उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती – 2025 की लिखित परीक्षा में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण दिनांक- 17.08.2026 से प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रारंभ हो रही है । अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) का प्रवेश पत्र व आवेदन पत्र बोर्ड की बेवसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow पर दिये गये लिंक पर जाकर अपना प्रवेश पत्र व आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र व आवेदन पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक - https://t.co/x1Lp8IiBdg
विस्तृत सूचना/विज्ञप्ति के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें ।
- परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस मोटर परिवहन शाखा में मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन के 176 रिक्त पदों के सापेक्ष संपन्न विभागीय परीक्षा में अन्तिम रुप से चयनित अभ्यर्थियों का चयन परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया है । अभ्यर्थीगण बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना पी0एन0ओ0 नंबर व जन्म तिथि डालकर अपना परिणाम देख सकते है ।
अभ्यर्थी अपने अंक दिनांक- 14.08.2026 से 23.08.2026 तक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से देख सकते हैं ।
परिणाम देखने हेतु लिंक- https://t.co/OZmaEqU0wg
विस्तृत सूचना/विज्ञप्ति के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें।
- परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा प्रचलित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती - 2025 के सम्बन्ध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यू ट्यूब पर Mohit Sir Gurukul (@Mohitsirgurukul) द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी के संबंध में “UP Police Constable Result Scam । Booklets मे हुआ घोटाला” का वीडियों टाइटल लगाकर वीडियो वायरल किया है जिसमे सही बुकलेट नम्बर डालने पर गलत आंसर की (key) प्रदर्शित होने की बात कही जा रही है । इस प्रकार बिना किसी साक्ष्य अथवा तथ्य के भ्रामक वीडियो वायरल किया जा रहा हैं जिस कारण जनमानस तथा अभ्यर्थियों के मन मे परीक्षा की शुचिता को लेकर भ्रम पैदा हो रहा है । बिना तथ्यो की सही जानकारी किये हुए उपरोक्त यू ट्यूब चैनल द्वारा भ्रामक सूचनाएं फैलाने के सम्बन्ध में दिनांक- 03.08.2026 को थाना हुसैनगंज पुलिस कमिश्नरेट जनपद लखनऊ में मु0अ0स0- 133/2026 धारा- 221,292 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा – 66 डी0 आई0टी0 एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
सभी से अपील है कि यदि कोई साक्ष्य या तथ्यात्मक आधार न हो तो कृपया ऐसे वीडियो प्रसारित न करें जिस पर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाए । यदि आप किसी भी प्रकार के तथ्यात्मक एवं पुष्टिकारक साक्ष्य रखते हैं तो उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को उपलब्ध कराएं । अभ्यर्थी ऐसे भ्रामक संदेशों/वीडियो से सावधान रहें ।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ,
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती – 2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्मतिथि अंकित कर देख सकते हैं । लिखित परीक्षा में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) की कार्यवाही दिनांक- 17-08-2026 से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है तथा अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) माह सितम्बर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
इस भर्ती का अंतिम चयन परिणाम प्रकाशित होने के पश्चात अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंक बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित लिंक के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने की कार्रवाई की जाएगी, जिसकी तिथि एवं प्रक्रिया से यथा समय अवगत कराया जाएगा।
लिखित परीक्षा परिणाम हेतु लिंक- https://t.co/6pNDqpYEM9
विस्तृत जानकारी के लिये बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें ।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 हेतु दिनांक- 08,09,10 जून, 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा के प्रश्नों पर अभ्यर्थियों से साक्ष्य आधारित आपत्तियां दिनांक- 20.06.2026 से 23.06.2026 तक आमंत्रित की गयी थी । अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा परीक्षणोपरांत अंतिम उत्तर कुंजी का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि व प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की सहायता से लॉगिन करके उत्तर कुंजी दिनांक- 05.08.2026 तक देख सकते हैं ।
उत्तर कुंजी देखने हेतु लिंक- https://t.co/2iYOWL0X4t
विस्तृत विज्ञप्ति/सूचना के लिये बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSyHyY का अवलोकन करें ।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती -2025 की लिखित परीक्षा में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत अंक (Normalised Score) प्राप्त करने का लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। प्रसामान्यीकृत अंक देखने की प्रकिया हेतु विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाइट "https://t.co/nBi6mjSKxL" पर उपलब्ध है।
प्रसामान्यीकृत अंक देखने हेतु लिंक- https://t.co/8BIBxc2UOz
-परीक्षा नियंत्रक
उ० प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ l
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती -2025 की लिखित परीक्षा में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत अंक (Normalised Score) प्राप्त करने का लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर दिनांक 22.07.2026 को प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 21.08.2026 तक उपलब्ध रहेगा। प्रसामान्यीकृत अंक देखने की प्रकिया हेतु विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाइट "https://t.co/AP30TX3BGX" पर उपलब्ध है।
-परीक्षा नियंत्रक
उ० प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ l
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं आरक्षी नागरिक पुलिस / पीएसी के पदों पर कुशल खिलाड़ियों की सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत
प्राप्त आवेदन पत्रों की संवीक्षा में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियो के अभिलेखो की संवीक्षा एवं खेल कौशल परीक्षण तथा खेल प्रमाण पत्रों के मूल्यांकन की कार्यवाही के उपरान्त, उपयुक्त पाये गये अभ्यर्थियो के खेल प्रमाण पत्रों के सत्यापन के उपरान्त,खेल कौशल परीक्षण तथा खेल प्रमाण पत्रों मे प्राप्त अंको की श्रेष्ठता के आधार पर
संगत सेवा नियमावली के सुसंगत प्रावधानों के अधीन बोर्ड द्वारा उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं आरक्षी नागरिक पुलिस/पीएसी के पदों पर कुल 25 खेल विधाओं (25 पुरूष खेल विधाओं एवं 23 महिला खेल विधाओं) के सापेक्ष कुशल खिलाड़ी कोटे मे खेल विधा के अर्न्तगत चयनित पुरूष / महिला अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट https://t.co/jTxRDMII6c पर प्रर्दशित की जा रही है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई देता है।
-परीक्षा नियंत्रक
उ० प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ l
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती -2025 के अन्तर्गत दिनांक 14 व 15 मार्च 2026 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के उपरान्त अग्रिम चरणों में सफल पाये गये अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों (Score) के श्रेष्ठताक्रम एवं आरक्षण के लम्बवत एवं क्षैतिज नियमों के अनुसार, अंतिम रूप से चयनित 4543 अभ्यर्थियों की पदवार समेकित एवं श्रेणीवार चयन सूचियां एवं तत्संबंधी विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/IGN26c3mXs पर जारी कर दी गई है ।
अन्तिम चयन परिणाम हेतु लिंक- https://t.co/ixRtYYxUwa
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई देता है।
लिखित परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उनके प्रसामान्यीकृत अंक (Normalised Score) बोर्ड की वेबसाइट पर दिनांक 22.07.2026 से प्रदान किए जाने वाले लिंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
-परीक्षा नियंत्रक
उ० प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ l
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा प्रचलित उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती -2025 परिणाम के सम्बन्ध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X(ट्विटर) Justice X (User id- @indep150847) द्वारा बिना किसी साक्ष्य अथवा तथ्य के पूर्णतया निराधार, भ्रामक एवं मनगढ़ंत ट्वीट किया गया है जिसके सम्बन्ध मे दिनांक- 10.07.2026 को थाना हुसैनगंज जनपद कमिश्नरेट लखनऊ में मु0अ0स0- 111/2026 धारा- 221,292,353(1)(b) भारतीय न्याय संहिता व 66 डी आई0टी0 एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। यदि आपके पास कोई साक्ष्य या तथ्यात्मक आधार न हो तो कृपया ऐसे ट्वीट न करें जिस पर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाए। यदि आप किसी भी प्रकार के तथ्यात्मक एवं पुष्टिकारक साक्ष्य रखते हैं तो उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को उपलब्ध कराएं। अभ्यर्थी ऐसे भ्रामक संदेशों से सावधान रहें। ऐसी भ्रामक व तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
-परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के अंतर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) हेतु अभ्यर्थियों के अनुरोध पर उनकी सुविधा हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करने का लिंक दिनांक 09.07.2026 से बोर्ड की वेबसाइट https://t.co/l2LtxSzfow पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
अभ्यर्थी विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड,
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice@HomeGuardsUP
उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के अन्तर्गत लिखित परीक्षा में अर्ह अभ्यर्थियों की अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) का प्रवेश पत्र बोर्ड की बेवसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी दिये लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन संख्या एवं जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक- https://t.co/IU0DLuez0b
अभ्यर्थी विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड,
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice@HomeGuardsUP
उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के अन्तर्गत लिखित परीक्षा में अर्ह अभ्यर्थियों की अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) की कार्यवाही प्रदेश के समस्त जनपदों में स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स में दिनांक 13.07.2026 से प्रारम्भ हो रही है। अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण का प्रवेश पत्र दिनांक 06.07.2026 से बोर्ड की बेवसाइट पर दिये लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड,
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice@HomeGuardsUP
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा प्रचलित उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट -2025 की लिखित परीक्षा परिणाम के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आई डी rahul_rajput_70888 (Rahul Kumar Rajput) व amit_kushwah_thakur154 (amit kushwah) द्वारा भर्ती बोर्ड द्वारा अभ्यर्थी हेतु घोषित शॉर्टलिस्टिंग के संबंध में मूल इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज को एडिट कर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की गईं ।
बोर्ड द्वारा उक्त प्रसारित सूचनाएं गलत व कूटरचित पायी गईं । इनसे जनसामान्य एवं अभ्यर्थियों के बीच गलत जानकारी प्रसारित की गई।
अतः उपरोक्त सोशल मीडिया हैंडलों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभ्यर्थी कृपया ऐसे भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें। ऐसी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड,
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice@HomeGuardsUP
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अन्तर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा (पी०ई०टी०) के परीक्षा केन्द्र 12 वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर में वर्षा के कारण शारीरिक दक्षता परीक्षा (पी०ई०टी०) का पुनर्निर्धारित परीक्षा केन्द्र एवं तिथियों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सूचना का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट https://t.co/l2LtxSzfow पर किया गया है।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांक 25/04/2026, 26/04/2026 एवं 27/04/2026 को होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्मतिथि अंकित कर देख सकते हैं ।
लिखित परीक्षा परिणाम हेतु लिंक- https://t.co/ZMX47XcLOf
विस्तृत जानकारी के लिये बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें ।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice@HomeGuardsUP
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांक 25/04/2026, 26/04/2026एवं 27/04/2026 को होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा के प्रश्नों पर अभ्यर्थियों से साक्ष्यधारित आपत्तियां दिनांक 07.05.2026 से 10.05.2026 तक आमंत्रित की गयी थी । अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा परीक्षणोपरांत अंतिम उत्तर कुंजी का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना अनुक्रमांक, जन्मतिथि व प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की सहायता से लॉगिन करके उत्तर कुंजी देख सकते हैं ।
उत्तर कुंजी देखने हेतु लिंक-https://t.co/yzEieUEtXQ
विस्तृत विज्ञप्ति/सूचना के लिये बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें ।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice@HomeGuardsUP
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी-PET) की कार्यवाही दिनांक 29.06.2026 से प्रारम्भ हो रही है। शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी-PET) का प्रवेश पत्र बोर्ड की बेवसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन संख्या एवं जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक- https://t.co/97KszcTMWX
अभ्यर्थी विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSyHyY का अवलोकन करें।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड,
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice