इस व्याख्यान में लोककथा और आख्यान को नारीवादी दृष्टिकोण से समझने तथा लैंगिकता, संस्कृति, प्रतिनिधित्व और महिलाओं के जीवनानुभवों से जुड़े प्रश्नों पर विचार-विमर्श मंथन हुआ। कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में हुआ।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज के महिला अध्ययन केंद्र की ओर से मंगलवार को कला संकाय स्थित तिलक भवन में “Folklore and Narrative: A Feminist Lens” (लोककथा और आख्यान : एक नारीवादी दृष्टि) विषय पर वार्षिक व्याख्यान किया गया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज के तिलक भवन में सोमवार को राजभाषा अनुभाग की ओर से लोक गायन और नाट्य मंचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. आशीष खरे, अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. अजय जैतली और प्रो. जया कपूर मौजूद रहीं।