विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सहरसा जिला उपाध्यक्ष व चानन पंचायत के पूर्व सरपंच जयकुमार चौधरी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
उनका इस प्रकार असमय चले जाना पार्टी और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जमीनी स्तर पर उनका नेतृत्व और समाज सेवा हमेशा याद रखी जाएगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति! 🙏
पटना स्थित पार्टी प्रधान कार्यालय पर पूर्व मंत्री व वीआईपी सुप्रीमो सन ऑफ मल्लाह श्री मुकेश सहनी जी के पिताजी स्व. जीतन सहनी जी की पुण्यतिथि पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री बालगोविंद बिंद जी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पूर्व मंत्री एवं वीआईपी सुप्रीमो 'सन ऑफ मल्लाह' श्री मुकेश सहनी जी के पूज्य पिताश्री स्व. जीतन सहनी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
उनका स्नेह, त्याग, संघर्ष, संस्कार और आशीर्वाद आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वे भले ही आज हमारे बीच शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श, उनकी सीख और उनकी अमूल्य स्मृतियाँ सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आयोजित इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री बालगोविंद बिन्द जी ने हिस्सा लिया। बैठक में महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी श्रीमती रेखा गुप्ता जी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने की रणनीति एवं चुनावी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
लद्दाख में शिक्षा की अलख जगाने वाले सोनम वांगचुक आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 18 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका संघर्ष किसी राजनीतिक पद के लिए नहीं, बल्कि NEET पेपर लीक से प्रभावित करोड़ों छात्रों के भविष्य और देश की शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर है।
लगातार 18 दिनों के अनशन के कारण उनका वजन 8.5 किलो से अधिक कम हो चुका है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। इसके बावजूद सरकार की ओर से अब तक न तो सार्थक संवाद की पहल हुई है और न ही कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि उनसे मिलने पहुँचा है।
जब देश के सम्मानित नागरिकों को युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग के लिए आमरण अनशन का सहारा लेना पड़े, तो यह लोकतंत्र और शासन व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर चेतावनी है। अब समय आ गया है कि सरकार अपनी चुप्पी तोड़े, संवेदनशीलता दिखाए, तत्काल संवाद शुरू करे और छात्रों के भविष्य के साथ-साथ सोनम वांगचुक जी के जीवन की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए।
पहली बार मैं जेल गया था तो डॉ. संजय निषाद जी से मिलने गया था।
चाहे श्रृंगवेरपुर धाम में भगवान गुहराज निषाद जी की प्रतिमा स्थापित करानी हो, निषाद पार्टी का गठन हो, आज़मगढ़ की रैली हो, गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में अब तक की सबसे बड़ी रैली करनी हो या लखनऊ की विशाल रैली।
मैंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।
लेकिन उनकी नीति शुरू से ही सही नहीं थी। आज यह साफ़ हो चुका है कि उन्होंने निषाद समाज के विश्वास और उसके संघर्ष के साथ धोखा किया है :- वीआईपी सुप्रीमो श्री मुकेश सहनी जी
हाथ में गंगाजल लेकर अपने आराध्य भगवान गुहराज निषाद एवं भगवान एकलव्य को साक्षी मानकर यह संकल्प लीजिए कि यदि 2027 से पहले योगी जी और मोदी जी निषाद समाज को उसका आरक्षण नहीं देंगे, तो माँ गंगा की सौगंध, हम उन्हें अपना एक भी वोट नहीं देंगे।
विकासशील इंसान पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री Balgovind Bind जी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी श्रीमती रेखा गुप्ता जी के समर्थन में विभिन्न स्थानों पर आयोजित जनसंपर्क एवं चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होकर जनता से संवाद किया।
बांकीपुर की जनता बदलाव, विकास और सामाजिक न्याय के पक्ष में मजबूती से खड़ी है। जन-जन का अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि महागठबंधन ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है।
आइए, लोकतंत्र को मजबूत बनाने और बांकीपुर के उज्ज्वल भविष्य के लिए महागठबंधन के पक्ष में अपना अमूल्य मतदान करें।
वीआईपी सुप्रीमो श्री मुकेश सहनी जी ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद अंतर्गत महारानी होटल में आयोजित 'संवाद एवं रात्रि प्रवास' कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों एवं सामाजिक भाई-बंधुओं के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद किया।
26 जुलाई से उत्तर प्रदेश में निषाद संकल्प यात्रा की शुरुआत होगी।
इस यात्रा में हर निषाद हाथ में गंगाजल लेकर यह संकल्प लेगा कि 2027 से पहले निषाद समाज को आरक्षण नहीं, तो भाजपा को वोट नहीं।
यह संकल्प अपने अधिकार, सम्मान और संवैधानिक हक की लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुँचाने का संकल्प होगा।
वीआईपी सुप्रीमो श्री मुकेश सहनी जी ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद स्थित सीवा पैलेस में वीआईपी पार्टी की जिला कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति एवं जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से संवाद किया गया।
वीआईपी सुप्रीमो श्री मुकेश सहनी जी ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद स्थित सीवा पैलेस में आयोजित 'संवाद एवं रात्रि प्रवास कार्यक्रम' के तहत पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक भाई-बंधुओं के साथ विस्तृत संवाद किया।
इस दौरान संगठन की मजबूती, पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा समाज के अधिकार, सम्मान और जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी साथियों के उत्साह, सुझाव और दृढ़ संकल्प ने यह विश्वास और भी मजबूत किया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता निरंतर जन-जन तक पहुँचकर समाज की आवाज़ को बुलंद करेगा और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उत्तर प्रदेश में जिस तरह से वीआईपी सुप्रीमो श्री Mukesh Sahani जी को परेशान किया जा रहा है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। आज सत्ता में बैठे लोगों को अपनी कुर्सी जाने का डर सता रहा है। यही कारण है कि पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश आज तानाशाही की राह पर बढ़ता दिखाई दे रहा है। लेकिन हम डरने या झुकने वाले नहीं हैं। लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा।