मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के सब्जी बेचने या अन्य छोटे-मोटे काम करने जैसी खबरें सामने नहीं आनी चाहिए। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष योजना तैयार करने का भी निर्देश दिया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने राज्य में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की आवश्यकता को देखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
झारखंड के पूर्व डीजीपी सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह रेरा के नए अध्यक्ष बनाए गए है. वहीं सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया.
झारखंड के ब्लड मैन अतुल गेरा जी (@atulgera007) को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🎉🎂
बिना किसी खून के रिश्ते के भी आपने मानवता के ऐसे अनगिनत रिश्ते बनाए हैं, जो आज हज़ारों लोगों की धमनियों में जीवन बनकर दौड़ रहे हैं। आपके निस्वार्थ सेवा भाव, समर्पण और रक्तदान के प्रति जागरूकता ने न जाने कितने परिवारों की मुस्कान लौटाई है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आप इसी तरह मानव सेवा के इस महान अभियान को आगे बढ़ाते रहें और असंख्य लोगों के जीवन में आशा की नई किरण बनते रहें।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎂❤️
हिमंत बिस्वा सरमा जी 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के सह-प्रभारी थे। पूरे चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने जनसांख्यिकीय बदलाव (डेमोग्राफिक चेंज) और बांग्लादेशी घुसपैठ को प्रमुख मुद्दा बनाया। हालांकि, भाजपा को इससे अपेक्षित राजनीतिक लाभ नहीं मिल सका। अब पार्टी ने 2029 विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के बाद भाजपा का अगला लक्ष्य झारखंड होगा।
झारखंड के नवनियुक्त सूचना आयुक्त एवं वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा सर का रांची प्रेस क्लब की ओर से रविवार को अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर 'सूचना का अधिकार : पारदर्शिता, जवाबदेही और पत्रकारिता' विषय पर संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें सूचना के अधिकार कानून की उपयोगिता, पारदर्शिता और लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।
झारखंड के चतरा में प्रेम विवाह से नाराज एक परिवार ने अपनी जीवित बेटी का प्रतीकात्मक पिंडदान कर उसे सामाजिक रूप से 'मृत' घोषित कर दिया। परिजनों ने न केवल बेटी से हमेशा के लिए रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया, बल्कि बाकायदा हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उसका अंतिम संस्कार भी कर डाला।
धनबाद के निरसा विधायक अरुण चटर्जी को धमकी देने के बाद वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ बड़ा एक्शन शुरू हो गया है।शनिवार को एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम प्रिंस खान के घर पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरती और शोभा कश्यप दो बहनें हैं। दोनों ने रांची कॉलेज से पीजी तक की पढ़ाई की, बड़े सपने देखे और बेहतर भविष्य की उम्मीद की। लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि माता-पिता के निधन के बाद उनकी ज़िंदगी संघर्षों से भर गई।
परिवार का खर्च चलाने के लिए दोनों बहनें रांची के मोरहाबादी इलाके में सब्ज़ी बेचकर किसी तरह दो वक्त की रोटी का इंतज़ाम करती थीं। लेकिन अब निगम की कार्रवाई में उनका वह सहारा भी छिन गया। आज हालात ऐसे हैं कि घर में राशन तक नहीं है और रोज़ की ज़िंदगी एक बड़ी चुनौती बन चुकी है।
उनके पिता रांची कॉलेज में कार्यरत थे। उनके निधन के बाद परिवार की ज़िम्मेदारी संभालने के लिए उनके भाई को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली, लेकिन विडंबना यह है कि पिछले डेढ़ साल से उन्हें वेतन नहीं मिला है। बिना आय के पूरा परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
मूल रूप से खूंटी ज़िले की रहने वाली ये दोनों बहनें फिलहाल रांची के हात्मा बस्ती में रहती हैं। सबसे दुखद बात यह है कि इनके पास राशन कार्ड भी नहीं है और न ही सरकार की किसी कल्याणकारी योजना का लाभ इन्हें मिल पा रहा है।
आज ये परिवार मदद की आस लगाए बैठा है। यदि समाज, प्रशासन या कोई संवेदनशील व्यक्ति आगे आए, तो शायद इनकी ज़िंदगी में फिर से उम्मीद की एक किरण लौट सके। एक छोटी-सी मदद इनके लिए बहुत बड़ा सहारा बन सकती है।
@HemantSorenJMM@DC_Ranchi@DCkhunti
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के पुत्र रोहित उरांव को फिर 6-7 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में उन्हें ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। उन पर कथित शराब घोटाला और मनी लाउंड्रिंग से जुड़ा मुकदमा है। इस मामले में ईडी उनसे पूछताछ करेगी। इससे पहले भी ईडी ने उन्हें 29-30जून को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन उस समय रोहित उरांव ने ईडी से समय मांग ली थी।
झारखंड सरकार के फैसले के विरोध में सचिवालय सेवा के अधिकारियों ने प्रोजेक्ट भवन परिसर में आज जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने कार्मिक सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फैसले को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने दादागीरी नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए। सचिवालय सेवा संघ का आरोप है कि सरकार ने कैबिनेट के माध्यम से पूर्व में लागू नियमों में संशोधन कर सचिवालय सेवा के अधिकारियों के साथ अन्याय किया है। उनका कहना है कि इस फैसले से उनकी प्रोन्नति की अवधि दोगुनी हो गई है, जिससे उनके करियर पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
रांची में बरियातु थाना के पीछे एक महिला से चेन छिनतई हुई है। बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। चेन छिनतई की घटना लगातार बढ़ रही है। शहरों से शुरू हुई ऐसी घटना अब छोटे ज़िलों में भी खूब हो रही है।
बिना कोई कारण बताए परीक्षा को रद्द कर दिया गया। क्या JSSC उन डेढ़ लाख अभ्यर्थियों के परीक्षा फ़ीस को लौटाएगा? क्या अभ्यर्थियों के जो 4 साल इंतज़ार में बर्बाद हुए उसे JSSC लौटाएगा?
@HemantSorenJMM
झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने अपनी सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षाकर्मी और सरकारी वाहन को लौटा दिया है। DGP को पत्र लिखकर उन्होंने इसकी जानकारी दी है।