अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उनका मासिक बिजली बिल प्रत्येक माह निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराया जाएगा। बिल की सूचना आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS/WhatsApp के माध्यम से भेजी जा रही है, जिससे आप समय पर बिल प्राप्त कर उसका भुगतान कर सकें। यदि आपका मोबाइल नंबर अभी तक अपडेट नहीं है या बदल गया है, तो उसे जल्द से जल्द अपडेट कराएं, ताकि बिल, भुगतान एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर प्राप्त होती रहें। जिम्मेदार उपभोक्ता बनें, समय पर बिल भुगतान करें।
#UPPCL #SmartMeter #SmartConsumer #DigitalUP #BillPayment #ConsumerAwareness
@CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl
Electricity theft affects honest consumers and the power distribution system. If you notice any suspicious or unauthorized electricity usage, report it easily and confidentially through Bijli Mitra on the UPPCL website. Your awareness can help ensure a fair and reliable power supply for all.
#UPPCL #BijliMitra #StopPowerTheft #ReportElectricityTheft
@CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl
प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण विद्युत मांग में काफी वृद्धि हुई है। ऐसे समय में दिनांक 18 जून 2026 की शाम को सिंगरौली क्षेत्र की दोनों उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों में अर्थ फॉल्ट के कारण ट्रिपिंग हुई, जिसके परिणामस्वरूप एन0टी0पी0सी0 की रिहंद तापीय विद्युत स्टेशन की तीनों इकाइयाँ प्रभावित हुईं, जिससे 3000 मेगावाट उत्पादन प्रभावित हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश का लगभग 950 मेगावाट विद्युत हिस्सा प्रभावित रहा।
इसके अतिरिक्त, केंद्रीय सेक्टर की ज्वाइंट वेंचर की घाटमपुर यूनिट-2(660 मेगावाट)एवं खुर्जा यूनिट 2(660 मेगावाट),तथा निजी क्षेत्र की ललितपुर तापीय परियोजना यूनिट-3 (660 मेगावाट), अनपरा-सी यूनिट-1 600 मेगावाट, एवं रोजा यूनिट-1 (300 मेगावाट) भी तकनीकी कारणों से प्रभावित हुई। राज्य विद्युत उत्पादन निगम की ओबरा-सी यूनिट-2 एवं हरदुआगंज-डी यूनिट-9 भी तकनीकी कारणों से प्रभावित रही जिसे सफलतापूर्वक पुनः चालू कर लिया गया है। उपरोक्त कारण से विद्युत मांग को पूरा करने में चुनौतियां आयीं है।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा विद्युत उपलब्धता बनाए रखने के लिए अन्य उपलब्ध स्रोतों से अतिरिक्त विद्युत की व्यवस्था का निरंतर प्रयास किया जा रहा हैं तथा विद्युत व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है। प्रदेश में बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।
@CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl
उपभोक्ता की शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए पूर्वांचल वितरण निगम की टीम ने आवश्यक कार्रवाई की और शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल की। उपभोक्ता ने त्वरित समाधान के लिए विभाग का आभार व्यक्त किया। हर उपभोक्ता तक सुरक्षित, सुचारु और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।
#UPPCL #PuVVNL #ConsumerFirst
@CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl@PuVVNLHQ
दक्षिणांचल वितरण निगम द्वारा आयोजित स्मार्ट मीटर सेवा शिविरों में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जुड़ी सेवाओं का सरल और त्वरित समाधान उपलब्ध कराया जा रहा है। इन शिविरों में स्मार्ट मीटर शिकायतों का निस्तारण, बिल संबंधी सहायता, मोबाइल नंबर अपडेट और डिजिटल सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर प्रदान की जा रही है।
#UPPCL #DVVNL #SmartMeterSevaCamp #SmartMeter #ConsumerFirst
@CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl
उपभोक्ताओं को सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए ऊर्जा विभाग की टीमें रात में भी मेंटेनेंस कार्यों में निरंतर जुटी रहती हैं।कर्मचारियों की तत्परता और समर्पण से बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा रहा है। आपकी सुविधा और संतुष्टि ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#UPPCL #PowerForProgress #NightDuty
@CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl
पश्चिमांचल वितरण निगम द्वारा आयोजित स्मार्ट मीटर सेवा शिविरों में उपभोक्ताओं को त्वरित, सरल और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन शिविरों के माध्यम से स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान, बिल संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट एवं डिजिटल सेवाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर प्रदान की जा रही है।
#UPPCL #PVVNL #SmartMeter #SmartMeterSevaCamp #ConsumerService
@CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl@PVVNLHQ
मध्यांचल वितरण निगम के जनपद सुल्तानपुर के 33/11 के०वी० उपकेन्द्र टी०पी० नगर से पोषित नरायनपुर एवं प्लाई फैक्ट्री फीडर की बिजली आपूर्ति 33 के०वी० लाइन निर्माण कार्य के कारण दिनांक 19.06.2026 को प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान नरायनपुर, पयागीपुर, लक्ष्मणपुर, प्लाई फैक्ट्री एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आपके धैर्य एवं सहयोग के लिए धन्यवाद।
#MVVNL #UPPCL
@CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl@MVVNLHQ@mvvnlsultanpur
हमारे बिजलीकर्मी हर परिस्थिति में उपभोक्ताओं की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों का पालन कर हम न केवल बिजलीकर्मियों को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि उपभोक्ताओं तक सुरक्षित, सुचारु और निर्बाध बिजली आपूर्ति भी सुनिश्चित करते हैं।
#UPPCL #LineManSafety #SafetyFirst #PowerSafety
@CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl
ट्रांसफार्मर की सही और सुरक्षित कार्यप्रणाली के लिए उसकी अर्थिंग को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभागीय टीम द्वारा नियमित रूप से अर्थिंग में पानी डाला जा रहा है, जिससे बिजली आपूर्ति सुरक्षित और सुचारू बनी रहे।
#UPPCL#PowerMaintenance #ReliableElectricity
@CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl