हमीरपुर : पुलिस अधीक्षक एमएस पाठक ने एक दरोगा दो कांस्टेबलों को किया सस्पेंड,
गस्त में लापरवाही के चलते बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर लिया संज्ञान ,
राठ कोतवाली में तैनात दरोगा रमाकांत सहित दो सिपाहियों पर पुलिस अधीक्षक ने की निलंबन की कार्रवाई ,
पुलिस अधीक्षक में कार्यवाही करते हुए चोरी की घटनाओं में अंकुश लगाने और अनावरण के दिए निर्देश,
पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही से पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप,
राठ कोतवाली क्षेत्र में बढ़ रही थी चोरी की घटनाएं।
आज 1 IPS और 6 PPS अधिकारी हो रहे सेवानिवृत्त
IPS:
1. सूर्यकांत त्रिपाठी - DIG, फायर सर्विस मुख्यालय
PPS:
1. जगत राम - DSP, बाराबंकी
2. सत्य प्रकाश शर्मा - DSP, 8वीं वाहिनी PAC
3. दिनेश कुमार सिंह यादव - DSP, 39वीं वाहिनी PAC
4. आलोक कुमार पाठक - DSP, बाराबंकी
5. विनोद कुमार दुबे - DSP, 48वीं वाहिनी PAC
6. वीर सेन सिंह - DSP, बलरामपुर
अमरोहा
डिडौली पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
मुठभेड़ में इनामी जावेद के पैर में लगी गोली
गोकशी के मामले में वांछित था आरोपी जावेद
अमरोहा और मथुरा में गोकशी समेत कई मुकदमे दर्ज
अमरोहा के थाना डिडौली ग्राम चौबरिया चौराहे के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
फिरोजाबाद में हिस्ट्रीशीटर बदमाश का पुलिस ने किया हॉफ एनकाउंटर
योगी की पुलिस फोर्स में ऑपरेशन लगडा के दौरान पुलिस ने बदमाश को एनकाउंटर के दौरान दबोचा है, बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हुआ है
बहराइच
गोकशी की घटना के शातिर अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़
मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में लगी गोली,दो अन्य अपराधी गिरफ्तार
घायल अभियुक्त गोकशी के कई मामलों में था वांछित
थाना मोतीपुर क्षेत्र में जोगनिया बैराज पर बाढ़ राहत केंद्र के पास हुई मुठभेड़
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना पुलिस ने साइबर क्राइम करने वाले शातिर आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
कार्रवाई कोतवाल हरिश्वर्धन सिंह के नेतृत्व में की गई।
झाँसी
25 हजार का इनामी डॉक्टर मोहाली से पत्नी सहित गिरफ्तार
नौकरी लगवाने, हॉस्पिटल खोलने व जमीन कारोबार आदि के नाम पर कई लोगों को लाखों का चूना लगा चुके 25 हजार के इनामिया मेडिकल कॉलेज के पूर्व डॉक्टर व उसकी पत्नी को झाँसी पुलिस ने पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डॉक्टर पर धोखाधड़ी कर रूपये हड़पने के लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं