Had a very energetic meeting with Shri @RahulGandhi Ji.
I thanked him and party for giving me the opportunity to serve as NSUI President for the last two years, during which NSUI became the fresh voice of millions of students.
Every meeting with Rahul Ji gives a fresh perspective and strengthens resolve to fight for what is right.
I will continue to fight to save the Idea of India.
Today, under the leadership of AICC GSO Shri @kcvenugopalmp Ji and Uttar Pradesh In-charge Shri @AdvRajendraPal Ji, an important meeting was held regarding the upcoming 2027 Uttar Pradesh Assembly Elections and strengthening the organization.
We are committed to standing together to protect the Idea of India and the values of our Constitution, fighting for democracy, equality, and justice. @s_kanth@VamsiChandReddy
मोदी जी, आपके मुताबिक देश खुशियों से भर गया है।
यूपी के अयोध्या का ये वीडियो देखिए, जहां एक परिवार नमक और चावल खाकर गुजारा कर रहा है।
ये है वो असल भारत- जो आपके 'फर्जी GDP' के आंकड़ों में शामिल नहीं है। आपने देश को बर्बाद कर दिया है और उसका भी जश्न मनाते हैं।
शर्म आनी चाहिए!!
4PM की पत्रकार शाहीन के साथ जो हुआ, वह सिर्फ पुलिस की बर्बरता नहीं बल्कि सत्ता की बौखलाहट और सवालों से उसके डर का सबूत है. क्या अब पत्रकारिता की कीमत पुलिस की लाठियां तय करेंगी?: @varunchoudhary2
“हम आदिवासी हैं, RSS-BJP हमें वनवासी बनाना चाहते हैं।”
नासिक और महाराष्ट्र के आदिवासी छात्रों की लड़ाई सिर्फ़ शिक्षा, रोज़गार, हॉस्टल और खाने की नहीं - अपने वजूद और आदिवासी अस्मिता की भी है।
इन साहसी छात्रों से मिलकर खुशी हुई, जिन्होंने महाराष्ट्र सरकार के सामने डटकर अपने हक़ की आवाज़ उठाई और जीत हासिल की।
छात्रों से वादा किया है - उनके अधिकारों की हर लड़ाई में कांग्रेस और मैं उनके साथ खड़े हैं।
#ChhatronKiGoonj
“हम आदिवासी हैं, RSS-BJP हमें वनवासी बनाना चाहते हैं।”
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने महाराष्ट्र के उन साहसी छात्रों से मुलाकात की, जिन्होंने महाराष्ट्र सरकार के सामने हक की आवाज बुलंद की।
पूरा वीडियो देखें: https://t.co/rLxzpfNgQG
#ChhatronKiGoonj
मोदी जी, आपके मुताबिक देश खुशियों से भर गया है।
यूपी के अयोध्या का ये वीडियो देखिए, जहां एक परिवार नमक और चावल खाकर गुजारा कर रहा है।
ये है वो असल भारत- जो आपके 'फर्जी GDP' के आंकड़ों में शामिल नहीं है। आपने देश को बर्बाद कर दिया है और उसका भी जश्न मनाते हैं।
शर्म आनी चाहिए!!
Heartiest congratulations to the brilliant team at @isro on the successful GSLV-F17/EOS-05 mission!
Your remarkable work and dedication continue to take India's space journey to new heights.
A proud moment for every Indian!
Jai Hind 🇮🇳
निशु, घबराने की ज़रूरत नहीं है। मैं तुम्हारे साथ हूँ।
साफ है कि तुम्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि तुम अपने समुदाय और छात्रों के हक़ की आवाज़ उठाती हो।
अमित शाह की दिल्ली पुलिस एक तरफ़ छात्रों के साथ अमानवीय बर्बरता करती है। दूसरी तरफ़ एक दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने वाला अपराधी खुलेआम घूम रहा है।
@narendramodi जी, @AmitShah जी - ऐसे अपराधी को आपका और आपकी पार्टी के लोगों का संरक्षण क्यों है? अब भी कार्रवाई होगी या किसी को बचाते रहेंगे?
निशु, तुम्हारी लड़ाई अकेली नहीं है। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता।
जय भीम। जय संविधान।
एक पत्रकार, इस देश की एक बेटी को थाने ले जाकर पीटा गया सिर्फ इसलिए क्योंकि उसने मुख्यमंत्री से सवाल पूछने की हिम्मत की!
4PM की पत्रकार शाहीन के साथ जो हुआ, वह सिर्फ पुलिस की बर्बरता नहीं बल्कि सत्ता की बौखलाहट और सवालों से उसके डर का सबूत है।
ये लाठियाँ और पुलिस का खौफ साफ दिखाता है कि सत्ता अंदर से कितनी डरी हुई है। जब सरकार जवाब नहीं दे पाती, तो सवाल पूछने वालों को डराने, दबाने और उनकी पहचान की बुनियाद पर कार्रवाई करने की कोशिश की जाती है।
क्या अब पत्रकारिता की कीमत पुलिस की लाठियां तय करेंगी?
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने बिहार के उन छात्रों और युवाओं से मुलाकात की, जिन्होंने परीक्षा व्यवस्था में धांधली के खिलाफ आवाज उठाने पर भयंकर पुलिस बर्बरता का सामना किया।
पुलिस की लाठियों, AK-47 और पिस्तौल से चली गोली ने कई छात्रों को घायल कर दिया।
ये युवा सिर्फ निष्पक्ष अवसर, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और अपने अधिकार मांग रहे थे। ऐसी मांग पर लाठियां और गोलियां चलाने की आखिर क्या जरूरत थी?
बिहार की BJP सरकार कुछ भी कर ले, हम इन युवाओं के साथ खड़े हैं। युवाओं की आवाज दबाने वाली सत्ता को एक दिन जनता के सामने जवाब देना पड़ेगा।
#ChhatronKiGoonj
बिहार के उन छात्रों और युवाओं से मिला, जिन्होंने सिर्फ परीक्षा व्यवस्था में धांधली के खिलाफ आवाज़ उठाने पर भयंकर पुलिस बर्बरता झेली।
पुलिस की लाठियों, AK-47 और पिस्तौल से चली गोली ने कई छात्रों को घायल कर दिया। सेना में जाकर देश की सेवा करने की ख्वाहिश रखने वाले एक युवा का पैर AK-47 से गोली मारकर तोड़ दिया - साथ ही उनकी जिंदगी का सपना भी।
ये युवा सिर्फ निष्पक्ष अवसर, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और अपने अधिकार मांग रहे थे। ऐसी मांग पर लाठियां और गोलियां चलाने की क्या जरूरत थी?
और इतनी बड़ी बर्बरता की जिम्मेदारी सिर्फ कुछ छोटे अधिकारियों पर डालकर सरकार बच नहीं सकती। यह कार्रवाई या तो ऊपर के आदेश का नतीजा है या फिर सत्ता की घोर नाकामी।
बिहार सरकार कुछ भी कर ले मैं इन युवाओं के साथ खड़ा हूं। इनकी हर संभव मदद करने को तैयार हूं।
BJP याद रखे - युवाओं की आवाज़ दबाने वाली हर सत्ता को एक दिन जनता के सामने जवाब देना पड़ता है। वह दिन अब दूर नहीं है।
#ChhatronKiGoonj
जब तक BJP सत्ता में रहेगी, तब तक मनुवाद का प्रचार करती रहेगी।
लेकिन हम गांधी जी, नेहरू जी, अंबेडकर जी की विचारधारा के लोग हैं और हम उसी के साथ चलेंगे।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी
📍 दिल्ली
पूरे देश ने हल्द्वानी में हुई शुद्धिकरण की तस्वीरें देखी हैं, लेकिन फिर भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि वहां कुछ भी नहीं हुआ है।
वहीं जब राहुल गांधी जी दलितों के हक की बात करते हैं, तो उनके खिलाफ FIR दर्ज कर दी जाती है।
राहुल गांधी जी को सिर्फ देश के लोगों की चिंता है। अगर इसके लिए कोई उन्हें सज़ा देना चाहता है, तो हम इसके खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे।
मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि आप राहुल गांधी जी और उनके उसूलों के साथ खड़े हों, क्योंकि BJP हर मुद्दे का राजनीतिक ध्रुवीकरण कर रही है।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
📍 दिल्ली
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नेता विपक्ष राहुल गांधी जी की दोहरी नागरिकता वाली फ़र्ज़ी और झूठी याचिका ख़ारिज कर दी
BJP की कठपुतली विग्नेश नाम के फ्रॉड ने राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता होने का अनर्गल आरोप लगाया था
कोर्ट ने याचिका खारिज करते समय कहा कि आरोप सिद्ध करने के लिए एक भी सबूत या दस्तावेज़ नहीं हैं
इस केस पर बहुत सारे चरणचुम्बकों ने ब्रेकिंग न्यूज़ चलायी थी. फ़र्ज़ी डिबेट भी किए थे
पर जब याचिका ख़ारिज हुई तो सुई टपक सन्नाटा रहा - साँप सूंघ गया
राहुल गांधी की रगों में बलिदानियों का खून है - और वो आज भी इस देश के लिए सत्ता से सच और साहस के साथ लड़ रहे हैं!
नागरिकता वाले इस झूठ पर भी लाखों करोड़ों रुपए खर्च हुए - लेकिन आख़िर में सारा फर्ज़ीवाड़ा औंधे मुँह गिर पड़ा
महाराष्ट्र के आदिवासी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने आज नाशिक में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी से मुलाकात की।
इनमें से कुछ छात्र पिछले 10 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
जप्तलाई में 3 आदिवासी छात्राओं की मौत के बाद शुरू हुए आंदोलन में छात्रों की माँग है कि महाराष्ट्र के आदिवासी आश्रम स्कूलों और छात्रावासों की बदहाल स्थिति को सुधारा जाये।
राहुल गांधी जी ने छात्रों की बात गंभीरता से सुनी और उनके संघर्ष में साथ देने का भरोसा दिया।
पिछले 2 साल में 584 आदिवासी छात्रों की मौतों के सवाल पर अब जवाबदेही जरूरी है।
नासिक, महाराष्ट्र में आज आदिवासी छात्र-छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसमें अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे छात्र भी शामिल थे।
उनकी समस्याएं और मांगें ध्यान से सुनीं।
हर छात्र को पढ़ाई के लिए एक सम्मानजनक, सुरक्षित और अनुकूल माहौल मिलना उसका हक़ है। वंचित समुदायों से आने वाले छात्रों को सिस्टम की अनदेखी नहीं, उसके सहयोग और हर संभव मदद की जरूरत है।
शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं - यह भारत के हर छात्र का अधिकार है।
#ChhatronKiGoonj