दादरी विधानसभा के सभी देवतुल्य मतदाताओं का ह्रदय से आभार।
आप सभी के प्रेम और स्नेहयुक्त समर्थन से मिली इस अविस्मरणीय जीत के लिए मैं सदैव आपका ऋणी रहूँगा। दादरी के सेवक के रूप में क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता रहेगी। #MLADadri#BJPWinningUP
आज दादरी विधानसभा के अंतर्गत संजय एनक्लेव एवं सनी एनक्लेव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को सुना।
जनता से सीधा संवाद ही जनसेवा की सबसे मजबूत कड़ी है। क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत हूँ।
आपका विश्वास, मेरी शक्ति। #MLADadri
📍 ग्राम आनंदपुर | दादरी विधानसभा-62
आज ग्राम आनंदपुर में श्री कपिल प्रधान के फार्म पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को ध्यानपूर्वक सुना।
जनता के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद करना ही जनसेवा की असली ताकत है। क्षेत्र के विकास, जनहित और प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत हूँ।
आपका विश्वास मेरी ताकत है और आपकी सेवा मेरी जिम्मेदारी। इस अवसर पर दादरी देहात मंडल अध्यक्ष श्री भिखारी सिंह जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। #MLADadri
@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@myogiadityanath@sunilbansalbjp@idharampalsingh@mppchaudhary@BrijeshSinghBJP@dr_maheshsharma@iabhishek4bjp@BJP4UP
📍 दादरी विधानसभा | बूथ संख्या-391, पिंक सिटी माधव विहार
आज बूथ संख्या-391 पर देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना।
‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने से जुड़ने, समाज की सकारात्मक पहल को जानने और जनभागीदारी के संकल्प को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर साथियों के साथ आत्मीय संवाद हुआ और राष्ट्रहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। #MLADadri
धर्म, राष्ट्र और सनातन संस्कृति के महान उपासक श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
श्री अशोक सिंघल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, धर्म जागरण और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित कर दिया। उनका त्याग, तपस्या, संघर्ष और रामभक्ति का भाव सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा।
उनका जीवन हम सभी के लिए राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पण, सेवा एवं संकल्प की अद्भुत मिसाल है। ऐसे महान राष्ट्रसेवक के चरणों में शत-शत नमन। #MLADadri
आज ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @myogiadityanath जी द्वारा UP International Trade Show 4.0 के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत की स्थानीय प्रतिभा, उत्पाद और उद्यमिता को वैश्विक पहचान मिल रही है। उत्तर प्रदेश के कारीगर, उद्यमी और युवा अपने हुनर एवं नवाचार के साथ दुनिया के बाजार में नई पहचान बना रहे हैं। UP International Trade Show 4.0 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, नवाचार, निवेश और उद्यमशीलता को वैश्विक मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। #MLADadri
राष्ट्रसेवा, राष्ट्रीय एकात्मता और अंत्योदय के विचार को अपना जीवन समर्पित करने वाले महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं कुशल संगठनकर्ता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शत-शत नमन। #MLADadri
आज पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री @KalrajMishra जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी के त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। #MLADadri
संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता और कुशल नेतृत्व के प्रतीक आदरणीय श्री @idharampalsingh जी को पुनः प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संगठन निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे, यही कामना है। #MLADadri
आज दादरी विधानसभा के कुलेसरा स्थित संजय विहार में आयोजित सांस्कृतिक रागिनी कार्यक्रम एवं स्वागत समारोह में गौतमबुद्ध नगर के लोकप्रिय सांसद @dr_maheshsharma जी एवं जिलाध्यक्ष श्री @iabhishek4bjp जी के साथ सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट एवं संवाद हुआ। हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, रागिनी और लोक परंपराएँ हमारी माटी, विरासत और सामाजिक एकता की पहचान हैं।
लोक संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन हम सभी की जिम्मेदारी है। #MLADadri
दादरी में विकास कार्यों को मिली नई गति!
आज दादरी नगर के वार्ड-05 की दौलतराम कॉलोनी में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य तथा वार्ड-09 में सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
क्षेत्र में बेहतर सड़क, नाली और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। विकास कार्यों से नागरिकों को सुविधाजनक आवागमन और बेहतर जनसुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती @GeetaPanditbjp जी, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री राजीव सिंघल जी, सभासदगण एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जनसेवा ही संकल्प, विकास ही प्राथमिकता।
#MLADadri
@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@myogiadityanath@sunilbansalbjp@idharampalsingh@mppchaudhary@BrijeshSinghBJP@dr_maheshsharma@iabhishek4bjp@BJP4UP
ग्रेटर नोएडा मंडल अध्यक्ष श्री @Arpit4BJP जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करें। #MLADadri