तुम्हें हुस्न पर दस्तरस है मोहब्बत - वोहब्बत बड़ा जानते हो
तो फिर ये बताओ कि तुम उसकी आंखों के बारे में क्या जानते हो
ये ज्योग्राफिया, फ़लसफ़ा, साइकोलाॅजी, साइंस, रियाज़ी वगैरह
ये सब जानना भी अहम है मगर उसके घर का पता जानते हो ?
Tehzeeb Hafi
कैसे उसने ये सबकुछ मुझसे छुपकर बदला
चेहरा बदला,रस्ता बदला फिर घर बदला
मै उसके बारे मे ये कहता था लोगो से
मेरा नाम बदल देना अगर वो शख्स बदला।
~ तहजीब हाफी