मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में गोरखपुर स्मार्ट सिटी की अवधारणा के अनुरूप एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और विकसित शहर के रूप में तेजी से उभर रहा है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर तथा कारीगरों को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सशक्त युवा और आत्मनिर्भर कारीगर विकसित एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश की मजबूत आधारशिला बन रहे हैं।
गोरखपुरवासियों ने मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर–पैडलेगंज 6-लेन फ्लाईओवर तथा देवरिया बाईपास की ओर 4-लेन विस्तार कार्य से शहर को यातायात जाम से बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन अधिक तेज, सुरक्षित एवं सुगम होगा।
डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से संभल की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मसाला एवं खाद्य उत्पादों का निर्माण कर स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन रही हैं।
नए उत्तर प्रदेश की ग्रोथ कैपिटल - नया गोरखपुर!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में गोरखपुर आज आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी, सुदृढ़ आधारभूत संरचना और औद्योगिक विकास का नया अध्याय लिख रहा है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक नागरिक सुविधाओं के एक आदर्श मॉडल के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है।
मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, समृद्ध गोरखपुर
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज गोरखपुर में ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक 6-लेन फ्लाईओवर तथा देवरिया बाईपास की ओर 4-लेन विस्तार कार्य सहित ₹995 करोड़ से अधिक लागत की 14 लोककल्याणकारी विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
संवेदनशील नेतृत्व...
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज @GorakhnathMndr परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं एवं संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।
#JantaDarshanUP
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव धाम का विकास श्री काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर कर रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के प्रभावी नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षकों के कल्याण और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। अब प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षक भी गुणवत्तापूर्ण कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
यह पहल शिक्षकों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उनके जीवन को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संवेदनशील शासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार निरंतर शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है।
फ्लाईओवर, सड़कें, जगमग शहर
गोरखपुर में विकास की नई लहर..
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के जनपदों को आधुनिक आधारभूत सुविधाओं से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित एवं संवर्धित करने का कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहा है।
इसी क्रम में गुरु गोरखनाथ की पावन नगरी गोरखपुर को विकास की नई सौगात देते हुए ₹995 करोड़ से अधिक लागत की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इनमें शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक 6 लेन फ्लाईओवर तथा देवरिया बाईपास को जोड़ने वाले 4 लेन फ्लाईओवर जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण भी शामिल है। इन परियोजनाओं से गोरखपुर की आधारभूत संरचना और अधिक सुदृढ़ होगी, आवागमन सुगम बनेगा तथा व्यापार, निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
आधुनिक शहरी विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और जनसुविधाओं के विस्तार के साथ गोरखपुर आज तेजी से एक स्मार्ट, सुव्यवस्थित और विकसित शहर के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि विकास और विरासत के समन्वय से प्रत्येक जनपद को नई पहचान एवं नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए।
📌 कार्यक्रम विवरण
🗓️ दिनांक: 23 जुलाई, 2026
🕙 समय: प्रातः 10:30 बजे
📍 स्थान: देवरिया बाईपास रोड, गोरखपुर
Under the leadership of Chief Minister @myogiadityanath Ji, Uttar Pradesh is emerging as a major hub for electronics and high-tech manufacturing.
From mobile phones and electronic components to semiconductors, AI, robotics and Industry 4.0, Uttar Pradesh is driving the next phase of India’s technology-led growth.
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में महिला सशक्तीकरण और बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 'रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना' के क्रियान्वयन को मंजूरी प्रदान की गई।
विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं, मेडिकल शिक्षा और शोध के माध्यम से एम्स, गोरखपुर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है और प्रदेश के सुदृढ़ होते हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का सशक्त उदाहरण है।
गोरखपुर उर्वरक कारखाना पूर्वी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक पुनर्जागरण का प्रतीक बन चुका है।
7 दिसंबर 2021 को राष्ट्र को समर्पित यह संयंत्र आज प्रतिदिन 2,200 मीट्रिक टन अमोनिया एवं 3,850 मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन कर रहा है।