उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक हैंडल। किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए 112 डायल करें।
Official Handle of Uttarakhand Police. For any emergency help, Dial 112.
सड़क पर दौड़ती गाड़ियों के बीच फंसी 'नन्हीं जान' के लिए रक्षक बने उत्तराखण्ड पुलिस के जवान...
ड्यूटी के दौरान जवानों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी रुकवाई और सूझबूझ से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।
#UttarakhandPolice
नियमित बीट भ्रमण के दौरान बागेश्वर पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना, सुरक्षा संबंधी जानकारी ली और साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया।
वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।
#UttarakhandPolice#BeatPolicing#SeniorCitizens#CyberSafety
स्थान हनुमानचट्टी (दुर्बिल) के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात हेतु सुचारु कर दिया गया है
कृपया सावधानीपूर्वक सफर करें तथा पुलिस एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
#YatraUpdate#CharDhamYatra2026#SurakshitCharDham#UttarakhandPolice
जाली दस्तावेजों के आधार पर उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक, अल्मोड़ा से 19 लाख रुपये का ऋण लेने के मामले में वांछित अभियुक्त को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने लोहाघाट (चम्पावत) से गिरफ्तार किया है।
मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
#BankFraud#Almora#Uttarakhand
🚔 #OperationPrahar के तहत पौड़ी पुलिस ने कोटद्वार में 02 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब ₹36 लाख कीमत की 120 ग्राम स्मैक बरामद की।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
#UttarakhandPolice#DrugFreeDevbhoomi
विशालकाय पेड़ गिरने से नैनीताल हाईकोर्ट क्षेत्र के पास 2 लोग घायल हुए। सूचना पर SDRF, पुलिस व फायर सर्विस ने त्वरित कार्रवाई कर पेड़ हटाया, क्षेत्र को सुरक्षित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
#UttarakhandPolice#SDRF#RescueOperation#DisasterResponse
देश की पहली Land Border District SPs Conference-2026 में उत्तराखण्ड पुलिस की सहभागिता।
डीजीपी श्री दीपम सेठ सहित 5 सीमावर्ती जनपदों के एसपी ने सीमा सुरक्षा, स्मार्ट बॉर्डर एवं सामुदायिक सहभागिता पर उत्तराखण्ड के नवाचार साझा किए।
#UttarakhandPolice#BorderSecurity#SmartBorder
सुरक्षा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की सीख!
टीम गौरा ने टिहरी के विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा एवं आपात परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर टीम का आभार व्यक्त किया।
#WomenSafety#SelfDefence#UttarakhandPolice
गाड़ी न्यू ही चालेगी...पर नदी में 'थार' ऐसे नहीं चालेगी!
नदी में थार उतारकर ताकत दिखाने की कोशिश भारी पड़ गई! बैरागी कैंप, हरिद्वार में वाहन पानी में फंस गया और जेसीबी से बाहर निकालना पड़ा।
⚠️ नदियों को ऑफ-रोडिंग ट्रैक न समझें। एक छोटी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।
🚧 #RoadUpdate | यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग
स्यानाचट्टी व हनुमान चट्टी के पास भू-स्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध है। NH की मशीनरी मार्ग खोलने में जुटी है। यात्रियों की सुरक्षा हेतु यातायात सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।
कृपया पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
एसडीआरएफ में तैनात आरक्षी स्व० श्री चंदन सिंह बिष्ट जी के असामयिक निधन पर श्री दीपम सेठ, DGP महोदय सहित समस्त #UttarakhandPolice बल दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता है।
⛈️ मौसम का अलर्ट, सफ़र में रहें सुपर अलर्ट!
बरसात के मौसम में पर्वतीय जनपदों में भूस्खलन और चट्टान खिसकने का खतरा अत्यधिक बढ़ जाता है। किसी भी यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और रास्तों का अपडेट ज़रूर लें।
आपात स्थिति में तुरंत डायल करें: 📞112
#UttarakhandPolice
उधमसिंह नगर के लालपुर क्षेत्र में एसटीएफ उत्तराखण्ड, आबकारी विभाग एवं किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।
108 ड्रमों में भरे लगभग 15,650 लीटर प्रतिबंधित केमिकल, 78 खाली ड्रम व अन्य उपकरण बरामद। नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वैधानिक कार्रवाई जारी। ⚖️
#UttarakhandPolice
हरिद्वार के विष्णु घाट रेलवे स्टेशन के पास मकान गिरने की सूचना पर फायर सर्विस एवं स्थानीय पुलिस ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया।
मलबे में फँसे सभी 4 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें एक दिव्यांग/अशक्त व्यक्ति को स्ट्रेचर की सहायता से रेस्क्यू किया गया।
#UttarakhandPolice
🌧️ भारी वर्षा के बीच उत्तराखंड पुलिस फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई।
गिरे हुए पेड़ों से बाधित मार्गों को वुडन कटर व अन्य उपकरणों की मदद से शीघ्र सुचारु किया गया। विषम मौसम में जनसुरक्षा एवं आपात सहायता हेतु टीमें लगातार मुस्तैद हैं।
#UttarakhandPolice#FireService#RainAlert
🚨 #RoadUpdate
नालूपानी के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारु कर दिया गया है।
👮 पुलिस द्वारा सुरक्षित यातायात संचालन कराया जा रहा है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।
#GangotriHighway#YatraUpdate#UttarakhandPolice
🌧️ जलभराव से सड़क के गड्ढे छिप गए थे, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही थी।
🚔 काशीपुर यातायात पुलिस ने तत्परता से गड्ढे भरवाकर मार्ग को सुरक्षित बनाया।
⚠️ बारिश में सावधानी बरतें, धीमी गति से वाहन चलाएं।
#UttarakhandPolice#RoadSafety#RainAlert
मौसम का मिजाज बदला है, हमारा सेवा भाव नहीं! 🌧️👮♂️
जब मूसलाधार बारिश में रास्ते थमे हों, तो घबराएं नहीं। उत्तराखंड पुलिस आपके अपनों की तरह आपका हाथ थामने के लिए हर मोड़ पर खड़ी है।
आपात स्थिति में संपर्क करें: 📞112
#UttarakhandPolice
#RoadUpdate | गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग
09 जुलाई 2026 | 11:00 AM
🔴नालूपानी के पास लगातार हो रही लैंडस्लाइडिंग के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पुनः अवरुद्ध है। लगातार स्लाइडिंग के चलते मार्ग सुचारु करने के कार्य में समय लग रहा है।
#YatraUpdate#UttarakhandPolice
लगातार वर्षा के चलते श्रीनगर–रुद्रप्रयाग हाईवे पर फ़रासू (हनुमान मंदिर) के पास मार्ग अस्थायी रूप से बाधित है। यात्रियों की सुरक्षा हेतु वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। मलबा हटाने का कार्य जारी है। कृपया धैर्य रखें व प्रशासन के निर्देशों का पालन करें
#UttarakhandPolice
मौसम विभाग द्वारा आज और कल भारी बारिश का ऑरेंज/येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का ख़तरा है, इसलिए बिना मार्ग की सटीक जानकारी लिए सफ़र पर न निकलें। कृपया सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में 112 पर सम्पर्क करें।
#UttarakhandPolice