उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सेवाकाल में दिवंगत पुलिस कर्मियों के आश्रितों को उपनिरीक्षक ना०पु० के 12 पदों, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) के 05 पदों एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 02 पदों पर सेवायोजन साथ ही समूह 'घ' से पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) के 27 रिक्त पदों पर विभागीय परीक्षा के माध्यम से पदोन्नति हेतु दिनांक 22.05.2026 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर अन्तिम चयन परिणाम दिनांक- 17.06.2026 को बोर्ड की वेबसाइट - https://t.co/l2LtxSzfow पर प्रदर्शित किया जा रहा है।
अभ्यर्थी विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा के सभी अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा (08, 09 और 10 जून 2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने विशेष व्यवस्था की है।
वैध प्रवेश पत्र (Admit Card) दिखाने पर UPSRTC की सभी बस सेवाओं में प्रचलित किराये पर 50% की छूट मिलेगी।
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों, प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और आवश्यक मार्गों पर विशेष बस सेवाएं चलाई जाएंगी।
पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था की गई है ताकि अभ्यर्थियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।
UPSRTC सभी अभ्यर्थियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
#UPPoliceRecruitment #UPSRTC #PassengerFirst #PublicService #UttarPradesh
#uproadways
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा प्रस्तावित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 08.06.2026, 09.06.2026 एवं 10.06.2026 को कराया जा रहा है । लिखित परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए उ०प्र०पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ द्वारा सोशल मीडिया सेल के माध्यम से इंटरनेट पर उपलब्ध समस्त सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप्प, X (ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं यू-ट्यूब, टेलीग्राम पर निरन्तर निगरानी रखी जा रही हैं । निगरानी के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम पर दिनांक 06.06.2026 को Upp exam paper के नाम से चैनल पर अनधिकृत रुप से परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ पहुँचाने के लिए कम्प्यूटर नेटवर्क का दुरुपयोग करते हुए धोखाधड़ी से अनुचित मौद्रिक लाभ व भौतिक लाभ प्राप्त करने के आशय से लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का मैसेज वायरल किया गया है ।
जिसके सम्बन्ध मे, दिनांक- 06.06.2026 को थाना हुसैनगंज जनपद कमिश्नरेट लखनऊ में मु0अ0स0 78/2026 धारा 318(4), 221,292 भारतीय न्याय संहिता , धारा- 66D IT Act एवं धारा -4,13(2),8,13(4)- उ0प्र0 सर्वाजनिक परीक्षा (अनुचित साधनो का निवारण) अध्यादेश 2024 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
उल्लेखनीय है कि ऐसे अपराधिक कृत्य करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी अभ्यर्थी ऐसे किसी भी कृत्य/व्यक्ति एवं भ्रामक संदेशों से सावधान रहे व परीक्षा की तैयारी पूर्ण मनोयोग से करे ।
- परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अन्तर्गत लिखित परीक्षा में अर्ह अभ्यर्थियों की अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) की कार्यवाही प्रदेश के 75 जनपदों मे दिनांक 15.06.2026 से प्रारम्भ हो रही है। अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण का प्रवेश पत्र बोर्ड की बेवसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन संख्या एवं जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक- https://t.co/nfnD8poTuC
अभ्यर्थी विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड,

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती - 2025 की लिखित परीक्षा दिनांक- 08/06/2026,09/06/2026 एवं 10/06/2026 को दो पालियों में आयोजित की जायेगी । अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा की तिथि से तीन दिवस पूर्व बोर्ड की वेबसाइट https://t.co/l2LtxSzfow पर अपलोड किये जायेंगें। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि जिला सूचना पर्ची वेबसाइट से डाउनलोड करने के पश्चात ही एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है l अतः जिला सूचना पर्ची डाउनलोड किया जाना अनिवार्य है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु लिंक- https://t.co/GUkHtl3PUl
अभ्यर्थी विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड,
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों और अन्य हितधारकों को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की होने वाली परीक्षाओं से पूर्व परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों या उनकी कंटेंट पर चर्चा, विश्लेषण या प्रसार करना उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के प्रावधानों के तहत ऐसी सभी गतिविधियाँ सख्त रूप से प्रतिबंधित हैं व कोई भी व्यक्ति जो परीक्षा सामग्री या उसकी किसी जानकारी को किसी भी रूप में (मौखिक या लिखित, इलेक्ट्रॉनिक या यांत्रिक माध्यम से) प्रकाशित, पुनरुत्पादित, प्रसारित, संग्रहीत या साझा करते हुए पाया जाता है, या परीक्षा केंद्र प्राप्त करायी गयी मूल ओ०एम०आर० शीट को ले जाते हुए पाया जाता है, या सामग्री को अनाधिकृत रूप से कब्जे में रखे हुए पाया जाता है, तो सम्बन्धित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक और वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विस्तृत सूचना के लिये बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/IGN26c3mXs का अवलोकन करें।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती - 2025 की लिखित परीक्षा की तिथि एवं परीक्षा जनपद / नगर की सूचना (District / City Information Slip) से संबंधित विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाइट https://t.co/l2LtxSzfow पर निर्गत की गयी है । अभ्यर्थी अपना पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि के माध्यम से लागिन करके अपनी लिखित परीक्षा की तिथि एवं जनपद /नगर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते है ।
लिखित परीक्षा हेतु सम्बन्धित अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा की तिथि से 03 दिवस पूर्व बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराये जायेगे ।
जनपद/ नगर सूचना पर्ची डाउनलोड करने हेतु लिंक:- https://t.co/GUkHtl3PUl
विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड,
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस मोटर परिवहन शाखा में मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन के 176 रिक्त पदों पर विभागीय परीक्षा के आधार पर चयन के सम्बन्ध में ''प्रयोगात्मक तकनीकी दक्षता परीक्षण'' में सम्मिलित अभ्यर्थियों का परिणाम बोर्ड की बेवसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थीगण बोर्ड की वेबसाइट https://t.co/AP30TX3BGX पर जाकर दिये गये लिंक पर अपना पी0एन0ओ0 नम्बर व जन्म तिथि डालकर अगले चरण ''सेवाभिलेखों का मूल्यांकन'' हेतु अर्ह होने की जानकारी प्राप्त कर सकते है ।
विस्तृत विज्ञप्ति/सूचना के लिये बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें ।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा प्रचलित उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती -2025 की लिखित परीक्षा परिणाम के सम्बन्ध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X(ट्विटर) पर यूजर (@rakesh_w07) द्वारा बिना किसी साक्ष्य अथवा तथ्य के पूर्णतया निराधार, भ्रामक एवं मनगढ़ंत ट्वीट किया गया है जिसके सम्बन्ध मे दिनांक- 12.05.2026 को थाना हुसैनगंज जनपद कमिश्नरेट लखनऊ में मु0अ0स0- 68/2026 धारा- 221,292,353(1)(b) भारतीय न्याय संहिता व 66 डी आई0टी0 एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
यदि आपके पास कोई साक्ष्य, कोई तथ्यात्मक आधार न हो तो कृपया ऐसे ट्वीट न करें जिस पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
यदि आप किसी भी प्रकार के तथ्यात्मक एवं पुष्टिकारक साक्ष्य रखते हैं तो उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को उपलब्ध कराएं।
अभ्यर्थी ऐसे भ्रामक संदेशों से सावधान रहें। ऐसी भ्रामक व तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा प्रस्तावित उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती -2025 की लिखित परीक्षा परिणाम के सम्बन्ध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर यूजर Ashutosh Pandey द्वारा परीक्षा परिणाम में धांधली व अपने लोगो से पैसे लेकर जुगाड वालों को नौकरी मिल रही है का कथन करते हुए वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। जिसके सम्बन्ध मे दिनांक- 11.05.2026 को थाना हुसैनगंज जनपद कमिश्नरेट लखनऊ में मु0अ0स0- 67/2026 धारा- 221,292,353(1)(b) भारतीय न्याय संहिता व 66 डी आई0टी0 एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अभ्यर्थी ऐसे भ्रामक संदेशों से सावधान रहे। ऐसी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती -2025 की लिखित परीक्षा परिणाम के सम्बन्ध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर ट्विटर हैडल SI Radha Paswan (User id @Vardaan1430) द्वारा छद्म प्रतिरूपण कर भ्रामक ट्विट वायरल किया गया जिसके सम्बन्ध मे दिनांक 08.05.2026 को थाना हुसैनगंज जनपद कमिश्नरेट लखनऊ में मु0अ0स0 64/2026 धारा 221,292,319(2),353(1)B भारतीय न्याय संहिता व 66D IT Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि ऐसी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी । अभ्यर्थी ऐसे भ्रामक संदेशों से सावधान रहें ।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
आपका मूल्यांकन आपकी OMR में लिखी बुकलेट संख्या 36158298 पर ही किया गया है | आपके द्वारा स्वयं दिनांक 07-05-2026 समय 18:08:32 बजे गलत बुकलेट संख्या 36158398 दर्ज कर उत्तर कुंजी को देखा गया है, जिसका लॉग डिजिटल साक्ष्य के रूप में बोर्ड के पास उपलब्ध है | आप अपनी उत्तर कुंजी सही बुकलेट नंबर दर्ज कर देख सकते हैं | सोशल मीडिया प्लातेफॉर्म पर भ्रमित करने वाली सूचना न डालें |
कृपया तथ्यहीन तथा सार्वजानिक रूप से भ्रम उत्पन्न करने वाली सूचनाएं प्रसारित ना करें। यह एक अपराध है तथा ऐसे तथ्यहीन तथा आधारहीन सोशल मीडिया पोस्ट्स पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अभ्यर्थियों से अपेक्षा करता है कि वे परीक्षाओं के आवेदन पत्र तथा उत्तर पत्रक सहित सभी अपेक्षित प्रपत्रों में अपनी सभी प्रविष्टियां एवं सूचनाएं सावधानीपूर्वक चेक कर सदैव सही-सही प्रविष्टियां/सूचनाएं ही भरें ।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ,
लखनऊ ।
परीक्षा के दौरान कई अभ्यर्थियों द्वारा गलत बुकलेट संख्या या गलत रोल नंबर आदि भर दिए जाते हैं। यद्यपि उतर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा बारम्बार अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि ये संख्याएं अतिशय महत्वपूर्ण हैं तथा इन्हें सावधानी पूर्वक भरें।
किंतु फिर भी अभ्यर्थियों द्वारा त्रुटियां की जाती हैं।
बोर्ड अभ्यर्थियों के भविष्य को देखते हुए उनके आवेदन पत्र,प्रवेश पत्र तथा अन्य विभिन्न पत्रकों से सही संख्या ज्ञात कर उनके ओएमआर मूल्यांकन हेतु प्रोसेस करता है, ताकि अभ्यर्थियों का अवसर ऐसी त्रुटियों से नष्ट न हो।
उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा की ओ.एम.आर. उत्तर पत्रक में 282 अभ्यर्थियों द्वारा गलत बुकलेट संख्या दर्ज की गयी थी| कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा इस संबंध में बोर्ड को आवेदन देकर संज्ञानित भी कराया गया तथा कतिपय प्रकरण मूल्यांकन के दौरान स्वतः मिले। अभ्यर्थियों से हुई त्रुटि का निराकरण कर भर्ती बोर्ड द्वारा सही बुकलेट संख्या पर अभ्यर्थियों का मूल्यांकन कराया गया है |
कृपया तथ्यहीन तथा सार्वजानिक रूप से भ्रम उत्पन्न करने वाली सूचनाएं प्रसारित ना करें। यह एक अपराध है तथा ऐसे तथ्यहीन तथा आधारहीन सोशल मीडिया पोस्ट्स पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ,
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांक 25/04/2026, 26/04/2026 एवं 27/04/2026 को होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना अनुक्रमांक, जन्मतिथि व प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की सहायता से लॉगिन करके उत्तरकुंजी देख सकते हैं तथा प्रश्नों पर साक्ष्यधारित आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं ।
आपत्तियां दर्ज करने हेतु लिंक- https://t.co/1M9aWjFOTs
विस्तृत विज्ञप्ति/सूचना के लिये बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें ।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice@HomeGuardsUP