वीआईपी पार्टी के पदाधिकारीगण उत्तर प्रदेश के हर जिले में गांव-गांव पहुंचकर निषाद समाज के भाइयों एवं माता-बहनों से हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प करवा रहे हैं।
यह संकल्प हमारे बच्चों के बेहतर भविष्य, सम्मान और निषाद आरक्षण सहित हक-अधिकार के लिए लिया जा रहा है।
पूरे उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में एक ही आवाज गूंज रही है—“आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं!”
आज हम अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा पा रहे हैं, अपनी बात कह पा रहे हैं, तो इसकी सबसे बड़ी ताकत हमारा संविधान है, जिसे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें दिया।
लेकिन आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। ऐसे समय में यह हमारी जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य और उनके अधिकारों के लिए हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की आवाज मजबूती से उठाएं।
बिहार लोकतंत्र की जननी रही है। इस धरती से पहले भी कई बड़े जनआंदोलन शुरू हुए हैं, जिनमें लाखों-करोड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और देश की दिशा बदलने का काम किया।
आज फिर बिहार की धरती से संविधान, लोकतंत्र और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जनता की आवाज बुलंद हो। बिहार से उठी यह आवाज देश के हर कोने तक पहुंचे और लोकतंत्र की मजबूती का आधार बने।
इंडिया गठबंधन की दिल्ली एवं पटना में आयोजित बैठकों में लिए गए निर्णय के अनुसार प्रजातंत्र की रक्षा एवं तानाशाही शक्तियों के खिलाफ आंदोलनात्मक कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।
7 अक्टूबर: बिहार के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन के घटक दलों द्वारा संयुक्त प्रदर्शन एवं श्री नरेंद्र मोदी, श्री अमित शाह और श्री ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन।
8 अक्टूबर: बिहार के सभी जिलों में संयुक्त प्रदर्शन एवं पुतला दहन के साथ शहीद स्मारक, पटना से राजभवन तक “ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ मार्च” निकाला जाएगा तथा महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में दिल्ली में आयोजित बैठक एवं पटना में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार प्रजातंत्र की रक्षा एवं तानाशाही शक्तियों को गद्दी से हटाने के लिए निम्नलिखित आंदोलनात्मक कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।
दिनांक 07.10.2026 को प्रातः 11 बजे बिहार के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन के घटक दलों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदर्शन एवं श्री नरेंद्र मोदी, श्री अमित शाह और श्री ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।
दिनांक 08.10.2026 को प्रातः 11 बजे बिहार के सभी जिलों में इंडिया गठबंधन के घटक दलों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदर्शन एवं श्री नरेंद्र मोदी, श्री अमित शाह और श्री ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।
दिनांक 08.10.2026 को प्रातः 11 बजे पटना में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के सभी महत्वपूर्ण नेता, सभी विधायक, पूर्व विधायक एवं सभी प्रदेश पदाधिकारी शहीद स्मारक, पटना से राजभवन तक "ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ मार्च" में शामिल होंगे। मार्च के उपरांत महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उन्हें लगता है कश्यप, बिंद और निषाद के गाँव में जाओ, रात के अँधेरे में दारू और पैसे बाँटो और वोट खरीद लो।लेकिन अब वक्त बदल चुका है। कान खोलकर सुन लो निषाद समाज अब जाग चुका है!न दारू चाहिए, न पैसा चाहिए। हमें हमारा अधिकार चाहिए, हमें आरक्षण चाहिए। आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं।
हक है हमारा आरक्षण, हम लेकर रहेंगे आरक्षण।
निषाद आरक्षण के लिए उत्तर प्रदेश का संपूर्ण निषाद समाज एकजुट हो गया है। प्रदेश के कोने-कोने में अब एक ही आवाज गूंज रही है—“आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं।”
#आरक्षण_नहीं_तो_भाजपा_को_वोट_नहीं#NishadAarakshanSankalpAbhiyaan
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के जलालाबाद स्थित रोशना की मड़ैया, कलान चौराहा पर भगवान महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त जनमानस की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
लखनऊ में आगामी 5 एवं 6 अक्टूबर को प्रस्तावित निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा एवं रात्रि प्रवास कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है।
शीघ्र ही नई तिथि निर्धारित कर लखनऊ में रात्रि प्रवास कार्यक्रम के माध्यम से आप सभी के बीच उपस्थित रहेंगे।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद स्थित धर्मपुर में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के तहत आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उमड़े समाज के भाई-बंधुओं एवं माता-बहनों से हाथ में गंगाजल लेकर निषाद समाज के हक, अधिकार और आरक्षण के लिए संकल्प कराया।
उत्तर प्रदेश की जनता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य, सम्मान, हक-अधिकार और आरक्षण के लिए परिवर्तन का मन बना चुकी है। बरेली में बड़ी संख्या में सामाजिक भाई-बंधुओं एवं माता-बहनों ने हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लिया और ऐलान किया कि आरक्षण के बिना भाजपा को वोट नहीं करेंगे।
जनसभा में बड़ी संख्या में सामाजिक भाई-बंधुओं एवं माता-बहनों ने हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लिया और ऐलान किया कि आरक्षण के बिना भाजपा को वोट नहीं करेंगे।
(2/2)
उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित शेरगढ़ में निषाद आरक्षण संकल्प अभियान के तहत आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।
उत्तर प्रदेश की जनता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य, सम्मान, हक-अधिकार और आरक्षण के लिए परिवर्तन का मन बना चुकी है। (1/2)
दशरथ मांझी जी ने अकेले अपने संकल्प और संघर्ष से पहाड़ को काटकर रास्ता बना दिया। उसी तरह अगर हम एकजुट होकर अपने वोट की ताकत दिखाने का संकल्प लें, तो कोई ताकत हमें हमारे हक़, अधिकार और आरक्षण लेने से रोक नहीं सकती।
आगरा के फतेहाबाद स्थित नगला देवहंस में पूर्व मंत्री एवं फतेहाबाद के विधायक रहे स्व. छोटेलाल वर्मा जी के श्राद्धकर्म में सम्मिलित हुआ तथा पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति
अलीगढ़ में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब और समाज के भाई-बंधुओं एवं माता-बहनों का अभूतपूर्व समर्थन साफ संदेश दे रहा है—निषाद समाज अपने हक और अधिकार के लिए पूरी तरह संकल्पित है।
संकल्प एक है, आवाज एक है—आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं!
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित अतरौली में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के तहत विशाल जनसभा को संबोधित किया।
अलीगढ़ में संकल्प यात्रा के दौरान उमड़ा जनमानस और सभी का संकल्पित अभूतपूर्व समर्थन का संकेत साफ है—आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं।