देश की सीमाओं की सुरक्षा, मातृभूमि की रक्षा एवं राष्ट्र की सेवा में सदैव समर्पित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के सभी वीर जवानों, अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
विषम परिस्थितियों, दुर्गम पहाड़ों और कड़ाके की ठंड में भी देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तत्पर रहने वाले हमारे वीर जवानों का साहस, शौर्य और समर्पण प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है।
राष्ट्र की सुरक्षा में आपके अतुलनीय योगदान को कोटि-कोटि नमन। 🙏🇮🇳
जय हिंद! जय भारत!
राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सतीश पूनिया जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
सालासर बालाजी महाराज से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@DrSatishPoonia#HBDaySatishPoonia
मेरी विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड नं. 02, पंचायत समिति चौमूं एवं पंचायत समिति गोविंदगढ़ में प्रथम चरण के चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण मतदान में सहभागिता निभाने वाले सभी आदरणीय मतदाताओं का हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
साथ ही, भारतीय जनता पार्टी के सभी ऊर्जावान, समर्पित एवं मेहनती कार्यकर्ताओं, प्रत्येक वार्ड में नियुक्त प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों का विशेष आभार। आप सभी ने दिन-रात एक करके, अथक परिश्रम, समर्पण और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं का समर्पण और आपसी समन्वय ही हमारी असली ताकत है।
अब इसी ऊर्जा, उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ शाहपुरा एवं अमरसर पंचायत समिति के चुनावों की तैयारियों को निरंतर आगे बढ़ाना है। सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता एवं एकजुटता के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुटे रहें।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी का सहयोग, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा आगे भी इसी प्रकार बनी रहेगी।
पुनः सभी सम्मानित मतदाताओं, देवतुल्य कार्यकर्ताओं, वार्ड प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों का कोटि-कोटि आभार एवं हार्दिक धन्यवाद! 🙏
आज जिला परिषद वार्ड नंबर 56 से भाजपा प्रत्याशी श्री चौथमल सामोता जी और पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी देवी सोकरिया , श्रीमती राधा देवी मीणा एवं श्री रामेश्वर दादरवाल जी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर आमजन एवं मतदाताओं से संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की, ताकि क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान हो, विकास कार्यों को गति मिले तथा आमजन को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।
जनसेवा, क्षेत्र का विकास और आमजन का विश्वास ही हमारा संकल्प है। क्षेत्र की प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सभी निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
🙏 आप सभी का स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद सदैव बना रहे।
भारतीय राजनीति के अद्वितीय रणनीतिकार, कुशल संगठनकर्ता एवं देश के यशस्वी गृह तथा सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने, ऐतिहासिक निर्णयों से राष्ट्र को नई दिशा देने और सहकार से समृद्धि के विजन को धरातल पर उतारने में आपका दूरदर्शी नेतृत्व अविस्मरणीय है। राष्ट्र सेवा के प्रति आपकी अटूट निष्ठा और कर्मठता करोड़ों कार्यकर्ताओं व देशवासियों के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जावान, यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
आज नगर पालिका मनोहरपुर के खोजावाला में आयोजित खोजावाला टेनिस क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल डे-नाइट मुकाबले एवं समापन समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 💐
इस शानदार खेल आयोजन में खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन, खेल भावना और जुनून से दर्शकों का दिल जीत लिया। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, युवाओं में खेल के प्रति रुचि जगाने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने का सराहनीय माध्यम हैं।
इस सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजक मंडल, सहयोगकर्ताओं एवं खेलप्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐
खेल, युवा और भाईचारा — यही है हमारी पहचान! 💪🏏
आज पंचायत समिति शाहपुरा के वार्ड नंबर 3 स्थित भाजपा कार्यालय का शुभारम्भ किया।
इसके साथ ही जिला परिषद सदस्य वार्ड नंबर 2 तथा पंचायत समिति वार्डों के समर्थन में विशाल रैली में बरवाड़ा, अमरपुरा, तिगरिया, कालू का बास, बास का डीबा, निवाणा, देवथला, कुंभपुरिया, नांगल कोजू, कंवरपुरा एवं निंदोला सहित विभिन्न गांवों में शामिल हुआ।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य भी मौजूद रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। जनसंपर्क के माध्यम से आमजन को भाजपा की नीतियों, माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी के नेतृत्व में हुए विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनता का विश्वास, कार्यकर्ताओं का समर्पण और विकास का संकल्प ही भाजपा की असली ताकत है।
🚩 भाजपा का संकल्प — जनसेवा, सुशासन और विकास!
#भाजपा #शाहपुरा #जनसंपर्क #विकास #कमल_खिलेगा 🚩
🚩 जनसंपर्क से जनसंवाद तक, जनसेवा के संकल्प के साथ! 🚩
आज विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा के अंतर्गत जिला परिषद की वार्ड संख्या 02 के भाजपा प्रत्याक्षी सुनीता रामावतार यादव गोविंदगढ़ एवं चौमूं पंचायत समिति क्षेत्र में विभिन्न वार्डों में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रमों एवं जनसभाओं में शामिल होकर क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया।
इस दौरान गोविंदगढ़ पंचायत समिति के वार्ड नंबर 12 से भाजपा प्रत्याशी श्री खांगाराम जी, वार्ड नंबर 13 से श्रीमती बिमला देवी जी, वार्ड नंबर 14 से श्रीमती मीनाक्षी मुकेश यादव जी, एवं चौमूं पंचायत समिति के वार्ड नंबर 21 से श्रीमती रेणु देवी जी के जनसंपर्क कार्यक्रमों एवं जनसभाओं में सहभागिता की।
इस अवसर पर क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं के उत्साह और क्षेत्रवासियों से मिले स्नेह, आशीर्वाद एवं आत्मीयता ने जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान की।
जनता का विश्वास ही हमारी ताकत है और जनसेवा ही हमारा संकल्प। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं।
🙏 आप सभी का स्नेह, सहयोग एवं विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
शाहपुरा पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी धर्मपत्नी सुनीता गुर्जर का आवेदन करवाने वाले मेरे छोटे भाई श्री मुरारी रावत जी ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं संगठन के प्रति सकारात्मक सोच रखते हुए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नीतू गुर्जर के समर्थन में अपना आवेदन वापस लेकर पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया।
मैं उनके इस सराहनीय निर्णय का हृदय से स्वागत करता हूँ एवं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूँ।
संगठन सर्वोपरि है, पार्टी की मजबूती ही हम सभी का संकल्प है। मुरारी रावत जी का यह निर्णय निश्चित रूप से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा तथा भाजपा प्रत्याशी की जीत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा।
हम सभी मिलकर एकजुटता, समर्पण और आपसी विश्वास के साथ पार्टी को मजबूत करने एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
💐 छोटे भाई मुरारी रावत जी का इस सकारात्मक पहल के लिए हार्दिक आभार एवं अभिनंदन!
एकजुट भाजपा — मजबूत संगठन, सशक्त नेतृत्व! 🚩