जब जनता निर्णय करती है, तो उसके परिणाम भी स्पष्ट दिखाई देते हैं।
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और देश में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में चल रही सरकार, इस डबल इंजन सरकार ने मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं।
आज परिवर्तन केवल महसूस ही नहीं किया जा रहा, बल्कि हर क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई भी दे रहा है। यही जनता के विश्वास और लोकतांत्रिक निर्णय का सशक्त परिणाम है।
@DrMohanYadav51@schooledump@BJP4MP #ViksitBharat #MadhyaPradesh #BJP
आज सेवासदन, लक्ष्मी टाउनशिप #गाडरवारा में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विधानसभा तथा अन्य क्षेत्रोँ से पधारे गणमान्य नागरिकों से सौजन्य मुलाकात की।
आज मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में समग्र शिक्षा अभियान, पीएमश्री एवं सांदीपनि विद्यालयों की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
साथ ही प्रदेश के विद्यालयों में आईसीटी लैब, इंटरएक्टिव पैनल, फर्नीचर एवं विद्यालयों के रखरखाव की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान स्कूल शिक्षा विभाग सचिव, श्री संजय गोयल, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) आयुक्त श्री अभिषेक सिंह, राज्य शिक्षा केंद्र संचालक श्री हरजिंदर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
@schooledump@CMMadhyaPradesh
आज #भोपाल में मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. गौतम टेटवाल जी, विधायक श्री हरदीप सिंह डंग जी, श्री दिव्यराज सिंह जी, श्री मोहन सिंह राठौर जी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों व सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स के सदस्यों से मुलाकात की।
@gautamtetwalbjp@divyarajrewa@Mohansinghgwl@hardeepdang226
आज मंत्रालय में माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी की अध्यक्षता में आयोजित मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक में सहभागिता की।
बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' गायन के साथ हुआ।
आज #भोपाल में विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी जी, श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार जी, श्री गौरव पारधी जी, मध्य प्रदेश योग आयोग अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा जी समेत वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों व मध्यप्रदेश शिक्षक संगठनों के सदस्यों से मुलाकात की।
@DrRaghvendrashr@GaharwarSS@gauraavpardhi@ThakurdasNag
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री, 'पद्म विभूषण' अरुण जेटली जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
सशक्त राष्ट्र के निर्माण में उनका योगदान व उनके प्रखर विचार सदैव अविस्मरणीय और प्रेरणादायक रहेंगे।
आज ग्राम सिरसिरी में श्री चंद्रमोहन पटेल जी, नगर तेंदूखेड़ा में श्री आलोक जी एवं श्री त्रिलोक जैन जी एवं ग्राम डोभी में श्री महेंद्र सिंह बाठा जी के निवास पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
आज मेरी विधानसभा #गाडरवारा के ग्राम संदूक (सिरसिरी) विकासखंड - साईखेड़ा में प्रशासन एवं ग्रामीण जनों के सहयोग से "एक पेड़ मां के नाम - वृहद वृक्षारोपण" कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ एवं "वृक्षारोपण" कर उपस्थित जनसमुदाय से संवाद किया।
उक्त अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक जी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेंद्र नागेश , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ऋचा स्थापक जी, सुश्री अंजु शुक्ला जी, युवामोर्चा प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री प्रियांक जैन, जिला उपाध्यक्ष बीजेपी श्री कीरत सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह राजपूत, वरिष्ठनेता श्री धर्मपाल सिंह राजपूत, श्री गौरीशंकर खेमरिया जी सहित बड़ी संख्या में शालेय छात्र - छात्राएं, जनप्रतिनिधिगण/ महिला स्व सहायता समूह की सदस्य गण, अधिकारी/कर्मचारी गण, स्थानीय सरपंच गण व सम्मानीय ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में विगत दिवस भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री @NitinNabin जी की अध्यक्षता में आयोजित नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारीगण, प्रदेश अध्यक्षों एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक में माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों एवं कार्ययोजनाओं के संबंध में मान. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मान. श्री @blsanthosh जी, सह-संगठन महामंत्री मान. श्री @shivprakashbjp जी, मान. श्री @saudansinghbjp जी, मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश प्रभारी मान. श्री @bjpdrmahendra जी एवं मान. प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
@BJP4India@BJP4MP