मुझे आश्चर्य होता है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अच्छे कार्यों की गति रोकने का प्रयास करती है, जनकल्याण के हर प्रयास में बाधा डालना ही उनकी राजनीति बन चुकी है।
माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में पिछले ढाई वर्षों में हुए जनहितकारी कार्यों को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है, इसलिए वह उन पर निराधार और अनर्गल आरोप लगा रही है जो उनकी षड्यंत्रकारी सोच को उजागर करता है।
कांग्रेस के इस नकारात्मक और अवरोधक रवैये की मैं कड़ी निंदा करता हूँ।
@BJP4MP@Hkhandelwal1964
जब जनता निर्णय करती है, तो उसके परिणाम भी स्पष्ट दिखाई देते हैं।
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और देश में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में चल रही सरकार, इस डबल इंजन सरकार ने मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं।
आज परिवर्तन केवल महसूस ही नहीं किया जा रहा, बल्कि हर क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई भी दे रहा है। यही जनता के विश्वास और लोकतांत्रिक निर्णय का सशक्त परिणाम है।
@DrMohanYadav51@schooledump@BJP4MP #ViksitBharat #MadhyaPradesh #BJP
विश्व के चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हुआ भारत...
हरियाणा के जींद में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने जींद से सोनीपत के लिए देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
#HydrogenTrain
आज सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, #साईंखेड़ा, जिला #नरसिंहपुर में जिले के प्रभारी एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री @govinds_R जी के साथ शिक्षा, परिवहन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण सहित अन्य विभागों की समीक्षा बैठक में सहभागिता की।
बैठक में विभागों के कार्यों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
साथ ही, अधिकारियों से योजनाओं का लाभ समय पर और सही पात्र लोगों तक पहुँचाने, विकास कार्यों में तेजी लाने तथा आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने हेतु दिशा निर्देश दिए।
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51@schooledump@mptransportdept@foodsuppliesmp
जिले के प्रभारी एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री श्री @govinds_R जी के साथ आज शासकीय महाविधालय साईंखेड़ा के नवीन भवन का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
@CMMadhyaPradesh@BJP4MP@Darshan4Seva
आज #सांईखेड़ा, जिला #नरसिंहपुर में जिले के प्रभारी एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री @govinds_R जी के साथ "सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय" का लोकार्पण कर अवलोकन किया।
यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में आमूलचूल परिवर्तन के साथ विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं।
आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है। आइए, एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के कुशल नेतृत्व में #सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालयों के माध्यम से प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल और सशक्त बन सके। यही विकसित मध्यप्रदेश और विकसित भारत की मजबूत नींव है।
सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय के लोकार्पण अवसर पर पधारे माननीय प्रभारी मंत्री जी समेत समस्त विधानसभा वासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
@CMMadhyaPradesh@schooledump@Darshan4Seva@kailashsoninsp
#SandipaniSchool
आज सेवासदन, लक्ष्मी टाउनशिप #गाडरवारा में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विधानसभा क्षेत्र से पधारे गणमान्य नागरिकों से सौजन्य मुलाकात की।
सनातन संस्कृति की अगाध आस्था, सामाजिक समरसता व लोकमंगल की पावन प्रतीक, महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की 'रथ यात्रा' के शुभारंभ की सभी श्रद्धालुओं को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा जी की कृपा-दृष्टि चराचर जगत पर बनी रहे, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है।
जय जगन्नाथ।
राज्य सरकार आंगनवाड़ियों को सर्वसुविधायुक्त बना रही है…
आज उज्जैन में 'सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र : सुदृढ़ीकरण, अवलोकन एवं संवाद' कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं बच्चों से संवाद कर सर्वांगीण विकास हेतु संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। साथ ही, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया।
कमजोरी का दौर बीत चुका है, अब दुनिया भारत के साथ खड़ी है! 🇮🇳💪🏻
2010 में जिस ऑस्ट्रेलिया ने भारत को यूरेनियम देने से इनकार किया था, आज वही भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी और यूरेनियम सहयोग को मजबूत कर रहा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत आज याचक नहीं, बल्कि विश्व मंच पर एक सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र बनकर उभरा है। 🇮🇳🌏
@BJP4India
राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के संरक्षण और उनके सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत आज उज्जैन प्रवास के दौरान पदोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भेंट की। इस अवसर पर स्टार व फीता लगाकर उन्हें सम्मानित किया एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@rajneesh4n#RajyaSabha