Ambedkarite | Revolutionary | BHIM ARMY & ASP | Spokeperson | Social-Political-Activist | Writer |
I live and die for Phule-Ambedkar-Periyar-Kanshiram movement
एक भीम आर्मी क्या बनी पूरे देश में कोहराम मच गया। RSS, शिव सेना, हिन्दू सेना, बजरंग दल बने हम चुप रहे, लेकिन एक भीम आर्मी क्या बनी सबके चूल्हे हिल गए। भीम आर्मी अब नहीं रूकेगी भीम आर्मी का बच्चा बच्चा बलिदान देगा। सोचों क्या होगा जब हर सड़क हर गली हर दरवाजे तक भीम आर्मी पहुंचेगी।
Starlink is licensed in over 165 countries and has spent five years complying with every single law and requirement of the government of India, so why still no license?
Is Ambani the real boss of India?
52 नो की चालाकी देखे...
मुस्लिमो को खत्म करने के लिए SC/ST/OBC का साथ चाहिए,
SC,ST को खत्म करने के लिए OBC का साथ चाहिए,
अकेला बचा OBC तो उसको वो खुद खत्म कर देंगे,
बस इसे ही 52 वाद कहते है!
सांसद चंद्रशेखर की पार्टी “आज़ाद समाज पार्टी” की रविता गौतम समेत दिलशाद, जुल्फिकार और अन्य आरोपियों को दुष्कर्म के कई झूठे मामले दर्ज करवाने के आरोप में बिजनौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मेरी जानकारी ये है कि ये गिरोह SC/ST एक्ट की और रेप केस की धमकी देकर उगाही करता था। बिजनौर और उसके आसपास के कई लोग इसका शिकार हो चुके हैं। इसमें अन्य अधिवक्ता और नेता भी शामिल हो सकते हैं।
बिजनौर SP KK बिश्नोई ने कई लोगों को शिकार होने से बचाया। जाँच इस एंगल भी होनी चाहिए कि कहीं यहीं से फंडिंग तो नहीं जाती थी?
अभिजीत दीपके ने आरक्षण का बचाव कर के साबित कर दिया वो सच्चा बहुजन है.
आज से मेरा 100% समर्थन अभिजीत दीपके को रहेगा. अभिजीत दीपके के प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या गलत कहा,
बिना कोचिंग के पढ़ाई कोई कर नही पा रहा है. NEET, JEE और UPSC यहां तक मैट्रिक परीक्षा पास करने के लिए भी महंगी कोचिंग लेते हैं.
लाखों रुपए फीस भर कर, AC कोचिंग में पढ़कर अगर कोई 90%+ ला रहा तो यह मैरिट नही है.
ये हमारे सांसद चंद्रशेखर रावण जी हैं, जो ट्रैफिक नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं!
लेकिन कोई कुछ बोल देगा तो शोषण का रोना शुरू कर देंगे!
@Uppolice ये सब allowed है??
माननीया बहिन जी द्वारा आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग, EVM और नगीना लोकसभा चुनाव के संबंध में मेरे बारे में कही गई बातों को मैंने सुना।
खैर, बहनजी का लिखित प्रेस नोट कहीं से भी लिखकर आया हो, लेकिन मुझे खुशी इस बात की है कि जो लोग कभी कहते थे, “कौन चंद्रशेखर?”, उन्हें इस देश की जनता ने बता दिया कि हमारे लिए लड़ने वाला, सड़क पर संघर्ष करने वाला चंद्रशेखर कौन है।
मुझे खुशी है कि अब माननीया बहनजी ने यह मान लिया है कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एक बड़ी ताकत बन गई है।
माननीया बहिन जी के प्रति मेरे मन में सदैव सम्मान रहा है। उसी सम्मान के साथ उनसे कहना चाहता हूं कि
नगीना की जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मुझे 5,12,552 वोट देकर अपना प्रतिनिधि चुना। मेरे लिए यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि नगीना की जनता के भरोसे और प्रेम की जिम्मेदारी है। इस जनादेश के लिए मैं नगीना की जनता का सदैव ऋणी रहूंगा।
चुनाव प्रक्रिया और EVM की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाना लोकतंत्र में सभी का अधिकार है। मैं स्वयं भी चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम पारदर्शिता और मतपत्र से चुनाव की मांग करता रहा हूं। लेकिन नगीना की महान जनता ने जिस प्रेम और विश्वास के साथ मुझे अपना प्रतिनिधि चुना, उस जनादेश को किसी षड्यंत्र से जोड़ने से उन लाखों मतदाताओं की भावना भी आहत होती है, जिन्होंने अपने विवेक से मतदान किया।
मेरी राजनीति किसी व्यक्ति के विरोध पर नहीं, बल्कि बहुजन समाज के सम्मान, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के संघर्ष पर आधारित है। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बहुजन समाज के बीच संवाद, सम्मान और भाईचारा बना रहना चाहिए।
माननीय बहिन जी के प्रति मेरा सम्मान कल भी था, आज भी है और आगे भी सदैव रहेगा। आपके आशीर्वाद की प्रतीक्षा हमेशा रहेगी।
बस अंत में इतना कहना चाहता हूं कि माननीया बहिन जी आपके आशीर्वाद से हमारी पार्टी का नाम आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) है, आजाद समाजवादी पार्टी नहीं।
सादर जय भीम! जय भारत!
उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के नवयुग मार्केट स्थित आंबेडकर पार्क में भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषितों-वंचितों और महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान और न्याय के प्रतीक, विश्वरत्न परम पूज्य बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने का कृत्य न केवल कायरतापूर्ण और दण्डनीय है, बल्कि उनके समस्त मानवतावादी अनुयायियों की भावनाओं को आहत करने वाला है।
प्रशासन द्वारा दुस्साहसियों पर कठोर कार्यवाही होने के कारण ऐसे कृत्य आए-दिन हो रहे हैं। यह नफ़रत केवल मूर्तियों तक सीमित नहीं, यह बहुजन समाज के आत्मसम्मान , इतिहास और भविष्य पर हमले है।
हम @UPGovt से माँग करते हैं:
दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो और उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।
क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर शीघ्र नई और भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए।
बाबा साहेब का अपमान,
नहीं सहेगा बहुजन समाज।