#LIVE: गौतमबुद्ध नगर में UPITS के चतुर्थ संस्करण की कर्टेन रेजर सेरेमनी एवं नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन समेत 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम https://t.co/qhZgIKOO3d
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग और एकीकृत बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) व्यवस्था सुशासन का एक अभिनव मॉडल बनकर उभरे हैं। प्रदेश सरकार ने कुपोषण के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ते हुए 75 जिलों में 1.89 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाया है।
इस पहल के माध्यम से लाखों बच्चों तथा माताओं तक पोषण योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है। डिजिटल तकनीक, पोषण ट्रैकर और पारदर्शी निगरानी व्यवस्था के माध्यम से लाभार्थियों तक योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित की गई है। आज उत्तर प्रदेश में 36 लाख से अधिक बच्चों को प्रतिदिन गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
छोटे उद्यम, बड़ी उड़ान
उन्नत यूपी की यही पहचान...
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास, आधुनिक आधारभूत संरचना और रोजगार सृजन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक क्षेत्र को विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ते हुए निवेश, उद्योग और उद्यमिता को नई गति प्रदान की जाए, ताकि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे।
इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे संस्करण की कर्टेन रेजर सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर ओडीओपी एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूलकिट वितरित किए जाएंगे, एमएसएमई इकाइयों एवं तकनीकी उन्नयन योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरण व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को चेक एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकर्स को प्रशस्ति पत्र वितरण किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त गौतमबुद्ध नगर में नोएडा और दादरी विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत ₹2,479 करोड़ की लागत से सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन समेत 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।
प्रदेश सरकार आधुनिक औद्योगिक ढांचे, उत्कृष्ट शहरी अवसंरचना और निवेश-अनुकूल वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है। यही प्रयास उत्तर प्रदेश को देश की विकास यात्रा का अग्रणी इंजन बनाते हुए रोजगार, उद्यमिता और समृद्धि के नए अवसर प्रदान कर रहे हैं।
📌 कार्यक्रम विवरण
🗓️ दिनांक: 27 जून, 2026
🕞 समय: अपराह्न 3:30 बजे
📍 स्थान: सेक्टर-96, नोएडा, गौतमबुद्ध नगर
स्वस्थ गोरखपुर, समृद्ध उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज गोरखपुर के बेतियाहाता में एस्ट्रोमेडिक्स मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल के शुभारंभ समारोह में सम्मिलित हुए। यह आधुनिक स्वास्थ्य अवसंरचना जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में कृषि और ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए डबल इंजन सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।
आधुनिक सुविधाओं से सशक्त देवरिया
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज देवरहा बाबा की पावन भूमि देवरिया के बरहज एवं रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्रों में ₹456 करोड़ से अधिक लागत की 106 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
एक्सप्रेसवे नेटवर्क ने पूर्वांचल की तस्वीर बदल दी है। बेहतर कनेक्टिविटी से निवेश, उद्योग, व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
— मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
शिक्षा, सड़क, मकान, रोजगार
देवरिया बन रहा और खुशहाल...
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से आच्छादित करने और उनके चहुंमुखी विकास का कार्य निरंतर जारी है।
इसी क्रम में देवरहा बाबा की पावन भूमि देवरिया के बरहज एवं रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में ₹456 करोड़ से अधिक लागत की 106 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं के माध्यम से शिक्षा, सड़क, आवास, पेयजल, आधारभूत ढांचे के विकास और रोजगार के नए अवसरों को गति मिलेगी।
प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करते हुए प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। विकास की इस शृंखला से देवरिया में अधोसंरचना सुदृढ़ होगी, जनसुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र समृद्धि एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक सशक्त होकर आगे बढ़ेगा।
📌 कार्यक्रम विवरण
🗓️ दिनांक: 26 जून, 2026
🕙 समय: पूर्वाह्न 10:30 बजे
📍 स्थान: ग्राम पंचायत-बरांव, तहसील-बरहज, देवरिया
स्वस्थ बचपन, समृद्ध उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज गोरखपुर में अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा स्थापित केंद्रीयकृत रसोईघर के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
विकास की रफ्तार, प्रगति का विस्तार
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज बाबा तामेश्वरनाथ की पावन धरा संत कबीर नगर के धनघटा एवं गोरखपुर के खजनी विधान सभा क्षेत्र में ₹475 करोड़ से अधिक लागत की 139 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
#LIVE: गोरखपुर में अक्षय पात्र फाउंडेशन की केंद्रीयकृत एक लाख क्षमता वाली रसोईघर के भव्य उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी https://t.co/a3sBLOEKYR