बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे और पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को एक बार फिर से चुनावी मोर्चे पर उतार दिया है। हाथरस के सादाबाद में रैली और कार्यकर्ता सम्मेलन के बीच आकाश आनंद अपने चुनावी संबोधन में बेहद आक्रामक नजर आए। उन्होंने यूपी की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. विज्ञापनों पर खर्च, पेपर लीक, खाली पद, कानून-व्यवस्था.. कोई मुद्दा ऐसा नहीं था जिसपर आकाश ने रिआयत बरती हो. लेकिन सबसे दिलचस्प रहा ‘यूपी के दो लड़कों’ को अंकल कहकर बुलाना. अब सवाल यह है कि क्या आकाश आनंद की यह वापसी बसपा में नई जान फूंक पाएगी? पिछले विधानसभा चुनाव में महज 1 सीट और 13 फीसदी वोट शेयर पर सिमट चुकी बसपा के लगातार घटते पार्टी के जनाधार को क्या आकाश आनंद संभाल पाएंगे? क्या मायावती का सोशल मीडिया रुख और आकाश का आक्रामक अंदाज वोटर को 'हाथी' के साथ कदमताल के लिए रजामंद कर पाएगा? #akashanand #samajwadiparty #akhileshyadav #BSP #mayawati #BJP #yogiadityanath @NeerajGupta20@imkubool
2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वाराणसी की 8 में से सभी सीटों पर कब्जा किया. जिसमें 1 शिवपुर की सीट सहयोगी अपना दल एस ने जीती थी. लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले क्या हैं वाराणसी में विधायकों के समीकरण ये जानने के लिए UP Tak की सीरीज "मूड क्या है" वाराणसी पहुंची है. वाराणसी के स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि भाजपा का वाराणसी में सारे काम का क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खाते में है ना कि विधायकों के खाते में है. वहीं विपक्ष की रणनीति को लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी अगर गैर यादव - मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव लगाती है तो उसे चुनाव में बड़ा फायदा मिल सकता है. वहीं वर्ष 2022 में सभी 8 सीटों में से 7 भारतीय जनता पार्टी और एक उनके सहयोगी दल अपना दल सोनेलाल के खाते में थी। पिंडरा से bjp विधायक अवधेश सिंह, अजगरा से भाजपा विधायक टी राम, रोहनिया से अपना दल सोनेलाल के सुनील पटेल, शिवपुर विधानसभा से भाजपा विधायक अनिल राजभर, सेवापुरी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नील रतन पटेल नीलू, उत्तरी विधानसभा से भाजपा विधायक रविंद्र जायसवाल, दक्षिणी विधानसभा से भाजपा विधायक नीलकंठ तिवारी और कैंट विधानसभा से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जीत हासिल की थी। तो 2017 में भी इसी तरह की क्लीन स्वीप देखने को मिली थी। #varanasi #narendramodi #BJP #samajwadiparty
बसपा नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने कांग्रेस पार्टी के नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला. आकाश आनंद ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में संविधान के नाम पर जीतने के बाद संसद में संविधान का मुद्दा नहीं उठाया. आकाश आनंद ने राहुल गांधी को राहुल अंकल बोला और सीधे तौर पर कांग्रेस और भाजपा की नीतियों और कार्यशैली को एक समान बताया. आकाश आनंद की हाथरस में हुई सभा के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. #akashanand #bsp #mayawati #rahulgandhi #congress
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी पहली जनसभा में बसपा के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला. अखिलेश यादव पर तंज करते हुए आकाश आनंद ने अखिलेश अंकल कहकर संबोधित किया. आकाश आनंद ने जहां सपा सरकार के कामों पर हमला किया तो साथ ही साथ PDA के मतलब पर भी तंज किया. #akashanand #samajwadiparty #akhileshyadav #BSP #mayawati
अबान की अंतिम विदाई के लिए उमर और अली के प्रयागराज पहुंचने के दौरान उनके काफिले को लेकर भी कई विवाद सामने आए। प्रतापगढ़ और प्रयागराज के टोल प्लाजा पर कथित तौर पर बैरियर तोड़ने, टोल टैक्स नहीं देने और कर्मचारियों से अभद्रता के आरोप लगे हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#AbaanAhmed #AtiqAhmed #UmarAhmed #TollPlazaInciden #Prayagraj #pratapgarh #Kasarimasari #AtiqAhmedFamily t #lucknow #NawabganjTollPlaza #PrayagrajNews #UPNews #UttarPradeshNews #ViralVideo #BreakingNews #latestnews
मेरठ की सरधना विधानसभा से अतुल प्रधान सपा के विधायक हैं। यहां उनके खिलाफ बीजेपी से पूर्व विधायक संगीत सोम चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा सपा, बीजेपी, बसपा और आजाद समाज पार्टी से कई लोग टिकट मांग रहे हैं। जानिए, सरधना में कौन-सी पार्टी किस पर दांव खेल रही है? #Sardhana #Meerut #UPPolitics #AtulPradhan #SangeetSom
भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र की है. पर्वतपुर गांव के रहने वाले प्रियांशु सिंह अपनी मां विनीता सिंह के साथ बाइक से अमवा गए थे. दोनों बाइक से जा रहे थे. तभी रास्ते में एक छुट्टा सांड आ गया. सांड ने अचानक मां-बेटे पर हमला कर दिया. घायल मां-बेटे को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. हालत गंभीर थी. डॉक्टरों ने दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया. मां और बेटे को बेहतर इलाज की उम्मीद में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. इलाज के दौरान पहले बेटे प्रियांशु की मौत हुई और फिर मां विनीता की भी जान चली गई.
#bhadohi #sandnews #accident #upnews
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के एमएसएमई (MSME) सेक्टर को लेकर बड़ा आंकड़ा साझा किया है। सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां सक्रिय रूप से काम कर रही हैं, जो करोड़ों लोगों को रोजगार देने के साथ-साथ यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। जानिए सीएम योगी के संबोधन की मुख्य बातें और एमएसएमई उद्यमियों के लिए सरकार की योजनाएं।
#CMYogi #YogiAdityanath #UPMSME #MSME #AtmanirbharUP #ODOP #UPNews #UPGovt #InvestInUP #EmploymentInUP
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ODOP) योजना पर बड़ा बयान देते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत और राज्य की आर्थिकी की रीढ़ बताया है। सीएम योगी ने ODOP 2.0 के तहत लोकल कारीगरों और उद्योगों को वैश्विक बाजार, वित्तीय मदद व ई-कॉमर्स से जोड़ने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय स्वादों को पहचान दिलाने के लिए 'एक जनपद-एक व्यंजन' (ODOC) शुरू करने की बात कही। जानिए सीएम योगी के भाषण और नई नीतियों की पूरी जानकारी।
#CMYogi #YogiAdityanath #ODOP #ODOP20 #ODOC #AtmanirbharUP #LocalToGlobal #VocalForLocal #UPNews
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास मॉडल, दूरदर्शी नीति (Vision) और सही कार्य संस्कृति (Soch) पर खुलकर बात की। सीएम योगी ने राज्य को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और 'विकसित यूपी 2047' के लक्ष्य पर जोर देते हुए कहा कि बिना सही सोच के विकास संभव नहीं है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सुशासन पर कड़ा संदेश दिया। जानिए सीएम योगी के संबोधन की प्रमुख बातें।
#CMYogi #YogiAdityanath #UPPolitics #ViksitUP2047 #UPGovt #GoodGovernance #UPNews #BreakingNews #AtmanirbharBharat