होना अपने आप में असामान्य नहीं है। जहां गाड़ियां होंगी, वहां कभी-कभी जाम लग सकता है। लेकिन जब शहर की यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ रही हो, तो जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
सीकर की जनता को अब सिर्फ दावों और वायरल वीडियो की नहीं, जमीन पर दिखने वाले बदलाव की जरूरत है।
अब उम्मीद करना छोड़ दें या ट्रैफिक पुलिस से एक बार फिर ठोस कार्रवाई की उम्मीद करें?
आपकी नजर में सीकर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए सबसे जरूरी कदम क्या है? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।
#SikarSandesh
@SikarPolice@TrafficSikar@PoliceRajasthan@DcDmSikar
आजकल सबसे आसान टारगेट वो पत्रकार है… इनको कवर करो ऊपर से धक्के खाओं… पहले पुलिस वालो से अब बीजेपी के कार्यकर्ताओं से समझ नहीं आ रहा है की चल क्या रहा है… बीजेपी का दुपट्टा पहन कर ऐसे फील कर रहे है मानो पूरा पूरा सिस्टम ही अपने हाथ में ले लिया हो
#Rajasthan#Jaipur
सीकर मे स्टेशन रोड स्थित पायनियर हॉस्पिटल वाली गली मे दुकानों के द्वारा अतिक्रमण और अवैध रूप से पार्किंग कर आने जाने वाले मार्ग को हर समय अवरुद्ध करके रखते हैं। इस गली मे 70 परिवार से ज्यादा रहते हैं। कृपया उचित कर्यवाही करें।
@SikarPolice@DcDmSikar
बीते कल जयपुर कमिश्नरेट में कांग्रेस के प्रदर्शन की कवरेज के दौरान मेरे (Bol Hindustan) और The Litmus के पत्रकार साथी के साथ जयपुर पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग के मामले में आज DCP साउथ राजर्षि राज को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान DCP साउथ ने संबंधित कांस्टेबल के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और भविष्य में पत्रकारों के साथ इस तरह का बल प्रयोग न हो, इसे लेकर विश्वास दिलाया।
पत्रकारों का काम जनता की आवाज़ उठाना और घटनाओं को निष्पक्षता से सामने लाना है। कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार गंभीर सवाल खड़े करता है। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्र रूप से काम करने के अधिकार से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
उम्मीद है कि इस मामले में उचित कार्रवाई होगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
हमारा उद्देश्य टकराव नहीं, जवाबदेही सुनिश्चित करना है। पत्रकारिता सवाल पूछती है और सवाल पूछती रहेगी।
@thelitmusnews@jaipur_police@nirmal_pareek93
#Jaipur #JaipurNews #Rajasthan
ये बेहद शर्मनाक है, पत्रकार साथियों के साथ पुलिस का ये रवैया निंदनीय है। सत्ता के बचाव में जिस तरह का रूख अपनाया जा रहा है ये लोकतांत्रिक तो कतई नहीं है।
ये हमारे The Litmus के कैमरामैन हैं, जिन पर 4-5 जवान घेरकर डंडे बरसा रहे हैं.
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर पिछले 24 घंटे से अधिक समय से कांग्रेस नेता अपनी मांग पर जमे हैं और हम अपने सीमित संसाधनों में पूरी शिद्दत से अपने काम में लगे हैं.
लेकिन हमारे हिस्से क्या आया - डंडा? क्यों भाई, हम आपका डंडा क्यों खाएं? काम करें तो डंडा खाएं और नहीं करें तो गलियां.
डिजिटल पत्रकारों को लेकर पूरे देश में बहस चल रही है, बीते दिनों दिल्ली में हमनें लाठियां खाई और अब जयपुर में...ऐसे कैसे चलेगा?
यहां मैं किसी पत्रकारों की संस्था या क्लब को टैग नहीं कर रहा हूं, क्योंकि मुझे किसी से अब उम्मीद नहीं है.
हमारी डिजिटल जमात का फैसला ये जनता करेगी, अब उसके ही हाथ में है कि हमें चलना है, कितना चलना है, कहां तक चलना है?
#Jaipur #JaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews