मध्यप्रदेश में अवैध जहरीली शराब से मौतें हो रही हैं और मुख्यमंत्री जी अपने मित्र आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
@DrMohanYadav51 जी, अपनी मित्रता निभाने के चक्कर में और कितनी जिंदगियाँ उजाड़ोगे? क्या कमीशन की पेटी आपके घर तक भी पहुँच रही है, इसलिए आप चुप हैं?
@INCIndia@INCMP
#US13163
बेटे की जान गई, पिता की आँखों की रोशनी, मोहन यादव सरकार के भ्रष्ट सिस्टम ने एक परिवार को बेसहारा कर दिया!
@DrMohanYadav51 जी, जहरीली अवैध शराब से आखिर और कितने घर उजड़ने के बाद आपकी सरकार जागेगी?
@INCIndia@INCMP#US13162
मोहन यादव जी, आखिर कब तक अपने मित्र को बचाने के लिए जहरीली शराब से हो रही मौतों को छुपाते रहेंगे?
@DrMohanYadav51 जी, हर बार जांच और कार्रवाई का दिखावा होता है, लेकिन आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? क्या इस अवैध कारोबार का कमीशन आप तक भी पहुँच रहा है?
@CMMadhyaPradesh@JagdishDevdaBJP@INCIndia@INCMP
#US13161
देवास में जहरीली शराब से हुई मौतों का मामला छुपाने में प्रशासन ने कोई कसर नहीं छोड़ी!
पहले दूषित पानी का हवाला दिया गया और मामला सामने आने के बाद शराब के ठेकों से स्टॉक हटाया गया।
@DrMohanYadav51 जी, प्रशासन जनता के अधिकारों और जीवन की रक्षा के लिए है या जहरीली शराब के कारोबारियों को बचाने के लिए?
@CMMadhyaPradesh@JagdishDevdaBJP@INCIndia@INCMP
#US13160
आज देवास जिले के ग्राम चंदाना पहुँचने के पश्चात अमलतास अस्पताल में जहरीली शराब के कारण ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मरीजों से मुलाकात की, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि कई परिवारों की ज़िंदगी उजड़ने का दर्द है। पीड़ित परिवारों को न्याय मिले, दोषियों को कड़ी सज़ा मिले और भविष्य में ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जवाबदेही तय करना बेहद ज़रूरी है।
@CMMadhyaPradesh@JagdishDevdaBJP@INCIndia@INCMP
#US13159
आज देवास जिले के ग्राम चंदाना पहुँचकर जहरीली शराब से हुई दुखद मौतों के बाद मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
कांग्रेस विधायक दल की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹50,000 की सहायता राशि प्रदान की तथा मुख्यमंत्री से बात कर प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता देने और इस गंभीर घटना के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की माँग की।
इस दुःख की घड़ी में कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है।
@CMMadhyaPradesh@JagdishDevdaBJP@INCIndia@INCMP
#US13158
माफ़ीवीरों की नहीं, शूरवीरों की पार्टी है कांग्रेस!
तानाशाही के चरम पर पहुँच चुकी यह सरकार शायद भूल गई है कि कांग्रेस ने देश की आज़ादी के लिए अंग्रेजों की लाठियाँ और गोलियाँ खाई हैं। जब हम गोरों से नहीं डरे, तो भाजपा के गुंडों की लाठियों से क्या डरेंगे?
एक सुनियोजित साज़िश के तहत भाजपा के गुंडों ने कांग्रेस कार्यालय पर पथराव किया, जिसमें ANI के वरिष्ठ पत्रकार श्री संदीप सिंह जी एवं किसान कांग्रेस के श्री बालकिशन धाकड़ जी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मोदी-मोहन जी, जनता सब देख रही है और सब याद रखा जाएगा।
@DrMohanYadav51@BJP4MP@INCMP
#US13157
दिल्ली के हर व्यापारी से: हम आपसे प्यार करते हैं, आपकी बात सुन रहे हैं।
मेट्रो सरकार ने बंद की, सड़कें सरकार ने सील की, राजधानी पर ताला सरकार ने लगाया।
जब वोट ही चोरी हो जाए, तो कुछ भी सुरक्षित नहीं - न आपकी दुकान, न आपकी बचत, न आपके बच्चों का भविष्य।
मोदी जी से कहिए - आरोपी नंबर 4, ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा।
- जननायक @RahulGandhi जी
@INCIndia@INCMP
कांग्रेस पार्टी को सभ्य भाषा का ज्ञान देने से पहले भाजपा अपने गिरेबान में झाँके!
भाजपा जनता को महंगाई, गरीबी और बेरोज़गारी जैसे अहम मुद्दों से भटकाना चाहती है। जनता के बुनियादी सवालों का जवाब देने के बजाय छोटे-छोटे मुद्दों को उछालकर असली समस्याओं से ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है।
जनता को मुद्दों से भटकाने के बजाय भाजपा को महंगाई, बेरोज़गारी और गरीबी पर जवाब देना चाहिए।
@RahulGandhi@INCIndia@INCMP
#US13156
न्यूक्लियर प्लांट बनाने के लिए कागज़ों में फर्जीवाड़ा कर रही है भाजपा सरकार!
जनता के विरोध के बावजूद रीवा में न्यूक्लियर प्लांट लगाने के लिए सरपंच के नाम से फर्जी पत्र लगाए जा रहे हैं। वहीं, आदिवासियों के पट्टे निरस्त किए जा रहे हैं।
आखिर जनता की सहमति और आदिवासियों के अधिकारों की अनदेखी क्यों की जा रही है? सरकार को इन गंभीर आरोपों पर जवाब देना चाहिए।
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51@rshuklabjp@INCIndia@INCMP
#US13155
भाजपा सरकार शर्म करो, शर्म नहीं तो डूब मरो!
केन-बेतवा परियोजना में मुख्यमंत्री जी द्वारा जाँच कराने के वादे के बावजूद कमेटी गठित नहीं हुई, वहीं मुआवज़े में बंदरबाँट के आरोप लग रहे हैं। दूसरी ओर, 24 वर्षीय दिव्या अहिरवार 24 दिनों से जेल में बंद हैं।
भाजपा सरकार में सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मध्यप्रदेश को बचाने के लिए इस सरकार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करनी होगी!
@narendramodi@DrMohanYadav51@CollectorPanna@SP_SPPANNA@RahulGandhi@INCIndia@INCMP
#US13154
आम जनता की लाशों पर उद्योगपतियों का साम्राज्य खड़ा करना चाहती है भाजपा सरकार!
विदेशों में जब न्यूक्लियर पावर प्लांट बंद किए जा रहे हैं, तो भाजपा सरकार नियमों को ताक पर रखकर घनी आबादी के बीच पावर प्लांट क्यों लगाना चाहती है?
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51@rshuklabjp@INCIndia@INCMP
#US13154
मोदी-शाह के दबाव में काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव!
भाजपा सरकार नियमों की धज्जियाँ उड़ाकर मध्यप्रदेश में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाना चाहती है। स्थानीय लोगों की चिंताओं और पर्यावरणीय सुरक्षा को दरकिनार कर सरकार जनता के स्वास्थ्य को जोखिम में डाल रही है।
सरकार स्पष्ट करे कि आखिर क्यों नियमों को ताक पर रखकर रीवा में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाया जा रहा है?
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51@rshuklabjp@INCIndia@INCMP
#US13153
विकास के नाम पर हो रहे विनाश का हम विरोध करते हैं!
भाजपा सरकार ने न पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों का समुचित आकलन किया और न ही जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया। घनी आबादी के बीच Nuclear Power Plant लगाकर सरकार लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को गंभीर खतरे में डाल रही है। जनहित और पर्यावरण की अनदेखी कर थोपा जा रहा यह प्रोजेक्ट स्वीकार्य नहीं है।
@DrMohanYadav51@rshuklabjp@INCIndia@INCMP
#US13151
आदिवासी, दलित और किसानों के घर उजाड़कर प्लांट लगाना चाहती है भाजपा सरकार!
ग्रामीण विस्थापन के विरोध में जल सत्याग्रह कर रहे हैं, अपने हक और जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार कागजों में फर्जीवाड़ा कर रही है। ग्रामीणों की आवाज सुनने के बजाय उन्हें उजाड़ने पर आमादा है। आखिर विकास के नाम पर गरीबों के घर और अधिकार छीनना कब बंद होगा?
@DrMohanYadav51@rshuklabjp@INCIndia@INCMP
रीवा, सतना एवं पन्ना दौरे के उपरांत भोपाल स्थित आवास पर पत्रकार साथियों को संबोधित किया।
इस दौरान दौरे में सामने आई जनसमस्याओं, स्थानीय मुद्दों और प्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से अपनी बात रखी।
@INCIndia@INCMP#US13149
आज भोपाल में परमपूज्य श्री रावतपुरा सरकार जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
माँ ललिता देवी की कृपा से देश एवं मध्यप्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए उनके द्वारा किया जा रहा अनुष्ठान सिद्ध हो, यही कामना है।
कल देर रात कटनी में कटनी एक्शन कमेटी द्वारा पीपीपी मॉडल मेडिकल कॉलेज के विरोध एवं अन्य मांगों को लेकर आयोजित जन सत्याग्रह में शामिल हुआ।
सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज़ और उनके संघर्ष के साथ खड़ा हूँ। छात्रों के बेहतर भविष्य और कटनी में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा की मांग को मजबूती से उठाना जरूरी है।
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51@rshuklabjp@INCIndia@INCMP
#US13147