आज माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी द्वारा प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं-बहनों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया गया तथा विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया गया।
साथ ही, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मातृशक्ति के सम्मान में 3 दिनों तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी बसों में माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
यह निर्णय केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के प्रति योगी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
इसी गरिमामय कार्यक्रम से आज जनपद प्रयागराज से सम्मिलित हुआ। साथ में मा• मंत्री श्री @NandiGuptaBJP जी उपस्थित रहे।
172 वर्ष पुरानी ऊपरी गंगा नहर अब विकास, संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं के नए दौर की गवाह बन रही है।
योगी सरकार के सक्षम नेतृत्व एवं प्रयासों से नहर की ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए घाटों का सुंदरीकरण, पुलों का जीर्णोद्धार, किनारों का विकास और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के कार्य किए जा रहे हैं।
आज पावन श्रावण माह के अंतिम सोमवार के दिन देवभूमि हरिद्वार के मायापुर निरीक्षण भवन पर विशाल शिव प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हरिद्वार की पहचान ॐ सेतु के सम्मुख स्थापित यह प्रतिमा माँ गंगा के अवतरण की दिव्य थीम को साकार करती है।
‘शहीद-ए-वतन’ शिवराम हरि ‘राजगुरु’ जी की जयन्ती पर शत-शत नमन l
राजगुरू जी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। उन्होंने भगत सिंह जी और सुखदेव जी के साथ मिलकर क्रांति की ऐसी लौ प्रज्जवलित की, जिसने पूरे स्वाधीनता संग्राम को निर्णायक मोड़ पर ला दिया।
उनके साहस और बलिदान ने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष को जन आंदोलन में परिवर्तित कर दिया। वो हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणाशक्ति बने रहेंगे।
जो हाथ हर दिन विद्यालयों में बच्चों के लिए पोषण का प्रसाद तैयार करते हैं, आज मा• मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने उन्हीं हाथों को सम्मान और सुरक्षा का संबल दिया है।
आज जनपद गोरखपुर में रसोइयों के सम्मान समारोह एवं आयुष्मान कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम में पीएम पोषण योजना से जुड़े रसोइया भाई-बहनों को सम्मानित किया तथा ₹5 लाख तक के मुफ्त कैशलेस इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड वितरित किए।
साथ ही मानदेय वृद्धि, सुरक्षा एवं स्वच्छता किट तथा डिजिटल भुगतान जैसी सेवाओं का भी शुभारंभ किया।
इस अवसर पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आज ही के दिन भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की थी। चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल एवं सुरक्षित लैंडिंग के साथ भारत इस दुर्गम क्षेत्र में पहुँचने वाला विश्व का पहला देश बना।
यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, परिश्रम, समर्पण और अदम्य जिजीविषा का प्रतीक है।
आइए, राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर देश के महान वैज्ञानिकों और इस ऐतिहासिक मिशन से जुड़े प्रत्येक कर्मयोगी को नमन करें तथा भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लें।
#NationalSpaceDay
आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मा• मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल भराव, बाढ़, आगामी त्योहारों, विद्युत आपूर्ति, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, पशुधन विभाग तथा कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा हुई।
30 वर्षों बाद नहर में पहुँचा पानी, किसानों के चेहरे पर लौटी उम्मीद!
अलीगढ़ में मडराक रजबहा के बाद लगभग 30 वर्षों से सूखी पड़ी नौहटी बंबा में पानी पहुँचाया गया है। करीब 2.9 किलोमीटर लंबे इस बंबे की जल क्षमता 8.5 क्यूसेक है और यह नौहटी गांव होते हुए हाथरस की सारसनी के सिफर तक जाता है।
यह उपलब्धि माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @MYogiAdityanath जी के नेतृत्व में किसानों के हित, सिंचाई व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और जल संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
जहाँ वर्षों से पानी का इंतजार था, वहाँ अब विकास की धारा बह रही है।
जल संरक्षण से विरासत संरक्षण तक...
झाँसी की 140 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक पारीछा बाँध को विश्व धरोहर सिंचाई संरचना के रूप में अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलना उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
यह उपलब्धि हमारी समृद्ध जल-संरचना विरासत, संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और जल शक्ति के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की प्रगति का प्रमाण है। योगी सरकार के सतत प्रयासों से प्रदेश की ऐतिहासिक जल-संपदाएँ नई पहचान प्राप्त कर रही हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित हो रही हैं।
जल है तो कल है। जल विरासत है, जल विकास का आधार है।
प्रदेश सरकार में माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अजीत सिंह पाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें। आप सदैव इसी प्रकार जनसेवा के माध्यम से प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।
@AjitSinghPal_
रामलला के अनन्य सेवक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल, ‘पद्म विभूषण’ श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
बाबूजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा। वे गरीब, वंचित, दलित एवं शोषित वर्गों के कल्याण के प्रति सदैव संवेदनशील रहे। समाज के प्रत्येक वर्ग का सर्वांगीण विकास उनकी राजनीति का मूल ध्येय था।
श्रद्धेय बाबूजी के आदर्शों, सिद्धांतों और सेवा-भाव को आत्मसात कर उनके संकल्पों को सिद्धि तक पहुँचाना ही हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
आज उरई स्थित आदर्श संस्कृति विद्यालय में पावन श्रावण मास के अवसर पर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
राष्ट्रगीत का सम्मान, राष्ट्र की एकता और अखंडता का सम्मान है।
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए माँ भारती के गौरव से समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।
वंदे मातरम्! 🇮🇳
@AmitShah
आज लखनऊ में प्रतिष्ठित होटल ताज पैलेस के उद्घाटन समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री @brajeshpathakup जी के साथ सम्मिलित हुआ।
निश्चित रूप से यह प्रतिष्ठित संस्थान प्रदेश में रोजगार सृजन, पर्यटन विकास और आतिथ्य क्षेत्र के विस्तार को नई गति प्रदान करेगा।
ताज ग्रुप परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
सियाराममय सब जग जानी।
करउं प्रणाम जोरि जुग पानी।।
पावन ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता, महाकवि एवं पूज्य संत गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
भगवान श्रीराम के आदर्शों, भक्ति और मर्यादा का संदेश जन-जन तक पहुँचाने वाले संत तुलसीदास जी का जीवन एवं साहित्य सदैव समाज को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
जय सियाराम!
आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली जी से भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। @basitalibjp
भाजपा के मा• राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री श्री @TawdeVinod जी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय मंत्री श्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भारत सरकार में माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु एवं सुयशपूर्ण जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@nsitharamanoffc
"ये आजादी हमें मिली नहीं है, हमने ली है" -सुभाष चंद्र बोस
आजाद हिंद फौज का गठन करने वाले महान सेनापति, स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी "नेता जी" सुभाष चन्द्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
"नेताजी" भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों में एक वो नाम हैं, जिसने अपने क्रांतिकारी तेवर से ब्रिटिश राज को हिलाकर रख दिया था l