थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घमहापुर में सड़क दुर्घटना एवं मारपीट की घटना में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
#CP_VNS@mhtagarwal#UPPolice#PoliceCommissionerateVaranasi
घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 02 अभियुक्तगण थाना लंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये गए आभूषण (कुल कीमत करीब 03 लाख रुपये) व 02 लाख रुपये नगद बरामद ।
#UPPolice#PoliceCommissionerateVaranasi#DCP_Kashi_Vns
@DeepakSing53750@varanasipolice@deo_varanasi आपके सुझाव एवं सूचना हेतु धन्यवाद।
सोनारपुरा क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण एवं शाम के समय होने वाली यातायात जाम की समस्या को गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है। आवश्यक कार्यवाही हेतु यातायात सर्किल प्रभारी भेलूपुर को अवगत कराया जा रहा है।
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @sambhalpolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास से मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अपराध में आरोपी एक अभियुक्त को 20 वर्ष कठोर कारावास एवं ₹58,000/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice
#BNSUPP
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
कृषि विभाग में रोजगार/संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का @muzafarnagarpol द्वारा अनावरण कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 04 आधार कार्ड, फर्जी एम्प्लॉय रजिस्ट्रेशन/ज्वाइनिंग लेटर एवं इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फॉर्म की प्रतियां, विभिन्न अभ्यर्थियों के नाम से तैयार दस्तावेज व 01 चार पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण सरकारी विभागों में संविदा भर्ती के नाम पर फर्जी विज्ञापन जारी कर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अपने जाल में फंसाते थे। विश्वास जीतने के बाद नियुक्ति दिलाने के नाम पर बड़ी धनराशि वसूलते थे तथा फर्जी ऑफर लेटर, नियुक्ति पत्र एवं अन्य कूटरचित दस्तावेज देकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। पहचान बदलकर विभिन्न जनपदों एवं राज्यों में इसी प्रकार लोगों को अपना शिकार बनाते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
"ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत अभियुक्त विनोद भारती को धारा- 304(2), 317(2) BNS से संबंधित प्रकरण में मा0 न्यायालय द्वारा अधिकतम 02 वर्ष के कठोर कारावास की सजा व कुल 4000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
#OperationConviction#ProsecutionSuccess